By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pahalgam Attack: एक ही दिन में गायब हो गई बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, भारत के कड़े रुख से लगाने लगे बातचीत की गुहार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Pahalgam Attack: एक ही दिन में गायब हो गई बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, भारत के कड़े रुख से लगाने लगे बातचीत की गुहार
ताज़ा खबरेंविदेश

Pahalgam Attack: एक ही दिन में गायब हो गई बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, भारत के कड़े रुख से लगाने लगे बातचीत की गुहार

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/28 at 11:38 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 105
SHARE

Pahalgam Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव चरम पर पहुंच चुका है। मोदी सरकार के कड़े फैसलों से पाकिस्तान की हालत पतली होने लगी है। एक दिन पहले धमकी भरे अंदाज में बात करने वाले पाकिस्तान से पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी की हेकड़ी भी अब गायब हो गई है। (Pahalgam Attack) अब वे भारत और पाकिस्तान के बीच सारे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की गुहार लगाने लगे हैं।

Contents
Pahalgam Attack: बिलावल भुट्टो ने लगाई बातचीत की गुहारहमले में पाक का हाथ होने के पुख्ता सबूतसिंध की रैली में दी थी खून बहाने की धमकी

जानकारों का मानना है कि भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की आशंका के कारण पाकिस्तान अब बैकफुट पर आ गया है और तनाव को कम करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। दूसरी ओर पहलगाम हमले से पहले से ही भारत का यह रुख रहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना नहीं छोड़ता, तब तक उसके साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती।

Pahalgam Attack: बिलावल भुट्टो ने लगाई बातचीत की गुहार

पाकिस्तान के एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बिलावल भुट्टो ने कहा कि बातचीत के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव को कम किया जाना चाहिए मगर भारत इसके लिए तैयार नहीं है। (Pahalgam Attack) उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने बातचीत की पेशकश की थी मगर भारत सरकार ने इसे ठुकरा दिया है। भारत के रुख से साफ हो गया है कि उसे बातचीत मंजूर नहीं है।

image 105

दरअसल पाकिस्तान हमेशा दोहरा खेल खेलता रहा है। एक ओर वह आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है तो दूसरी ओर बातचीत का नाटक कर रहा है। पाकिस्तान सरकार की बातचीत वाली नौटंकी का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

- Advertisement -

भारत सरकार के रुख से साफ हो गया है कि अब पाकिस्तान को आतंकी हमले के बाद कड़ा जवाब मिलेगा। (Pahalgam Attack) बिहार की रैली के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी भारत की ओर से कड़ा एक्शन लेने की बात दोहराई है।

हमले में पाक का हाथ होने के पुख्ता सबूत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियों ने भी साफ कर दिया है कि इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए इस हमले के दौरान 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में जबर्दस्त गुस्सा दिख रहा है। हमला के बाद मोदी सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित करने के साथ पांच बड़े फैसले किए हैं जिससे पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।

भारत की ओर से कड़ा फैसला लिए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार की ओर से भी कई कदम उठाए गए हैं। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच बातचीत के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। (Pahalgam Attack) जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई समेत और भी बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

सिंध की रैली में दी थी खून बहाने की धमकी

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को अपने गृह प्रांत सिंध में एक रैली के दौरान भारत को धमकी दी थी। (Pahalgam Attack) उनका कहना था कि अगर भारत की ओर से पानी को रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी। उनका कहना था कि सिंधु हमारी थी और हमारी ही रहेगी। इसमें या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून। एक दिन पहले धमकी भरे अंदाज में बात करने वाले बिलावल भुट्टो की हेकड़ी अब गुम हो गई है और अब वे बातचीत की गुहार लगाने लगे हैं।

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का कहना था कि दुनिया में ऐसे राजनेताओं की मौजूदगी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पाकिस्तान को निराश देश बताते हुए कहा कि उसका काम सिर्फ आतंकवाद फैलाना है। वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के सारे रास्ते पहले से ही बंद रहे हैं। पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर और भारत के अन्य स्थानों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में जुटा हुआ है और भारत का साफ रुख रहा है कि ऐसे में बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है।

You Might Also Like

Trilateral Meeting China: ईरान से परमाणु हथियारों तक… तीन महाशक्तियों की बैठक की तारीख तय! बंद कमरे में किन मुद्दों पर मंथन?

World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह

Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर

US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी

Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

TAGGED: #Pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 104 Anushka-Virat: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत छोड़ लंदन क्यों हुए शिफ्ट? अब सामने आई असली वजह
Next Article image 106 Blast at Bandar Abbas Port: Iran के बंदर अब्बास पोर्ट पर भीषण विस्फोट, 500 से ज्यादा घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 2
Trilateral Meeting China: ईरान से परमाणु हथियारों तक… तीन महाशक्तियों की बैठक की तारीख तय! बंद कमरे में किन मुद्दों पर मंथन?
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 1
World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 20
PM Modi Philippines Visit: PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; इन मुद्दों पर रहेगी नजर
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 19
Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18
Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 17
Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?