By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Israel Iran Attack: महायुद्ध की आहट! रात के अंधेरे में इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए, कई बड़े अधिकारियों को उतारा मौत के घाट, दुनिया में मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Israel Iran Attack: महायुद्ध की आहट! रात के अंधेरे में इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए, कई बड़े अधिकारियों को उतारा मौत के घाट, दुनिया में मचा हड़कंप
ताज़ा खबरेंविदेश

Israel Iran Attack: महायुद्ध की आहट! रात के अंधेरे में इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए, कई बड़े अधिकारियों को उतारा मौत के घाट, दुनिया में मचा हड़कंप

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/06/13 at 11:59 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 47
SHARE

Israel Iran Attack: इजरायल ने देर रात ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया है। हालांकि इजरायल ने यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया, लेकिन ईरान की राजधानी तेहरान में एक बड़ा धमाका सुनाई दिया। (Israel Iran Attack) इजरायल के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इजरायली सेना ने ईरान की न्यूक्लियर जगहों को निशाना बनाया है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसके पास इजरायल की न्यूक्लियर साइट्स के गुप्त ठिकानों की एक लिस्ट है।

Contents
Israel Iran Attack: ट्वीट कर दी जानकारीदोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव थाAlso Read –Ahmedabad Plane Crash: लंदन के सपनों संग निकले थे, मौत ने बीच रास्ते में छीन लिया पूरा परिवार, प्लेन क्रैश से पहले ली थी आखिरी सेल्फीइज़रायली सेना ने ट्वीट में दी जानकारीईरान की सेना ने भी किया ट्वीटAlso Read –Sidhu Moosewala Birthday Video: सिद्धू मूसेवाला का मना बर्थडे, छोटे भाई ने काटा केक, वीडियो वायरलइजरायली हमले में ईरान के कई बड़े अधिकारी मारे गएट्रंप खिंचवा रहे थे फोटो
image 47

Israel Iran Attack: ट्वीट कर दी जानकारी

इजरायली सेना के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया से बात की और बताया कि ईरान के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। (Israel Iran Attack) इस बीच इजरायल में हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे। (Israel Iran Attack) शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके बाद शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इजरायली सेना यानी आईडीएफ ने एक ट्वीट कर इस हमले की पुष्टि भी की है।

दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव था

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के तेज़ी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर इज़रायल और ईरान के बीच पहले से ही काफी तनाव था। (Israel Iran Attack) इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के बोर्ड ने 20 साल बाद पहली बार ईरान की निंदा की, क्योंकि वह अपने परमाणु निरीक्षकों से सहयोग नहीं कर रहा है। इसके जवाब में ईरान ने ऐलान किया कि वह एक नया संवर्धन केंद्र बनाएगा और पुराने सेंट्रीफ्यूज को नए और ज्यादा ताकतवर सेंट्रीफ्यूज से बदलेगा।

image 48

Also Read –Ahmedabad Plane Crash: लंदन के सपनों संग निकले थे, मौत ने बीच रास्ते में छीन लिया पूरा परिवार, प्लेन क्रैश से पहले ली थी आखिरी सेल्फी

इज़रायली सेना ने ट्वीट में दी जानकारी

इज़रायली सेना IDF ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ईरान के खिलाफ एक योजनाबद्ध और सटीक हवाई हमला किया है। इसमें दर्जनों IAF के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। (Israel Iran Attack) IDF ने आगे लिखा कि आज ईरान पहले से ज्यादा परमाणु हथियार के करीब है। अगर ईरान के पास ये हथियार आ जाते हैं तो ये इज़रायल और दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा। इज़रायल ने कहा कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएगा, चाहे वो कहीं भी उठाना पड़े।

- Advertisement -

ईरान की सेना ने भी किया ट्वीट

Also Read –Sidhu Moosewala Birthday Video: सिद्धू मूसेवाला का मना बर्थडे, छोटे भाई ने काटा केक, वीडियो वायरल

वहीं ईरान की सेना ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा कि याद रखो, हमने ये जंग शुरू नहीं की है।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायल ने इराक के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया।

इजरायली हमले में ईरान के कई बड़े अधिकारी मारे गए

इजरायल के हमले में ईरान के कई अहम और बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इनमें ईरान की सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी के प्रमुख हुसैन सलामी और आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह शामिल हैं। (Israel Iran Attack) इसके अलावा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी और डिफेंस इनोवेशन एंड रिसर्च संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रेजा मोजाफरीनिया भी इस हमले में मारे गए हैं।

इज़राइल ने पहले ही कई बार साफ कर दिया था कि वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। हालांकि ईरान का कहना है कि उसकी ऐसी कोई मंशा नहीं है, लेकिन वहां के कुछ अधिकारी यह भी मानते हैं कि भविष्य में ऐसा हो सकता है। इधर अमेरिका भी किसी बड़े खतरे की आशंका से तैयारियां कर रहा है। (Israel Iran Attack) उसने इराक की राजधानी बगदाद से कुछ राजनयिकों को वापस बुला लिया है और मिडिल ईस्ट में तैनात अपने सैनिकों के परिवारों से कहा है कि वे खुद ही सुरक्षित जगह चले जाएं। इजरायली हमले के बाद तेहरान में जोरदार धमाके सुनाई दिए, जिससे लोग नींद से जाग गए। वहीं ईरान के सरकारी टीवी चैनल “रान ऑब्जर्वर” ने भी हमले की पुष्टि की है।

ट्रंप खिंचवा रहे थे फोटो

फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि हमला ठीक किस जगह पर हुआ, लेकिन पश्चिमी तेहरान के चिटगर इलाके से धुआं उठता हुआ देखा गया। (Israel Iran Attack) इस हमले के बाद तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ गईं और ब्रेंट क्रूड में 2% से ज्यादा की तेजी आई। वहीं व्हाइट हाउस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जब तेहरान में धमाके हो रहे थे, उस समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के लॉन में कांग्रेस के कुछ सदस्यों से मिल रहे थे। यह नहीं पता चल पाया कि उन्हें धमाकों की जानकारी दी गई थी या नहीं, लेकिन वे काफी देर तक लोगों से हाथ मिलाते रहे और फोटो खिंचवाते रहे।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

TAGGED: Israel Iran Attack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 42 Sidhu Moosewala Birthday Video: सिद्धू मूसेवाला का मना बर्थडे, छोटे भाई ने काटा केक, वीडियो वायरल
Next Article Lucknow news: औचक निरीक्षण करने सीनियर सिटीजन सेंटर पहुंची मंडलायुक्त, कम मेम्बरशिप रखने के दिए निर्देश, बोलीं- ‘Open Air Restaurant’ का हो संचालन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 5 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 2 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?