By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/09 at 7:32 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल
SHARE

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हो गई है. इसकी कहानी आर्यन नाम के रोबॉटिक्स इंजीनियर और सिफरा नाम की रोबोट पर आधारित है. आर्यन को सिफरा से प्यार हो जाता है और वो सारे सेंस भुलाकर उससे शादी करता है. कैसी है ये फिल्म जानें हमारे रिव्यू में.
हमारी एक पूरी जनरेशन को बॉलीवुड ने रोमांस सिखाया है. प्यार भरी निगाहों से अपने पार्टनर को देखना, हर मौके पर उसके साथ रहना और बार-बार उसके होंठों को चूमना… रोमांटिक फिल्मों के किरदारों का गो टू है. बड़े पर्दे पर आप जब ये सब सिंगल बैठकर देख रहे होते हैं तो बहुत अच्छा और ड्रीमी लगता है. दिल खुश होता है. लेकिन फिर आप रियलिटी में वापस आते हैं और देखते हैं कि यार, ये बढ़िया तो बहुत था, लेकिन ये सब सिर्फ फिल्मों में ही होता है. ऐसा ही कुछ आपको शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ देखकर भी महसूस होगा

Contents
क्या है फिल्म की कहानी?निर्देशनपरफॉरमेंस
image 51

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी भी एकदम हटके ही है. ये स्टोरी है आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर) और सिफरा (कृति सेनन) की. दोनों की पसंद-नापसंद एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं, लेकिन बाकी चीजों में बेहद अलग हैं. क्यों? क्योंकि आर्यन एक इंसान है और सिफरा एक हाईली इंटेलिजेंट रोबोट. आर्यन एक रोबॉटिक्स इंजीनियर है, जो मुंबई के एक बड़े ऑफिस में काम करता है. उसकी जिंदगी काफी झक्कास है. उसमें बस एक पार्टनर और एक बाई की कमी है. बाई आर्यन खुद अपने नखरों से भगा देता है और पार्टनर पाने लायक उसकी किस्मत नहीं है. लेकिन उसकी इमोशनल मां शर्मिला (अनुभा फतेहपुरिया) उसकी शादी का ख्वाब सजा चुकी है. इसलिए उसका बचना काफी मुश्किल है.

image 52

आर्यन अपनी मौसी उर्मिला (डिम्पल कपाड़िया) के बेहद करीब है. उन्हीं की कंपनी की ब्रांच में वो काम भी करता है. उर्मिला उसे अपने अपने यूएस वाली ऑफिस में एक प्रोजेक्ट पर काम करने के बहाने बुलाती है. वहां पहुंचकर उर्मिला के घर में आर्यन की मुलाकात सिफरा से होती है. सिफरा की बातें, उसके हाव भाव और उसकी प्यारी हरकतों पर आर्यन अपना दिल हार बैठता है. बाद में उसे पता चलता है कि सिफरा इंसान नहीं रोबोट है. तब वो खुद को चीटेड महसूस करता है. लेकिन प्यार है, हो चुका है, तो उसपर किसका जोर है. बस अपनी फीलिंग्स के चलते आर्यन, सिफरा को टेस्टिंग के बहाने इंडिया लेकर आता है और उससे शादी करता है. अब सिफरा रोबोट है तो कुछ न कुछ गड़बड़ होनी तो पक्की है.

निर्देशन

डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह की बनाई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ काफी लाइट हार्टेड है. इसकी कहानी काफी अलग और मजेदार है. इसमें मौज-मस्ती के साथ काफी सही जोक्स हैं, जिन्हें सुनकर आपको सही में हंसी आती है. VFX का ठीकठाक इस्तेमाल फिल्म में किया गया है. अमित और आराधना का निर्देशन काफी बढ़िया है. उन्होंने बहुत सिम्पल और फन तरीके से अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाया है. आप इसमें बोर भी होते तो कोई दूसरा सीन आपको हंसा देता है और एंगेज कर लेता है. हां, कहानी थोड़ी नॉनसेंस भी लगती है, लेकिन इसके अपने मोमेंट्स भी हैं. आप आर्यन के सिफरा को लेकर स्ट्रगल को समझते हो. उसका कंट्रोल अपने इमोशन्स पर नहीं है, तो वो वही करता जा रहा है जो एक प्यार में पागल इंसान अपने टॉक्सिक पार्टनर के साथ करता है, सच्चाई को इग्नोर!

- Advertisement -
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: रोमांटिक फिल्मों से शाहिद कपूर ने बनाई थी  दूरी? ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर का खुलासा

परफॉरमेंस

आर्यन के किरदार में शाहिद कपूर ने काफी अच्छा काम किया है. उनका मस्तमौला और रोमांटिक अवतार देखना काफी रिफ्रेशिंग था. सिफरा के रोल में कृति सेनन जमी हैं. बिना इमोशन का रोबोट बनना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया है. शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री इस फिल्म में कमाल है. दोनों एक साथ जबरदस्त फिट होते हैं. उनका रोमांस देकर आपका रोमांस करने का मन करने लगेगा. वैलेंटाइन वीक में देखने के लिए ये फिल्म काफी सही है. उनके अलावा धर्मेंद्र, डिम्पल कपाड़िया, राकेश बेदी, राजेश कुमार, अनुभा फतेहपुरिया, आशीष वर्मा, ग्रूशा कपूर और राशुल टंडन ने अपने किरदारों को काफी अच्छे से निभाया है. सभी मजेदार अंदाज में दिखे हैं.
इस फिल्म में काफी कमियां हैं, जिन्हें आप चाहें तो इग्नोर कर सकते हैं. रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में ज्यादातर आप लॉजिक लगाना नहीं चाहते है. अगर वैसे ही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को देखेंगे तो आपको ये पसंद आएगी. फिल्म का क्लाइमैक्स अच्छा है. इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर भी सही है. लेकिन सिंगर राघव के ओरिजिनल गाने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को खराब करने के लिए कोई माफी मैं फिल्म के मेकर्स को नहीं दे सकती

You Might Also Like

Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम

Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स

Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़

Movie Releasing This Friday: धमाल 4 के बाद जानिए इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

Salman Khan Maatrubhumi Movie: सलमान खान की मातृभूमि मूवी सिनेमाघरो में कब होगी रिलीज, आया अपडेट

TAGGED: #entertainment, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 11 फरवरी को MP जाएंगे PM मोदी, झाबुआ में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास PM Modi: 11 फरवरी को MP जाएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Next Article हार गया हाफिज का बेटा चुनाव, जीत गए नवाज शरीफ, दूसरी सीट पर पिछड़े, पाकिस्तान के नतीजों में बड़ा उलटफेर Pakistan news :हार गया हाफिज का बेटा चुनाव, जीत गए नवाज शरीफ, दूसरी सीट पर पिछड़े, पाकिस्तान के नतीजों में बड़ा उलटफेर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?