By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: IPL 2024: लीग के जरिए टी20 विश्व कप पर निशाना साधेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में शामिल होने के लिए लगाएंगे जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > IPL 2024: लीग के जरिए टी20 विश्व कप पर निशाना साधेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में शामिल होने के लिए लगाएंगे जोर
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

IPL 2024: लीग के जरिए टी20 विश्व कप पर निशाना साधेंगे ये खिलाड़ी, टीम इंडिया में शामिल होने के लिए लगाएंगे जोर

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/21 at 3:27 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
Untitled design 15
SHARE

IPL 2024: क्रिकेटरों के लिए आईपीएल हमेशा खास रहा है, लेकिन इस बार बात कुछ अलग होगी। प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों की निगाहें खिताब के साथ टी-20 विश्व कप की टीम पर भी होंगी। खासतौर पर विराट कोहली, वापसी कर रहे ऋषभ पंत, विवादों में चल रहे ईशान किशन, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में प्रभाव छोड़ने वाले ध्रुव जुरेल, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, लखनऊ के रवि बिश्नोई, केकेआर के रिंकू सिंह, लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल, सीएसके के ऑलराउंडर शिवम दुबे, पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। (IPL 2024) इन क्रिकेटरों का आईपीएल के पहले चरण में दिखाया गया प्रदर्शन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को आकर्षित करने का काम करेगा।

Contents
IPL 2024: विकेटकीपर-बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा होड़IPL 2024: राहुल को अच्छे प्रदर्शन इनाम विश्व कप टीम में चयन का मिलेगा: लैंगरविश्व कप टीम में विराट को हर कोई रखना चाहेगा: स्मिथ

एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम का चयन एक मई से पहले होना है। सूत्रों की मानें तो चयन समिति टीम की रूपरेखा तैयार कर चुकी है, लेकिन कुछ क्रिकेटरों के प्रदर्शन को चयनकर्ता आईपीएल में परखेंगे। (IPL 2024) इनमें 117 टी-20 मैचों में 4037 रन बनाने वाले विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट ने अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला था, जिसमें वह शून्य पर आउट हुए थे।

image 292

बीसीसीआई के सचिव जय शाह विश्व कप में रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाए जाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने विराट कोहली पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। (IPL 2024) विराट आरसीबी के लिए इस आईपीएल में जबरदस्त पारियां खेलकर टीम में चयन पुख्ता कर सकते हैं।

IPL 2024: विकेटकीपर-बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा होड़

चयन के लिए सबसे ज्यादा होड़ विकेटकीपर-बल्लेबाजों में है। इसमें दिल्ली के कप्तान पंत भी कूद पड़े हैं। ध्रुव जुरेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और केएल राहुल भी इस होड़ में शामिल हैं। टीम में दो विकेटकीपर-बल्लेबाज भी चुने जा सकते हैं। ईशान के बारे में कोच राहुल द्रविड पहले ही कह चुुके हैं कि उन्हें अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं पर दबाव बनाना होगा।

- Advertisement -

हालांकि, रणजी मैच नहीं खेलने पर उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया जा चुका है, लेकिन वह बोर्ड को अपने प्रदर्शन से करार जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी तरह श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ भी अपने प्रदर्शन से चयन का दावा ठोकेंगे।

IPL 2024: राहुल को अच्छे प्रदर्शन इनाम विश्व कप टीम में चयन का मिलेगा: लैंगर

लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा- अगर टीम (लखनऊ) अच्छा करती है तो सभी को इसका इनाम मिलेगा। अगर केएल (राहुल) कप्तान के तौर पर लखनऊ को आईपीएल का खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने अच्छी कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की होगी। (IPL 2024) केएल की तरह टी-20 विश्व कप की टीम के लिए रवि बिश्नोई के भी अवसर बढ़ेंगे।

image 293

विश्व कप टीम में विराट को हर कोई रखना चाहेगा: स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने कहा- विराट दबाव वाली स्थितियों में खेलने से प्यार करते हैं। वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिसे विश्व कप जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट की टीम में हर कोई रखना चाहेगा। यहां आपको ऐसे अनुभवी क्रिकेटर की जरूरत होती है जो दबाव वाली स्थितियों का सामना कर सके और विराट उनमें से एक हैं। वह परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, जहां स्ट्राइक रेट का बहुत ज्यादा होना मायने नहीं रखता है।

You Might Also Like

Shane Warne death controversy: शेन वॉर्न की मौत पर फिर उठा विवाद, बेटे के बयान के बाद बढ़ी हलचल

MI vs RR: घर से बाहर निकलते ही ‘भीगी बिल्ली’ बन जाती है मुंबई इंडियंस! 5 बार की चैंपियन का ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2026: KKR की हालत खराब! पंजाब से भिड़ंत से पहले बढ़ी टेंशन, ऊपर से बारिश का खतरा

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी पर संकट! क्या हैदराबाद में LSG पलटेगी बाजी? मैच से पहले पैट कमिंस पर आई बुरी खबर

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Untitled design 13 Prayagraj News: अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड; इनके नाम सबसे नजदीकी हार
Next Article Sadhguru Health: ब्रेन में ब्लीडिंग की शिकायत के बाद हुई सर्जरी, जानिए क्यों होता है मस्तिष्क में रक्तस्राव?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 9
US Nepal Relations: ट्रंप का ‘नेपाल प्लान’…बालेन शाह के PM बनते ही काठमांडू की ओर मुड़ा अमेरिका, दुनिया हैरान
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 4
IRGC New Shipping Rules: होर्मुज खोलने के ऐलान पर IRGC ने फेरा पानी…लगा दीं नई शर्तें, अराघची के बयान पर ईरान के भीतर बवाल
विदेश 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 8
Shane Warne death controversy: शेन वॉर्न की मौत पर फिर उठा विवाद, बेटे के बयान के बाद बढ़ी हलचल
स्पोर्ट्स 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 3
pm modi news: 12 साल में पहली बार PM मोदी की ‘सबसे बड़ी हार’! स्टालिन ने BJP का गुरूर किया चकनाचूर, तमिलनाडु में भव्य जश्न
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 2
US-Iran Peace Talks 2: फिर तबाही मचाना शुरू करेगा अमेरिका! अगर फेल हुई बातचीत तो खत्म हो जाएगा सीजफायर
विदेश 4 घंटे ago
1995194 befunky collage ok 32 4
US-Iran Conflict: ट्रंप के 1 घंटे में 7 दावे निकले झूठे! ईरान के जवाब से मची खलबली
विदेश 5 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?