By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: UGC new rules controversy: UGC कर रहा है ‘स्टेट डिस्क्रिमिनेशन’! नियमों पर बढ़ा सस्पेंस… SC जल्द करेगी बड़ा फैसला, नियमों पर लगेगी रोक या…?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > UGC new rules controversy: UGC कर रहा है ‘स्टेट डिस्क्रिमिनेशन’! नियमों पर बढ़ा सस्पेंस… SC जल्द करेगी बड़ा फैसला, नियमों पर लगेगी रोक या…?
राष्ट्रीय समाचार

UGC new rules controversy: UGC कर रहा है ‘स्टेट डिस्क्रिमिनेशन’! नियमों पर बढ़ा सस्पेंस… SC जल्द करेगी बड़ा फैसला, नियमों पर लगेगी रोक या…?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/29 at 2:11 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
7 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 27 at 5.55.54 PM
SHARE

UGC new rules controversy: देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा कैंपस में जाति आधारित भेदभाव रोकने के लिए जारी किए गए नए नियमों को लेकर इस वक़्त पूरे देश में विरोध और तीखी बहस तेज हो गई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई के संकेत देकर इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

Contents
UGC new rules controversy: ये है मामलाSC ने याचिका को किया सूचीबद्धनियमों को लेकर क्यों हो रहा विरोध?“छात्रों के बीच बढ़ेगा मानसिक दबाव”स्टूडेंट और टीचर को एक ही कानून में बांधने पर सवालपूरे देश में बढ़ता विरोधअब, आगे क्या होगा?

UGC new rules controversy: ये है मामला

दरअसल, UGC ने हाल ही में देश की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन नियमों का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में समानता बनाए रखना और किसी भी छात्र के साथ जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना बताया गया। (UGC new rules controversy) लेकिन अब इन नियमों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

Also Read –Maharashtra News: जिस चार्टर्ड प्लेन में थे Ajit Pawar उसका है ‘200 हादसों’ का रिकॉर्ड, मौत का ताबूत निकला ये विमान…

SC ने याचिका को किया सूचीबद्ध

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका को सूचीबद्ध कर लिया है और जल्द सुनवाई का भरोसा दे दिया है। (UGC new rules controversy) इस मामले में याचिकाकर्ता राहुल दीवान ने भारत सरकार के खिलाफ यह याचिका दाखिल की है। जब यह मामला चीफ जस्टिस की बेंच के सामने आया, तो कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमें पता है कि क्या हो रहा है” और इस पर जल्द सुनवाई की जाएगी।

- Advertisement -

यह संकेत माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे को गंभीरता से देख रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर लाखों छात्रों और शिक्षा संस्थानों की व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

Also Read –Saudi Arabia Economy: कंगाल होने की कगार पर दुनिया का सबसे अमीर देश? शाही खजाना खाली, अब जनता के पैसों पर टिकी नजर

नियमों को लेकर क्यों हो रहा विरोध?

UGC के नए नियमों का उद्देश्य भले ही भेदभाव रोकना बताया जा रहा हो, लेकिन आलोचकों का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का स्वरूप ऐसा है जिससे छात्रों के बीच विभाजन और तनाव बढ़ सकता है।

खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को लेकर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े विश्वविद्यालयों में पूरे देश से छात्र आते हैं, जहां जातिगत पहचान तुरंत स्पष्ट नहीं होती। (UGC new rules controversy) लेकिन गांव और छोटे जिलों के डिग्री कॉलेजों में सभी एक-दूसरे को जानते हैं, ऐसे में नियमों का गलत प्रयोग होने की आशंका अधिक है।

“छात्रों के बीच बढ़ेगा मानसिक दबाव”

याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि अगर किसी छात्र पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगेगा, तो उसे मानसिक दबाव, जांच प्रक्रिया और सामाजिक तनाव झेलना पड़ेगा। (UGC new rules controversy) इसे लेकर आलोचकों का कहना है कि शिक्षा का माहौल खुला और समान होना चाहिए, लेकिन अगर शिकायतों और जांच का डर लगातार छात्रों के सिर पर रहेगा तो कैंपस का वातावरण गंभीर र्रोप से प्रभावित होगा।

