New York LaGuardia Airport Crash: न्यूयॉर्क के सबसे व्यस्ततम ला गार्डिया हवाई अड्डे (LGA) से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। एक पल पहले तक जहां सब कुछ सामान्य था, अगले ही पल वहां मौत का तांडव मच गया। रनवे पर एक यात्री विमान और आग बुझाने वाले ट्रक के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि विमान के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। (New York LaGuardia Airport Crash) यह हादसा इतना भयावह है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे ‘मास कैजुअल्टी’ (बड़ी जनहानि) वाली घटना घोषित कर दिया है। चारों तरफ एम्बुलेंस के सायरन और यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही हैं। आखिर कैसे हुई ये बड़ी चूक और क्या ये महज एक हादसा है या कोई बड़ी लापरवाही?
Also Read –Anushka Sharma Telugu Debut: अनुष्का शर्मा का होगा तेलुगु डेब्यू, Allu Arjun संग करेंगी काम
New York LaGuardia Airport Crash: रनवे पर मची तबाही और 100 जिंदगियों पर संकट
हादसे का शिकार हुआ विमान एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 था, जिसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। जैसे ही यह विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर आगे बढ़ा, सामने से आ रहे एक भारी-भरकम फायर ट्रक से इसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का कॉकपिट और अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। (New York LaGuardia Airport Crash) वीडियो फुटेज में विमान का आगे का हिस्सा किसी कागज की तरह मुड़ा हुआ दिख रहा है। एयरपोर्ट पर तुरंत रेड अलर्ट जारी कर दिया गया और देखते ही देखते पूरे ला गार्डिया हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। अब सभी आने वाली उड़ानों को जेएफके (JFK) एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
- Advertisement -
इमरजेंसी घोषित और एयरपोर्ट ठप
हादसे के तुरंत बाद फेडरल एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का नोटिस जारी कर दिया। फिलहाल एयरपोर्ट को पूरी तरह सील कर दिया गया है और उड़ानों पर लगी रोक को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। (New York LaGuardia Airport Crash) हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मलबे को देखकर आशंका जताई जा रही है कि कई लोग घायल हुए होंगे। बचाव दल मौके पर तैनात है और जांच जारी है कि आखिर एक सुरक्षा वाहन रनवे के इतने करीब कैसे पहुंच गया।
अग्निशमन कर्मियों की हालत गंभीर और दो की मौत
शुरुआती रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उस फायर ट्रक में 5 फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स यानी अग्निशमन कर्मी सवार थे। इस भीषण टक्कर में सभी पांचों कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। (New York LaGuardia Airport Crash) हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और विमान के मलबे से लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।
यह कोई पहली बार नहीं है जब ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हों। साल 2025 में भी यहां टैक्सीवे पर विमानों के बीच कई छोटी-मोटी टक्करें हुई थीं, लेकिन इस बार का हादसा बेहद घातक साबित हुआ है। (New York LaGuardia Airport Crash) लोग पूछ रहे हैं कि जब विमान रनवे पर था, तो फायर ट्रक वहां क्या कर रहा था? क्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कोई गलती हुई या फिर यह किसी तकनीकी खराबी का नतीजा है? विमान का फ्रंट पार्ट जिस तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है, उसने विमानन विशेषज्ञों की भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें जांच टीम पर टिकी हैं जो इस ‘ग्राउंड कोलिजन’ की असली वजह तलाश रही है।
एयर कनाडा का बयान और परिवारों में दहशत
हादसे के तुरंत बाद एयर कनाडा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति पर निगरानी रखने की बात कही है। कंपनी प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। (New York LaGuardia Airport Crash) न्यूयॉर्क के इस व्यस्ततम एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा हुआ है और सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ियां ही नजर आ रही हैं। घायलों में कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हो सकते हैं, जिससे यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है, लेकिन इस हादसे ने वैश्विक नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
