By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Rajasthan: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजस्थान में मिला 10 हजार किलो विस्फोटक, जांच शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Rajasthan: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजस्थान में मिला 10 हजार किलो विस्फोटक, जांच शुरू
राष्ट्रीय समाचार

Rajasthan: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले राजस्थान में मिला 10 हजार किलो विस्फोटक, जांच शुरू

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/26 at 2:21 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
3 Min Read
20260126 103116
SHARE

Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने एक सुनसान फार्म हाउस से लगभग 10,000 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की है. ये विस्फोटक चार अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा गया था ताकि आसानी से इसका पता न चले.

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये छापेमारी की थी. टीम में जिला स्पेशल टीम (DST) और थांवला थाना पुलिस शामिल थी. (Rajasthan) जब्त सामग्री में मुख्य रूप से 187 बोरों में करीब 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट मिला है. इसके अलावा नौ कार्टून डेटोनेटर, नीले और लाल रंग की डेटोनेटर तारों के कई बंडल, बड़े-छोटे ‘गुल्ला’, ड्यूडेट सामग्री, लकड़ी के कार्टून और APSOD विस्फोटक पदार्थों के पैकेट भी बरामद हुए हैं. बाजार में इस पूरे जखीरे की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें –Padma Awards: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा, धर्मेंद्र-रोहित शर्मा के साथ 131 लोगों की लिस्ट में और कौन-कौन?

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सुलेमान खान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. (Rajasthan) सुलेमान का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक में वो बरी हो चुका है और दो अभी ट्रायल में हैं.

- Advertisement -

प्रारंभिक पूछताछ में सुलेमान ने कबूल किया कि ये विस्फोटक सामग्री अवैध खनन करने वालों को बेची जा रही थी. नागौर के एसपी मृदुल कछावा ने बताया,

“पूछताछ में आरोपी ने माना कि ये सामग्री गैरकानूनी माइनिंग करने वालों के लिए सप्लाई की जा रही थी.”

उन्होंने आगे कहा कि यदि अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क का पता चलता है तो केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें –India EU Trade Deal: यूरोप से आने वाली कारों पर भारत 40% तक घटाएगा टैक्स, EU ट्रेड डील में हो सकता है ऐलान

पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

जांच में लगी टीमें अब पूरी सप्लाई चेन की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. (Rajasthan) ये सामग्री कहां से आई, इसे किसने खरीदा और आगे कहां भेजा जाना था. पुलिस ये सब पता लगाने में जुटी है. पुलिस का मानना है कि ये अवैध खनन माफिया का बड़ा नेटवर्क है, जिसे ध्वस्त करने के लिए आगे और छापेमारी की जाएगी.

You Might Also Like

Rahul Gandhi Pune Event: Pune में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बड़ा बवाल, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Rahul Gandhi Pellet Gun Case: पैलेट गन मामले में कहां तक पहुंची जांच? राहुल गांधी पहुंचे संसद मार्ग थाने, पुलिस से ली अपडेट, VIDEO

Chinese, Turkish Military in Pakistan: चीन-तुर्किये की पाकिस्तान में हलचल! 60 घंटे में कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट, भारत के लिए सतर्कता है जरूरत

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! 14 जगह फटा बादल, सैलाब में बह गए घर-गाड़ियां और बस स्टैंड, 4 की मौत

Kolkata Hotel Fire: सो रहे थे लोग, अचानक उठीं लपटें… कोलकाता के होटल में आग से 9 की मौत, 6 गंभीर

TAGGED: #Rajasthan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 20260126 103116.jpg India EU Trade Deal: यूरोप से आने वाली कारों पर भारत 40% तक घटाएगा टैक्स, EU ट्रेड डील में हो सकता है ऐलान
Next Article WhatsApp Image 2026 01 26 at 12.40.31 PM India EU Deals: भारत को मुनाफे पर मुनाफा! Mother Of All Deals से टैरिफ से महंगाई तक का टॉर्चर खत्म, ये चीजें सस्ती..
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4 1
Drishyam 4 Movie: दृश्यम 3 की सफलता के बाद, मेकर्स ने दृश्यम 4 की घोषणा की, जाने कब आएगी फिल्म
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 9
Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 2 1 1
Spirit Movie: दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट मूवी के विवादों पर दिया जवाब, कहा- मेल ईगो
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 2 1
Rahul Gandhi Pune Event: Pune में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कॉलेज में बड़ा बवाल, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 8
7 Dogs Review: सलमान खान और संजय दत्त की हॉलीवुड फिल्म 7 डॉग्स कैसी है, जानिए
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?