स्टूडेंट और टीचर को एक ही कानून में बांधने पर सवाल

एक बड़ा विवाद यह भी है कि नए नियमों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए समान व्यवस्था रखी गई है। जबकि कई मामलों में आरोप शिक्षकों पर लगते हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि जब शिकायत निवारण समिति में शिक्षक बहुमत में होंगे, तो शिक्षक के खिलाफ निष्पक्ष रूप से कार्रवाई किस प्रकार सुनिश्चित होगी? यह मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में प्रमुख रूप से उठ सकता है।

मामले में सरकार को संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 15 (भेदभाव निषेध) के आधार पर जवाब देना पड़ सकता है। (UGC new rules controversy) सवाल यह खड़ा किया जा रहा है कि सरकार ने कैसे तय किया कि किसी विशेष वर्ग के छात्रों के लिए अलग नियम बनाना आवश्यक है? क्या यह स्वयं “स्टेट डिस्क्रिमिनेशन” की श्रेणी में आता है? याचिका में इसे राज्य द्वारा किया गया भेदभाव बताया गया है, जो एक गंभीर संवैधानिक आरोप है।

पूरे देश में बढ़ता विरोध

UGC के इन नियमों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन भी देखने को मिल रहे हैं। (UGC new rules controversy) कुछ राज्यों में छात्रों ने प्रदर्शन किए, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज है। कई लोगों का कहना है कि सरकार को छात्रों को बांटने के बजाय समान शिक्षा नीति पर ध्यान देना चाहिए।

अब, आगे क्या होगा?

अब जब सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को सूचीबद्ध कर लिया है, तो संभावना पूरी है कि आगामी कुछ ही दिनों में इस पर बड़ी सुनवाई होगी। (UGC new rules controversy) कई अन्य याचिकाएं भी इसी मुद्दे पर दाखिल हैं, जिन्हें क्लब करके एक साथ सुना जा सकता है। भारत सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस मामले में पक्ष रख सकते हैं। अगर कोर्ट ने नियमों पर रोक लगाई या परिवर्तन आदेश के दिए, तो यह फैसला देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव डालेगा।

बता दे, UGC के नए नियमों का बड़ा मकसद भले ही कैंपस में भेदभाव रोकना हो, लेकिन इसके स्वरूप और लागू करने के तरीके को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। (UGC new rules controversy) सुप्रीम कोर्ट की जल्द सुनवाई अब यह तय करेगी कि यह नियम छात्रों के हित में हैं या शिक्षा व्यवस्था में नया विवाद पैदा करेंगे। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला करोड़ों छात्रों के भविष्य और देश की शिक्षा नीति से जुड़ा है।

You Might Also Like

Operation Trashi J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Congress: राहुल गांधी को ‘मुस्लिम’ शब्द से परहेज? ओवैसी के तीखे वार से कांग्रेस में खलबली, अपनों ने ही खोल दिया मोर्चा

Neha Singh Rathore tweet on UGC: ‘बाँटो और राज करो, BJP भी यही खेल…’ UGC नियमों पर ये क्या बोल गईं नेहा सिंह राठौर! ट्वीट से मोदी सरकार पर साधा ‘बड़ा’ निशाना

Budget 2026: PM मोदी का बजट 2026 में इन्फ्रा और तकनीक पर सबसे बड़ा दांव, क्या चीन-अमेरिका को पीछे छोड़ेगा भारत?

Maharashtra News: जिस चार्टर्ड प्लेन में थे Ajit Pawar उसका है ‘200 हादसों’ का रिकॉर्ड, मौत का ताबूत निकला ये विमान…

TAGGED: #UGC new rules controversy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 26 at 12.40.31 PM 3 Strange Laws of Italy for Tourists: टूरिस्ट के लिए चेतावनी! इटली में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी…
Next Article WhatsApp Image 2026 01 27 at 5.55.54 PM US Travel Advisory Pakistan: US का पाकिस्तान को बड़ा झटका…ट्रैवल एडवाइजरी में बताया ‘खतरनाक देश’, घोषित किया हाई रिस्क जोन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 43 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 57 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM 3
Crude Oil Trade: भारत की पक्के दोस्त से टूटेगी ‘यारी’! ट्रंप ने दिया वेनेजुएला ऑयल का खुला ‘ऑफर’, दुनिया में मची खलबल
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM 2
Operation Trashi J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?