By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब
राष्ट्रीय समाचार

Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/29 at 1:54 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
SHARE

Offensive Posts Against PM Modi: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर हुए प्रदर्शन और 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च (Chalo Sansad March) से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़ा एक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक पोस्ट (Derogatory, Malicious and Defamatory Content) को लेकर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

Contents
Offensive Posts Against PM Modi: एक्स से अकाउंट धारक की जानकारी मांगीPM मोदी के खिलाफ पोस्ट को लेकर कार्रवाईकई पोस्ट और वीडियो हटाने का दावापाकिस्तान से जुड़े 480 अकाउंट ब्लॉक‘चलो संसद’ मार्च के बाद बढ़ी निगरानी

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) को पत्र लिखकर संबंधित पोस्ट हटाने और उन अकाउंट धारकों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, जिनसे कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा मामला और गरमा गया है।

Also Read –Mallikarjun Khadge: मल्लिकार्जुन खड़गे पर कानूनी शिकंजा! इस मामले में कोर्ट ने जारी किया वारंट, 19 सितंबर का अल्टिमेटम

Offensive Posts Against PM Modi: एक्स से अकाउंट धारक की जानकारी मांगी

दिल्ली पुलिस ने एक्स से कहा है कि वह कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाए और जिस अकाउंट से यह सामग्री अपलोड की गई है, उसकी पूरी जानकारी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए।

- Advertisement -

पुलिस ने अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी (Email ID) समेत रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मांगी है। (Offensive Posts Against PM Modi) इसके अलावा अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट विवरण (Login Logout Details) भी मांगे गए हैं, जिसमें तारीख और समय की जानकारी शामिल होगी।

पुलिस ने एक्स से यह भी कहा है कि कथित पोस्ट और वीडियो से जुड़े सभी डेटा को सुरक्षित रखा जाए, ताकि आगे की जांच (Investigation) में उसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Bharatiya Sakshya Adhiniyam) की धारा 63(4) के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

Also Read –Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है कैसी है? जानिए इसके बारे में

PM मोदी के खिलाफ पोस्ट को लेकर कार्रवाई

दिल्ली पुलिस का यह कदम उन सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के खिलाफ उठाया गया है, जिनमें पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आए थे, जिनकी जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम (Social Media Monitoring Team) लगातार ऐसे पोस्ट और वीडियो की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर उसे हटाने के लिए कहा जा रहा है।

कई पोस्ट और वीडियो हटाने का दावा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो पहले ही नोटिस के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि साइबर और सोशल मीडिया टीमें लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। जांच के दौरान सामने आने वाली संदिग्ध सामग्री के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पाकिस्तान से जुड़े 480 अकाउंट ब्लॉक

इससे पहले 23 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उसने करीब 480 सोशल मीडिया हैंडल (Social Media Handles) की पहचान कर उन्हें ब्लॉक किया है। पुलिस के अनुसार, ये अकाउंट कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े हुए थे और इनके जरिए फर्जी और भ्रामक जानकारी (Fake and Misleading Content) फैलाने की कोशिश की जा रही थी।

दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा था कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले कई अकाउंट की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार, 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ऐसे पाए गए, जो हालात का फायदा उठाकर फर्जी कंटेंट और अफवाहें फैला रहे थे।

‘चलो संसद’ मार्च के बाद बढ़ी निगरानी

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई 20 जुलाई को हुए ‘चलो संसद’ मार्च के बाद तेज हुई है। इस मार्च में नीट और सीबीएसई परीक्षा (CBSE Exam) में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी।

जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया टीमें लगातार ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

Rahul Gandhi Pune Event: Pune में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बड़ा बवाल, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Rahul Gandhi Pellet Gun Case: पैलेट गन मामले में कहां तक पहुंची जांच? राहुल गांधी पहुंचे संसद मार्ग थाने, पुलिस से ली अपडेट, VIDEO

Chinese, Turkish Military in Pakistan: चीन-तुर्किये की पाकिस्तान में हलचल! 60 घंटे में कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट, भारत के लिए सतर्कता है जरूरत

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! 14 जगह फटा बादल, सैलाब में बह गए घर-गाड़ियां और बस स्टैंड, 4 की मौत

Kolkata Hotel Fire: सो रहे थे लोग, अचानक उठीं लपटें… कोलकाता के होटल में आग से 9 की मौत, 6 गंभीर

TAGGED: #Offensive Posts Against PM Modi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 3 Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है कैसी है? जानिए इसके बारे में
Next Article WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.13.25 Abhijeet Dipke: ‘पीएम पद छोड़, इन्फ्लुएंसर बन जाएं…’ PM Modi पर अभिजीत दीपके की टिप्पणी, Instagram वीडियो पर कसा तंज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 1
Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
विदेश 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Mahakali Akshaye Khanna: शुक्राचार्य युद्धघोष, महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना का टीजर किया गया जारी
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4 1
Drishyam 4 Movie: दृश्यम 3 की सफलता के बाद, मेकर्स ने दृश्यम 4 की घोषणा की, जाने कब आएगी फिल्म
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 9
Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?