By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम टेरर अटैक में बड़ा खुलासा, ट्रैकिंग ऐप बना आतंकियों का सीक्रेट हथियार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Pahalgam Terror Attack: पहलगाम टेरर अटैक में बड़ा खुलासा, ट्रैकिंग ऐप बना आतंकियों का सीक्रेट हथियार
राष्ट्रीय समाचार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम टेरर अटैक में बड़ा खुलासा, ट्रैकिंग ऐप बना आतंकियों का सीक्रेट हथियार

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/06/25 at 1:07 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 06 25 at 09.29.03 1
SHARE

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन वैली में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय पोनी चालक समेत कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। NIA की चार्जशीट के अनुसार, पर्यटकों को निशाना बनाने की साजिश हमले से करीब एक सप्ताह पहले ही तैयार कर ली गई थी और इसका संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा था।

Contents
Pahalgam Terror Attack: मारे गए आतंकियों के मोबाइल से मिले अहम सबूतट्रैकिंग ऐप के जरिए बनाई गई हमले की रणनीतिपाकिस्तान से संचालित हो रहा था पूरा ऑपरेशनड्रोन से हथियार और नकदी पहुंचाने का खुलासाबैसरन वैली को इसलिए बनाया गया निशाना

Pahalgam Terror Attack: मारे गए आतंकियों के मोबाइल से मिले अहम सबूत

जांच एजेंसी के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को श्रीनगर के निकट दाचीगाम के जंगलों में चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। (Pahalgam Terror Attack) इनकी पहचान फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई थी। इनके पास से बरामद दो मोबाइल फोन पाकिस्तान में खरीदे गए थे। फोन की फोरेंसिक जांच में तस्वीरें, चैट रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और पाकिस्तानी हैंडलरों के साथ संपर्क के प्रमाण मिले हैं।

Also Read –Venezuela Earthquake Disaster: वेनेजुएला में तबाही का खौफनाक मंजर, भूकंप से 1 लाख मौतों की आशंका, मदद को तैयार PM मोदी

ट्रैकिंग ऐप के जरिए बनाई गई हमले की रणनीति

चार्जशीट के मुताबिक, आतंकियों ने हमले की योजना बनाने के लिए जीपीएस आधारित ट्रेकिंग और हाइकिंग ऐप का इस्तेमाल किया। (Pahalgam Terror Attack) जांच में 15 और 16 अप्रैल 2025 के टाइमस्टैम्प वाले मैप स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिनमें बैसरन वैली और आसपास के इलाकों की लोकेशन चिन्हित थी। इन्हीं ऐप्स के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर आतंकियों को लोकेशन और दिशा-निर्देश भेज रहे थे।

- Advertisement -

पाकिस्तान से संचालित हो रहा था पूरा ऑपरेशन

जांच में सामने आया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन टीआरएफ से जुड़ा कमांडर अली साजिद उर्फ साजिद जट्ट था। (Pahalgam Terror Attack) वह पाकिस्तान में बैठकर एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के जरिए आतंकियों को निर्देश दे रहा था। हथियारों की आपूर्ति, लोकेशन शेयरिंग और मूवमेंट प्लानिंग का जिम्मा भी उसी के पास था।

Also Read –Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल ने कबूला गुनाह, पुलिस को बताई केतन को खाई में फेंकने की वजह

ड्रोन से हथियार और नकदी पहुंचाने का खुलासा

NIA ने स्थानीय मददगारों की भूमिका का भी जिक्र किया है। जांच के अनुसार, आतंकियों को स्थानीय स्तर पर भोजन और ठिकाना उपलब्ध कराया गया था। (Pahalgam Terror Attack) एक सुरक्षित गवाह ने बताया कि ड्रोन के जरिए गिराए गए पैकेट में 20 पिस्तौल, 15 लाख रुपये नकद और विस्फोटक सामग्री मौजूद थी, जिसे आतंकियों ने जंगल से बरामद कराया था।

बैसरन वैली को इसलिए बनाया गया निशाना

चार्जशीट के अनुसार बैसरन वैली की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और वहां सीसीटीवी निगरानी का अभाव आतंकियों के लिए अनुकूल साबित हुआ। (Pahalgam Terror Attack) इसी वजह से उन्होंने इस स्थान को पर्यटकों पर बड़े हमले के लिए चुना। NIA ने इस मामले में 1,100 से अधिक गवाहों से पूछताछ के बाद जम्मू की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

You Might Also Like

Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब

Delhi Protest Pellet Gun Row: Sansad March में पेलेट गन चलाने वाला कौन? RAF जवान पर उठे सवाल, तैयार हो रही असेसमेंट रिपोर्ट!

India’s LPG Tanker Attacked: ईरान के जलक्षेत्र में LPG टैंकर पर हमला, 28 भारतीयों की जान पर आया संकट; दूतावास ने दी बड़ी जानकारी

Sonam Wangchuk Fast End: सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन; JP नड्डा-जितेंद्र सिंह ने पिलाया सूप, PM मोदी का Video संदेश भी आया

Jantar Mantar CJP Protest News: CJP-अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा आंदोलन’

TAGGED: #Pahalgam Terror Attack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 4 Ketan Agarwal Murder Case: कैमरे पर प्यार,पीछे मौत का प्लान! ‘सोनम रघुवंशी’ की फैन निकली सिया, केतन अग्रवाल मर्डर में बड़ा खुलासा
Next Article WhatsApp Image 2026 06 25 at 09.29.03 1 1 Pawan Singh Akash Deep Wedding Video: पवन सिंह क्रिकेटर आकाशदीप की शादी में पहुँचे, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल कहा- पियकरा स्टार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब
राष्ट्रीय समाचार 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 3
Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है कैसी है? जानिए इसके बारे में
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 2
Ramayana Movie: रामायण मूवी ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 2
Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी
ताज़ा खबरें 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 1
CWG 2026: मीराबाई चानू ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1
Cockroach Awami Party Pakistan: भारत से उठा ‘कॉकरोच’ तूफान पहुंचा पाकिस्तान, युवाओं ने बना डाली अपनी नई पार्टी, बोले- ‘हम भी कॉकरोच…’
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?