Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की फिल्म अर्जुन जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अर्जुन एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। अर्जुन मूवी 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल ने एक बेरोजगार और ईमानदार युवक का किरदार प्ले किया था। जिसका निर्देशन राहुल रवेल ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल के अपोजिट डिंपल कपाड़िया थी। अर्जुन फिल्म का अब जाकर सीक्वल बनने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकारी इस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सनी देओल अर्जुन का बनाएंगे सीक्वल और इस फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल डेब्यू करेंगे।
सनी देओल की फिल्म अर्जुन का बनेगा सीक्वल (Sunny Deol Arjun Movie Sequel)-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , “सनी सर 1985 की फ़िल्म ‘अर्जुन’ का रीमेक बना सकते हैं, जिसमें उनके दूसरे बेटे राजवीर मुख्य भूमिका में होंगे। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी ‘अर्जुन’ एक सामाजिक-राजनीतिक एक्शन ड्रामा फ़िल्म थी, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। ओरिजिनल फ़िल्म को 80 के दशक के हिसाब से बड़े बजट पर शूट किया गया था और यह सनी के करियर की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली फ़िल्मों में से एक बन गई थी।
इसमें रवैल का स्टाइलिश शॉट-टेकिंग और ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिला था। साथ ही, इसने हमारे ‘देसी स्टेलोन’ यानी SD को काफ़ी तारीफ़ें भी दिलाई थीं।”
- Advertisement -
अवनीश एस. बरजात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ दोनों’ से सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।दोनो’ 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर जारी किया।ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, सूरज बड़जात्या, करण देओल और पूनम ढिल्लों भी मौजूद थे।
फिल्म निर्माताओं द्वारा ट्रेलर जारी करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में उमड़ कर लाल दिल और आग वाले इमोजी की बौछार कर दी।
