Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर चल रहा संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। अफगान लड़ाके पाकिस्तान आर्मी को बुरी तरह से मात दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी आर्मी ने दावा किया है कि अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान के हमलों को विफल कर दिया गया। यही नहीं उसके 40 से ज्यादा लड़ाकों को भी मार गिराया गया है।
पाक आर्मी का कहना है कि अफगानिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत के स्पिन बोल्डक क्षेत्र में चार जगहों पर हमला किया। जिसका पाकिस्तान आर्मी के जवानों ने करारा जवाब दिया। (Pakistan Afghanistan Conflict) वहीं तालिबान का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को जब्त कर लिया गया है। तालिबान ने कब्जा किये गये पाकिस्तानी टैंक और सैनिकों के कपड़ों और हथियारों को दिखाया भी है।
Also Read –Sonakshi Sinha Pregnant: क्या प्रेगनेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? इस वीडियो को देख फैंस को हुआ शक
Pakistan Afghanistan Conflict: पाक आर्मी का तालिबान हमलों को नाकाम करने का दावा
पाकिस्तानी आर्मी के मुताबिक तालिबानी हमले को नाकाम करते हुए 15 से 20 तालिबानियों को ढेर कर दिया गया और कई घायल भी हुए हैं। सेना का यह भी कहना है कि बॉर्डर पर स्थितियां तेजी से बदल रही हैं क्योंकि ‘फितना अल ख्वारिज’ और अफगान तालिबान के ठिकानों पर जमावड़ा होने की खबरें मिल रही है। (Pakistan Afghanistan Conflict) ‘फितना अल ख्वारिज’ शब्द का उपयोग पाकिस्तान आर्मी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों के लिए करती है।
- Advertisement -
पाक ने तालिबान पर लगाया आरोप
पाकिस्तान आर्मी की ओर से यह भी कहा गया है कि हमला क्षेत्र के विभाजित गांवों में भी किया गया था। तालिबानियों ने आम जनता के प्रति भी कोई सम्मान नहीं दिखाया। अफगान तालिबान ने पाक-अफगान मैत्री फाटक को भी क्षति पहुंचायी है। जो आपसी व्यापार और विभाजित जनजातियों की सुगमता के अधिकारों के संबंध में तालिबान की मानसिकता को दर्शाती है।
पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला
पाकिस्तानी सेना का यह भी कहना है कि पीओके के स्पिन बोल्डक में हुआ हमला अकेली घटना नहीं थी। 14 अक्टूबर को अफगान तालिबान और ‘फितना अल ख्वारिज’ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम सेक्टर में बॉर्डर की चौकियों पर हमला करने का प्रयास किया था। (Pakistan Afghanistan Conflict) इन हमलों को भी पाक आर्मी ने नाकाम कर दिया गया, जिससे अफगान चौकियों को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी जवानों ने जवाबी कार्रवाई में छह टैंकों सहित आठ चौकियां नष्ट कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई में 25 से 30 अफगान तालिबान और फितना अल ख्वारिज के लड़ाकों के मारे जाने की भी संभावना है।
