By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Khaleda Zia: प्रणब मुखर्जी से क्यों नहीं मिली खालिदा जिया? जानिए भारत में जन्म से बैटल ऑफ बेगम्स तक की अनसुनी कहानी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Khaleda Zia: प्रणब मुखर्जी से क्यों नहीं मिली खालिदा जिया? जानिए भारत में जन्म से बैटल ऑफ बेगम्स तक की अनसुनी कहानी
विदेश

Khaleda Zia: प्रणब मुखर्जी से क्यों नहीं मिली खालिदा जिया? जानिए भारत में जन्म से बैटल ऑफ बेगम्स तक की अनसुनी कहानी

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/30 at 12:21 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 30 at 8.46.20 AM 1
SHARE

Khaleda Zia: पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के कूटनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और कट्टरपंथी राजनीति का चेहरा मानी जाने वाली बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 80 साल की उम्र में निधन हो गया। यह दुखद खबर ऐसे समय पर आई है जब बांग्लादेश अपने इतिहास के सबसे अस्थिर दौर से गुजर रहा है।

Contents
Khaleda Zia: एक साधारण लड़की का असाधारण सफर‘बैटल ऑफ बेगम्स’: शेख हसीना के साथ वो खूनी रंजिशजब प्रणब मुखर्जी से मिलने तक से कर दिया था इनकारपाकिस्तान प्रेम और कट्टरपंथ को बढ़ावा

देश में हिंसा, आगजनी और तख्तापलट के बीच 12 फरवरी को चुनाव होने हैं, और ठीक उससे पहले ‘बीएनपी’ (BNP) की इस कद्दावर नेता का जाना किसी महा-भूकंप से कम नहीं है। (Khaleda Zia) खालिदा जिया केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि वे भारत के लिए हमेशा एक ‘सिरदर्द’ बनी रहीं। उनके निधन के साथ ही दक्षिण एशिया की राजनीति का वह अध्याय बंद हो गया है जिसे ‘बैटल ऑफ बेगम्स’ (बेगमों की जंग) कहा जाता था। (Khaleda Zia) आखिर कौन थी वह ‘पुतुल’ जो जलपाईगुड़ी में पैदा हुई लेकिन जिसके इशारे पर ढाका में भारत विरोधी लहरें उठती थीं? आइए जानते हैं खालिदा जिया के जीवन, उनकी भारत से नफरत और उनके उस खौफनाक राजनीतिक सफर की पूरी कहानी।

Also Read –Bangladesh Khaleda Zia Dies: नहीं रहीं बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Khaleda Zia: एक साधारण लड़की का असाधारण सफर

बेगम खालिदा जिया का भारत से नाता बहुत पुराना और गहरा था। उनका जन्म 15 अगस्त 1945 को अविभाजित भारत के बंगाल प्रेसिडेंसी के जलपाईगुड़ी (अब पश्चिम बंगाल, भारत) में हुआ था। (Khaleda Zia) बचपन में उन्हें प्यार से ‘पुतुल’ बुलाया जाता था। 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार दिनाजपुर चला गया। खालिदा जिया की पढ़ाई का कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं मिलता, वे खुद को ‘स्व-शिक्षित’ कहती थीं। उनकी जिंदगी में असली बदलाव तब आया जब 1965 में उनका निकाह पाकिस्तानी सेना के कैप्टन जियाउर रहमान से हुआ। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय वे पाकिस्तान में ही थीं। बाद में उनके पति जियाउर रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने, लेकिन 1981 में उनकी हत्या ने खालिदा को घर की चारदीवारी से निकालकर राजनीति के कांटों भरे मैदान में खड़ा कर दिया।

- Advertisement -

Also Read –Khaleda Zia PM Modi: जब PM मोदी ने खालिदा जिया के लिए कही ‘वो एक बात’… BNP के दिल को छू गया था संदेश

‘बैटल ऑफ बेगम्स’: शेख हसीना के साथ वो खूनी रंजिश

बांग्लादेश की राजनीति पिछले तीन दशकों से सिर्फ दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती रही—शेख हसीना और खालिदा जिया। इन दोनों की दुश्मनी को ‘बैटल ऑफ बेगम्स’ कहा जाता है। (Khaleda Zia) यह रंजिश सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं थी, बल्कि वैचारिक और व्यक्तिगत थी। खालिदा जिया तीन बार देश की प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन उनका हर कार्यकाल शेख हसीना के साथ टकराव की भेंट चढ़ गया। 2004 में जब शेख हसीना पर ग्रेनेड हमला हुआ, तो उसका आरोप खालिदा सरकार पर लगा। वहीं जब 2009 में हसीना सत्ता में आईं, तो उन्होंने खालिदा को भ्रष्टाचार के 32 से ज्यादा मामलों में उलझा दिया। 2018 में खालिदा को जेल भेज दिया गया और वे लंबे समय तक नजरबंद रहीं।

जब प्रणब मुखर्जी से मिलने तक से कर दिया था इनकार

भारत के साथ खालिदा जिया के रिश्ते हमेशा अविश्वास और कड़वाहट से भरे रहे। उनकी राजनीति का आधार ही ‘भारत-विरोधी राष्ट्रवाद’ था। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अपनी जड़ें जमा ली थीं। उन्होंने भारत के साथ हुई मैत्री संधि को ‘गुलामी की संधि’ करार दिया था। (Khaleda Zia) खालिदा के भारत विरोधी रुख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2013 में जब भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ढाका दौरे पर थे, तो खालिदा ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मिलने तक से मना कर दिया था। उनके शासनकाल में पूर्वोत्तर भारत के उग्रवादी संगठनों जैसे ‘उल्फा’ (ULFA) को बांग्लादेश में पनाह मिलती थी, जिससे भारत की आंतरिक सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो गया था।

पाकिस्तान प्रेम और कट्टरपंथ को बढ़ावा

खालिदा जिया का झुकाव हमेशा भारत के बजाय पाकिस्तान और चीन की तरफ रहा। उन्होंने अपनी सत्ता बचाने के लिए ‘जमात-ए-इस्लामी’ जैसे कट्टरपंथी संगठनों का सहारा लिया, जिससे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (विशेषकर हिंदुओं) पर हमले बढ़े। तीस्ता जल बंटवारे से लेकर सीमा विवाद तक, उन्होंने हर मोड़ पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोला। (Khaleda Zia) आज उनके जाने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। 12 फरवरी के चुनावों से ठीक पहले उनकी मौत क्या देश को और ज्यादा कट्टरवाद की ओर धकेलेगी?

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #Khaleda Zia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 30 at 8.46.20 AM Bangladesh Khaleda Zia Dies: नहीं रहीं बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article Set Top Box Gaurav Gupta Pakistan News: पुतिन का सगा बना पाकिस्तान! PM शहबाज शरीफ को हुई रुसी राष्ट्रपति की चिंता,क्या बदलेंगे जंग के समीकरण?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 6 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 7 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?