Siya Goyal News: पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला हत्या मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 20 वर्षीय सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई होने के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि सिया गोयल और 25 वर्षीय पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी। लेकिन 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन की संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में गिरकर मौत हो गई। (Siya Goyal News) पुलिस का आरोप है कि सिया ने शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने इस पूरी साजिश की योजना बनाई। सूत्रों के अनुसार, मैरिज रजिस्ट्रेशन में गवाह के रूप में हस्ताक्षर करने वाले सिया गोयल के कॉलेज के दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। समाचार
जांच में एक अहम कड़ी के रूप में अब पुणे ग्रामीण पुलिस उन दावों की जांच कर रही है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने करीब चार महीने पहले स्थानीय विवाह पंजीयक (रजिस्ट्रार) कार्यालय में गुप्त रूप से शादी कर ली थी।
पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि क्या विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत उनके नाम से कोई वैध विवाह प्रमाणपत्र मौजूद है। (Siya Goyal News) यदि ऐसा पाया जाता है, तो फरवरी में केतन अग्रवाल के साथ हुई सिया की सगाई पर भी कानूनी सवाल खड़े हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विवाह पंजीकरण के दौरान गवाह के रूप में हस्ताक्षर करने वाले सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -
पुलिस की तकनीकी टीम उस निजी इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई गई तस्वीरों को भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है, जिनमें कथित तौर पर सिया और चेतन शादी की वरमाला पहने हुए दिखाई दे रहे थे।
जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या की साजिश को उस समय जल्दबाजी में अंजाम दिया गया, जब केतन के परिवार ने उदयपुर में प्रस्तावित डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सिया के दस्तावेज मांगे थे।
पुलिस चेतन चौधरी के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसने विवाह की अनिवार्य सार्वजनिक सूचना (Public Notice) की प्रक्रिया को दरकिनार करने के लिए किसी बिचौलिए को भुगतान किया था, ताकि गुप्त रूप से जल्द शादी कराई जा सके।
फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।
केतन अग्रवाल, जो पुणे के एक व्यवसायी थे, की मुलाकात सिया गोयल से पारिवारिक रिश्ते के माध्यम से हुई थी। (Siya Goyal News) दोनों की फरवरी में सगाई हुई थी और नवंबर में उदयपुर के एक होटल में भव्य शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहागढ़ किले से केतन अग्रवाल के गिरने और मौत होने के कुछ दिनों बाद सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। (Siya Goyal News) जांच एजेंसियों का आरोप है कि चेतन, सिया और केतन का पीछा करते हुए लोहागढ़ किले तक पहुंचा था और कथित हत्या की साजिश को अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका थी।
