The 50 Eviction: कलर्स टीवी पर आज से सबसे बड़ा रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम The 50 है। The 50 रियलिटी शो के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं, क्योंकि इसमें पूरे 50 खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। दर्शक अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने का इंतजार कर रहें हैं। द 50 रियलिटी शो से जुड़ी आए दिन नई-नई अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब एक और एविक्शन की खबर सामने आ रही है, लेकिन इस बार जो खिलाड़ी एविक्ट हुआ है, उसका नाम सुन दर्शकों को 440 वोल्ट का झटका लगने वाला है।
The 50 Eviction: ख़ानज़ादी का The 50 का सफ़र हुआ खत्म
अभिनेत्री ख़ानज़ादी को The 50 रियलिटी शो में देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि बिग बॉस के बाद वे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनीं हैं, जिस वजह से ख़ानज़ादी के फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर थी, (The 50 Eviction) लेकिन अब The 50 को लेकर जो जानकारी हाथ लगी है, उसके मुताबिक ख़ानज़ादी का एविक्शन हो चुका है, जी हां! खानजादी The 50 के महल से बाहर हो गईं हैं।
- Advertisement -
अब तक 10 कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं एविक्ट
द 50 के घर से अब तक पूरे 10 खिलाड़ी एविक्ट हो चुके हैं, जी हां! बता दें कि The 50 में बाहर की वोटिंग नहीं होना है, टास्क और घरवालों की वोटिंग के आधार पर कंटेस्टेंट्स को एविक्ट किया जा रहा है। (The 50 Eviction) मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक The 50 के महल से पूरे 10 खिलाड़ी एविक्ट हो चुके हैं, जिनके नाम हैं – लवकेश कटारिया, नेहल, बेबिका धुर्वे, अदनान शेख, मैक्सटर्न, वंशज सिंह, सौरभ, जान्हवी किलेकर, दुष्यंत कुकरेजा और सुमैरा शेख। वहीं अब इन सबके बाद अभिनेत्री ख़ानज़ादी का नाम भी सामने आ रहा है, ख़ानज़ादी के एविक्शन की खबर सुन फैंस को गहरा झटका लगा है। बताते चलें कि रियलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड प्रीमियर 1 फरवरी यानी कि आज से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है, यह शो हर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।
