Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमला बोला है। अपने एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर ज़बरदस्त हमला बोला है। जिसके बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।
Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी का पोस्ट
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। (Rahul Gandhi on PM Modi) खैर, जो उचित समझा, वही किया।” इस संक्षिप्त लेकिन तीखे संदेश ने राजनीतिक गलियारों में ज़बरदस्त हलचल पैदा कर दी है।
बता दे, राहुल गांधी का यह ट्वीट ऐसे वक़्त सामने आया है जब संसद और देश की राजनीति में कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष लगातार सरकार से महंगाई, बेरोजगारी, सीमा सुरक्षा, जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है। (Rahul Gandhi on PM Modi) राहुल गांधी का यह बयान उसी क्रम की अगली कड़ी माना जा रहा है, जिसमें वे केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते रहे हैं।
- Advertisement -
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राहुल के पोस्ट किया समर्थन
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है और जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी। (Rahul Gandhi on PM Modi) उनका आरोप है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीधे जवाब देने से बचा जा रहा है और असल सवालों को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं, बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी के बयान पर सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं और जनता को भ्रमित करने का हमेशा प्रयास करते हैं। (Rahul Gandhi on PM Modi) बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हर मंच पर जवाब देने के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री ने कई बार संसद और सार्वजनिक कार्यक्रमों में देश के सामने अपनी बात रखी है।
अब इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया अब राजनीतिक बयानबाज़ी का प्रमुख मंच बन चुका है। नेताओं के ट्वीट न केवल तत्काल चर्चा का विषय बनते हैं, बल्कि मीडिया और जनता के बीच भी व्यापक बहस छेड़ देते हैं। देखा जाए तो… इस वक़्त राहुल गांधी का यह ट्वीट भी पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
राहुल गांधी पहले भी कई बार PM मोदी पैट बोल चुके हैं हमला
गौरतलब, है कि राहुल गांधी पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे हमले करते रहे हैं। कभी वे सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं, तो कभी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताते हैं। (Rahul Gandhi on PM Modi) दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के आरोपों को राजनीतिक रणनीति का भाग बताती रही है।
सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग होगी तेज
इस लेटेस्ट बयान के बाद यह सपष्ट है कि आगामी कुछ ही दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो सकती है। संसद सत्र और आगामी चुनावी माहौल के बीच इस तरह के बयान राजनीतिक पारा और चढ़ा सकते हैं।
फिलहाल, राहुल गांधी के ट्वीट ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को हवा दे दी है। अब देखना होगा कि इस बयान पर प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार की तरफ से कोई सीधी प्रतिक्रिया आती है या नहीं। देश की राजनीति में सवाल और जवाब का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने के संकेत दे रहा है।
