Lock Upp 2 Update: लॉकअप सीजन 2 दिनों दिन दिलचस्प होता जा रहा है, क्योंकि अब जाकर कंटेस्टेंट्स के बीच असली खेल शुरू हुआ है और कंटेस्टेंट्स भी पूरी तरह अपना रूप दिखाने लगे हैं। बता दें कि शो का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और तीसरे हफ्ते के शुरुआत में ही एक बड़ा धमाका हुआ, जी हां! सेल मेट को बदल दिया गया है, रितेश देशमुख ने अनाउंस किया कि अब सेल मेट बदले जाएंगे, इस फैसले के बाद अब किस कंटेस्टेंट को किसका साथ मिला है, आइए हम आपको बताते हैं।
Lock Upp 2 Update: लॉकअप 2 में हुआ बड़ा खेल
लॉकअप 2 में बड़ा बदलाव किया गया है, कंटेस्टेंट्स के साथ रहने वाले पार्टनर को बदल दिया गया है और अब जिसकी जोड़ी बनी है उसका भी खुलासा हो चुका है। बता दें कि अब जो दो कंटेस्टेंट्स एक साथ एक ही सेल में रहने वाले हैं उनके नाम यहां देखें –
Also Read –Jasmine Sandlas Boyfriend: धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर कौन? भरे मंच पर किया प्यार का इजहार
सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर
- Advertisement -
राम कपूर और श्रेया कालरा
हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव (लैला)
पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला
शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी
योगेश रावत और माधुरी ग्रोवर
सेल मेट बदल चुके हैं और अब यकीनन और अधिक ड्रामा लॉकअप 2 में होने वाला है। वहीं आकांक्षा चौधरी अभी अकेले हैं, क्योंकि उन्हें पनिशमेंट सेल में भेजा गया है। ऐसे में वे आने वाले कुछ दिनों तक टास्क करते भी नजर नहीं आएंगी, आकांक्षा पनिशमेंट सेल में अकेली हैं, अब देखना होगा कि उनकी पनिशमेंट आखिर कैसे खत्म होगी।
ये दो कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
लॉकअप 2 से दूसरे हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हुआ, पहले हफ्ते श्रेष्ठा अय्यर एविक्ट हुईं थीं, वहीं दूसरे हफ्ते जो बाहर हुआ, वो रियाज अली हैं। रियाज अली के साथ ही सुनीता आहूजा भी बाहर गईं, हालांकि उन्होंने अपनी हेल्थ की वजह से शो छोड़ने का फैसला लिया। सुनीता ने खुद एक्जिट ली। वहीं कुछ समय से नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री को लेकर खबरें आ रहीं हैं, रूरू का नाम भी सामने आ रहा है, देखना होगा कि अगला वाइल्ड कार्ड कौन होगा।
