By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: AmarnathYatra: अमरनाथ गुफा में दिखा चमत्कारी कबूतर? जानिए इसका इतिहास और अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > AmarnathYatra: अमरनाथ गुफा में दिखा चमत्कारी कबूतर? जानिए इसका इतिहास और अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व
राष्ट्रीय समाचार

AmarnathYatra: अमरनाथ गुफा में दिखा चमत्कारी कबूतर? जानिए इसका इतिहास और अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/09 at 11:46 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 6
SHARE

AmarnathYatra: पवित्र श्री अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला शिवलिंग पूरी तरह से अब पिघल गया है लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। शुरुआती दिनों की तरह अब भी यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच दावा किया गया है कि अमरनाथ गुफा में पवित्र कबूतर दिखाई दिया जो तीर्थ यात्रियों लिए अत्यंत ही शुभदाई माना जाता है। एक व्यक्ति ने पवित्र गुफा में कबूतर दिखने का वीडियो भी जारी किया है, हालांकि इस वीडियो की सत्यता की न्यूजट्रैक पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं। आगे जानिए अमरनाथ गुफा का इतिहास और और अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व-

Contents
AmarnathYatra: अमरनाथ गुफा का इतिहासअमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व और मान्यताएं5000 साल से चल रही यात्राअमरनाथ के आसपास दर्शनीय स्थल

Also Read –Jana Nayagan Movie Release Date: फिल्म की रिलीज को विवादों से मुक्त रखने की कोशिश, जाने कब आएगी फिल्म

AmarnathYatra: अमरनाथ गुफा का इतिहास

अमरनाथ गुफा का संबंध भगवान शिव से जुड़ी सबसे पवित्र और रहस्यमयी कथाओं में से एक माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को सृष्टि की उत्पत्ति और अमरत्व (अमर कथा) का रहस्य बताया था। माना जाता है कि भगवान शिव ने इस स्थान को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें विश्वास था कि यहां माता पार्वती उनकी बातों को पूरी एकाग्रता से सुन सकेंगी।

कथा के अनुसार, अमर कथा सुनाने से पहले भगवान शिव ने अपने साथ मौजूद सभी जीव-जंतुओं और प्रतीकों का त्याग किया। उन्होंने गणेश जी को महागुणस पर्वत पर छोड़ा और पंचतत्व-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश-को प्रणाम किया। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती अमरनाथ गुफा पहुंचे।

- Advertisement -

Also Read –Toxic Tabaahi Video Song: यश-कियारा की ने मचाई तबाही, टॉक्सिक का पहला गाना बेहद बोल्ड, देखें

गुफा में प्रवेश करने के बाद भगवान शिव ने मृगछाला ओढ़कर ध्यान (समाधि) लगाया और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी अमर कथा कोई अन्य जीव न सुन सके, उन्होंने रुद्र स्वरूप कालाग्नि की उत्पत्ति की। कालाग्नि को आदेश दिया गया कि वह गुफा के भीतर अग्नि प्रज्वलित कर सभी जीवों का नाश कर दे, ताकि अमरत्व का रहस्य केवल माता पार्वती तक ही सीमित रहे।

हालांकि, मान्यता है कि कबूतर का एक अंडा मृगछाला (हिरण की खाल) के नीचे सुरक्षित रह गया। उस अंडे ने भगवान शिव की पूरी अमर कथा सुन ली और फिर उससे निकलने वाला कबूरतर अमर हो गया। आज भी कई श्रद्धालु और यात्री अमरनाथ यात्रा के दौरान इन रहस्यमयी कबूतरों के दर्शन होने का दावा करते हैं, जिन्हें शुभ और दिव्य संकेत माना जाता है।

अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व और मान्यताएं

अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक है, विशेष रूप से भगवान शिव के भक्तों के लिए इसका अत्यंत विशेष महत्व है। अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। यह हिमलिंग किसी मानव द्वारा निर्मित नहीं होता, बल्कि हर वर्ष प्राकृतिक रूप से बनता है, जिसे श्रद्धालु चमत्कार और भगवान शिव की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व और सृष्टि के रहस्य बताए थे। इसलिए इस स्थान को मोक्ष और आध्यात्मिक ज्ञान का केंद्र माना जाता है।

5000 साल से चल रही यात्रा

माना जा रहा है कि श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के लिए तीर्थयात्रा 5000 सालों से चल रही है। हालांकि इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं है कि पहली बार अमरनाथ यात्रा कब शुरू हुई थी।

अमरनाथ यात्रा मुख्य रूप से दो मार्गों-पहलगाम और बालटाल-से की जाती है। श्रद्धालुओं को ऊंचे पहाड़ों, कठिन चढ़ाई, बर्फीले रास्तों और प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए लगभग 46 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा करनी पड़ती है। इस यात्रा के लिए शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और गहरी आस्था की आवश्यकता होती है।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग के दर्शन करने और भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, पापों का नाश होता है तथा आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यात्रा के दौरान भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और गुफा में विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसी गहरी आस्था, पौराणिक मान्यताओं और कठिन तप और साधना के कारण अमरनाथ यात्रा को भारत की सबसे पवित्र और प्रतिष्ठित धार्मिक यात्राओं में गिना जाता है।

अमरनाथ के आसपास दर्शनीय स्थल

अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु चंदनवाड़ी, शेषनाग झील, पंचतरणी, सोनमर्ग, श्रीनगर और बेटाब वैली जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। ये स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व से हर किसी को आपनी ओर आकर्षित करते हैं।

You Might Also Like

Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों

Rahul Gandhi Student Connect: अब नागपुर में राहुल गांधी का ‘छात्र कनेक्ट’, कांग्रेस ने मांगी तारीख

Rahul Gandhi Pune Event: Pune में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बड़ा बवाल, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Rahul Gandhi Pellet Gun Case: पैलेट गन मामले में कहां तक पहुंची जांच? राहुल गांधी पहुंचे संसद मार्ग थाने, पुलिस से ली अपडेट, VIDEO

Chinese, Turkish Military in Pakistan: चीन-तुर्किये की पाकिस्तान में हलचल! 60 घंटे में कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट, भारत के लिए सतर्कता है जरूरत

TAGGED: #AmarnathYatra

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 06 at 21.54.30 5 Jana Nayagan Movie Release Date: फिल्म की रिलीज को विवादों से मुक्त रखने की कोशिश, जाने कब आएगी फिल्म
Next Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy: खेसारी लाल यादव और उनके परिवार को लेकर यश मिश्रा ने दिया बड़ा बयान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 3
Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 2
Kriti Sanon Rakshabandhan Controversy: कृति सेनन के सपोर्ट में आए नेटिजन्स, महिलाओं की पसंद और आजादी
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 1
Rahul Gandhi Student Connect: अब नागपुर में राहुल गांधी का ‘छात्र कनेक्ट’, कांग्रेस ने मांगी तारीख
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1
Gunmaster G9 Teaser: एक्शन और रोमांस से भरपूर गनमास्टर जी9 का टीजर जारी, जाने कैसा है
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 1
Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?