By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Congo church massacre: रातोंरात आई कयामत! चर्च में घुसे आतंकी, 21 लोगों को गोलियों से भूना,और फिर…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Congo church massacre: रातोंरात आई कयामत! चर्च में घुसे आतंकी, 21 लोगों को गोलियों से भूना,और फिर…
ताज़ा खबरेंविदेश

Congo church massacre: रातोंरात आई कयामत! चर्च में घुसे आतंकी, 21 लोगों को गोलियों से भूना,और फिर…

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/07/30 at 1:19 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE
image 74

Congo church massacre: सोचिए, रात का वक्त है चारों तरफ खामोशी पसरी है, बच्चे गहरी नींद में हैं, और गांव के चर्च में सन्नाटे के बीच सिर्फ प्रार्थना की गूंज बाकी है। तभी अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट से फट पड़ता है सन्नाटा! दरवाजे टूटते हैं, चीखें उठती हैं, आग की लपटें आसमान को छूने लगती हैं। यह कोई हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि हकीकत है पूर्वी कांगो का कोमांडा गांव, जहां इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकियों ने बीती रात नरसंहार मचा दिया। (Congo church massacre) रात करीब 1 बजे, अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के आतंकियों ने कैथोलिक चर्च पर धावा बोल दिया। आतंकियों ने न सिर्फ प्रार्थना में डूबे लोगों को गोली मारी, बल्कि बाहर मौजूद लोगों को भी बख्शा नहीं। कई शवों को आग के हवाले कर दिया गया, और घर-दुकानों को जला डाला।

Contents
Also Read –Asia Cup 2025: “पाकिस्तान के साथ मैच होना चाहिए, नहीं तो…”, पूर्व भारतीय कप्तान का अहम बयानCongo church massacre: गोलियों की तड़तड़ाहट और आग में झुलसते शवAlso Read –Mathura News: हाइवे पर बड़ी वारदात: चांदी की राखी ला रहे व्यापारियों को मारपीट कर कार सहित अगवा, लूटपाट कर भागे बदमाशअफ्रीका का छुपा हुआ दहशतगर्द चेहराक्यों बार-बार निशाना बन रहा है पूर्वी कांगो?धर्म के नाम पर मौत का सौदासिर्फ 21 लोगों की हत्या नहीं, इंसानियत की भी हत्या

Also Read –Asia Cup 2025: “पाकिस्तान के साथ मैच होना चाहिए, नहीं तो…”, पूर्व भारतीय कप्तान का अहम बयान

Congo church massacre: गोलियों की तड़तड़ाहट और आग में झुलसते शव

स्थानीय नागरिक समाज समन्वयक डियूडोने दुरंतबो ने एपी को बताया कि 21 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ को चर्च के अंदर गोली मारी गई, कुछ को बाहर खदेड़कर मारा गया। (Congo church massacre) हालात इतने भयावह थे कि लाशों को पहचानना मुश्किल हो गया। कम से कम तीन शव तो पूरी तरह जल चुके थे।और ये आंकड़ा यहीं नहीं रुकता घायलों की गिनती अभी जारी है, मलबे में कई शव होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच, कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इस नरसंहार में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन चश्मदीदों के मुताबिक असली संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

Also Read –Mathura News: हाइवे पर बड़ी वारदात: चांदी की राखी ला रहे व्यापारियों को मारपीट कर कार सहित अगवा, लूटपाट कर भागे बदमाश

अफ्रीका का छुपा हुआ दहशतगर्द चेहरा

ADF एक नाम जो अफ्रीका के लोगों के लिए मौत का पर्याय बन चुका है। यह संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा हुआ है और बीते एक दशक से कांगो और युगांडा की सीमाओं पर दहशत मचा रहा है। 2018 में ADF ने ISIS से आधिकारिक नाता जोड़ा, और फिर 2019 में खुद को ‘इस्लामिक स्टेट सेंट्रल अफ्रीका प्रोविंस (IS-CAP)’ घोषित किया। ADF का तरीका बेहद बर्बर और अमानवीय होता है। यह संगठन आम नागरिकों को निशाना बनाता है, धर्मस्थलों पर हमले करता है, और बच्चों तक को नहीं छोड़ता।

क्यों बार-बार निशाना बन रहा है पूर्वी कांगो?

पूर्वी कांगो, एक ईसाई बहुल क्षेत्र है, जहां दर्जनों की संख्या में चर्च हैं। यही कारण है कि इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन यहां धर्म आधारित हिंसा फैलाने में लगे रहते हैं। (Congo church massacre) बीते कुछ वर्षों में चर्चों, स्कूलों और अस्पतालों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। यह इलाका लंबे समय से सुरक्षा की दृष्टि से कमजोर रहा है। सेना और सरकार की मौजूदगी सीमित है, और ADF जैसे संगठन इसी का फायदा उठाकर लगातार हमले कर रहे हैं।

- Advertisement -

धर्म के नाम पर मौत का सौदा

ISIS का मकसद सिर्फ दहशत फैलाना नहीं है, वह अफ्रीका के इन असुरक्षित इलाकों में ‘खिलाफत’ स्थापित करना चाहता है। ADF उसके लिए एक ऐसा मोहरा है, जो उसके इशारे पर काम करता है। (Congo church massacre) धर्म विशेष को निशाना बनाना, धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करना और सामूहिक हत्याएं—यह उनकी रणनीति का हिस्सा है ताकि लोगों में खौफ भर जाए और सरकारें झुक जाएं।

सवाल जो अब उठ खड़े हुए हैं…

क्या कांगो की सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षा दे पाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है?

कब तक निर्दोष लोग इस तरह मौत के घाट उतारे जाते रहेंगे?

क्या अफ्रीका अब ISIS का अगला गढ़ बनने जा रहा है?

इन सवालों के जवाब अभी धुंधले हैं, लेकिन एक बात साफ है, पूर्वी कांगो आज सिर्फ एक देश का हिस्सा नहीं, बल्कि आतंक का अखाड़ा बन चुका है। (Congo church massacre) जहां हर रात यह डर बना रहता है कि अगला निशाना कौन होगा?

सिर्फ 21 लोगों की हत्या नहीं, इंसानियत की भी हत्या

जब दुनिया ओलंपिक, फुटबॉल वर्ल्ड कप और वैश्विक बैठकों में व्यस्त है, तब अफ्रीका के एक छोटे से गांव में लोग सिर्फ जीने की गुहार लगा रहे हैं। कोमांडा का यह हमला सिर्फ 21 लोगों की हत्या नहीं, इंसानियत की भी हत्या है। (Congo church massacre) और शायद सबसे खौफनाक बात यह है कि अगली रात कौन सी होगी, किसी को नहीं पता।

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

TAGGED: Congo church massacre

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 73 Asia Cup 2025: “पाकिस्तान के साथ मैच होना चाहिए, नहीं तो…”, पूर्व भारतीय कप्तान का अहम बयान
Next Article World War II Story: द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे भयानक अध्याय, जानिए परमाणु हमलों की पूरी दास्तान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?