By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन अस्पताल में आग, 58 मरीजों में 9 नवजात भी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्वास्थ्य > Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन अस्पताल में आग, 58 मरीजों में 9 नवजात भी शामिल
स्वास्थ्य

Maharashtra News: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन अस्पताल में आग, 58 मरीजों में 9 नवजात भी शामिल

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/04 at 12:48 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
3 Min Read
6a9a665f7efb6 maharashtra hospital fire 043401538 16x9 1
SHARE

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एशियन अस्पताल में शुक्रवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आकाशवाणी चौक स्थित अस्पताल की पहली मंजिल पर करीब 2:10 बजे आग लगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष यानी एनआईसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जिस वक्त आग लगी, पहली मंजिल पर कुल 58 मरीज भर्ती थे। इनमें 9 नवजात, 36 जनरल वार्ड के मरीज और 13 स्पेशल रूम के मरीज शामिल थे।

आग की सूचना मिलते ही अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। जवाहरनगर पुलिस, आरसीपी जवान और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि, अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता के चलते दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

सभी 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला

आग के बाद कई एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल की पहली मंजिल पर भर्ती सभी 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनआईसीयू में भर्ती 9 नवजातों को भी तुरंत दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें 5 बच्चों को घाटी अस्पताल, 3 को एमजीएम अस्पताल और एक बच्चे को संजीवनी अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -

स्टाफ की ट्रेनिंग से टला बड़ा हादसा

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर शोएब हाशमी ने बताया कि स्टाफ को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई है। इसी ट्रेनिंग की वजह से कर्मचारियों ने आग लगते ही तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

अस्पताल की सेवाएं दोबारा शुरू

अस्पताल प्रशासन फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेज नगर निगम को भेज रहा है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल अस्पताल की सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

You Might Also Like

Biryani and watermelon death combo: बिरयानी के बाद तरबूज खाना क्यों बना ‘Death Combo’? सामने आया मुंबई में हुई मौत का चौंकाने वाला ‘सच’!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Maharashtra News: जिस चार्टर्ड प्लेन में थे Ajit Pawar उसका है ‘200 हादसों’ का रिकॉर्ड, मौत का ताबूत निकला ये विमान…

TAGGED: #Maharashtra News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 02 at 3.00.09 PM 1 Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल ने रिया अहीर पर कसा तंज, बोलीं- बत्तमीज़ी पर आ गई तो…
Next Article sonia gandhi memoir 295946387 original sixteen to nine Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2040159 befunky2026 8 515 7 56
Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्ज़ापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन!
मनोरंजन 1 मिनट ago
sonia gandhi memoir 295946387 original sixteen to nine
Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान
ताज़ा खबरें 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 02 at 3.00.09 PM 1
Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल ने रिया अहीर पर कसा तंज, बोलीं- बत्तमीज़ी पर आ गई तो…
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 02 at 3.00.09 PM 1
S Jaishankar on Ukraine War: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत निभाएगा बड़ी भूमिका? कीव में एस जयशंकर ने दिया संकेत
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
2039480 befunky2026 7 111 24 17 1 3
Ben Stokes: बेन स्टोक्स की बढ़ी डिमांड, 11 साल बाद लीग में वापसी पर मिले 3.4 करोड़ रुपये
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
2039480 befunky2026 7 111 24 17 1
Marco Rubio: PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की मीटिंग देख भड़का अमेरिका, बोला- अगर डील की तो…
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?