By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Haryana News: गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा, मेडिकल कॉलेज को देंगे हॉस्टल और आईसीयू की सौगात; CM सैनी भी रहेंगे साथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Haryana News: गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा, मेडिकल कॉलेज को देंगे हॉस्टल और आईसीयू की सौगात; CM सैनी भी रहेंगे साथ
ताज़ा खबरें

Haryana News: गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा, मेडिकल कॉलेज को देंगे हॉस्टल और आईसीयू की सौगात; CM सैनी भी रहेंगे साथ

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/31 at 11:13 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 118
SHARE

Haryana News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाह सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल का शिलान्यास, आईसीयू और महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। प्रतिमा का अनावरण रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया जाएगा। प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार शाम तक समारोह संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।

Contents
Haryana News: यह सौगात मिलेगीसीएम का यह रहेगा कार्यक्रमअधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त अनीश यादव ने मेडिकल कॉलेज सभागार में बैठक रखी। उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से संबंधित तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। (Haryana News) पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और अन्य किसी तरह की वस्तु उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस की पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिसमें 2 कंपनी दूसरे जिलों से बुलाई गई हैं। (Haryana News) मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व उपायुक्त ने सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

image 118

Haryana News: यह सौगात मिलेगी

मेडिकल कॉलेज परिसर में 32 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 20 फीट ऊंची महाराजा अग्रसेन की 800 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनवारण करेंगे। पीजी स्टूडेंटस के लिए बनने वाले 60 कमरों के छात्रावास भवन की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में होगा। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि पहले 8 बेड का आईसीयू था, अब इसे बढ़ाकर 32 बेड कर दिया है। चार गुणा क्षमता वाले नए आईसीयू भवन में अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी। (Haryana News) समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सांसद नवीन जिंदल, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित कई मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे।

सीएम का यह रहेगा कार्यक्रम

सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर सीए नायब सैनी का हेलिकॉप्टर हेलिपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11 से दोपहर 2 बजे तक वह महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। (Haryana News) दोपहर 2 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स के आवास पर उनकी मां के निधन पर शोक जताने जाएंगे। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर वाया रोड सेक्टर 9-11 में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह के निधन पर शोक जताने जाएंगे। अपराह्न 3:30 बजे उनका हेलिकॉप्टर एचएयू के गिरी सेंटर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा।

- Advertisement -

अधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं

उपायुक्त अनीश यादव ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का दायित्व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन को सौंपा गया, जबकि मुख्य मंच और आतिथ्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा और एसडीएम ज्योति को दी गई है। चिकित्सा सुविधाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत को एम्बुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

TAGGED: #politics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 117 Pati Patni Aur Woh 2Cast: पति पत्नी और वो 2 से कटा Sreeleela का पत्ता इस एक्ट्रेस ने ली उनकी जगह
Next Article image 120 Myanmar earthquake: 300 परमाणु बम फटने जितना शक्तिशाली था म्यांमार भूकंप, 10,000 लोगों की मौत की संभावना
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?