By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: North Korea: उत्तर कोरिया ने पहली बार दिखाई परमाणु पनडुब्बी की झलक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की बढ़ेगी चिंता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > North Korea: उत्तर कोरिया ने पहली बार दिखाई परमाणु पनडुब्बी की झलक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की बढ़ेगी चिंता
ताज़ा खबरेंविदेश

North Korea: उत्तर कोरिया ने पहली बार दिखाई परमाणु पनडुब्बी की झलक, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की बढ़ेगी चिंता

News Desk
Last updated: 2025/03/08 at 5:23 अपराह्न
News Desk
Share
4 Min Read
image 35
SHARE

North Korea: उत्तर कोरिया ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली निर्माणाधीन पनडुब्बी को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया है। यह घातक हथियार दक्षिण कोरिया और अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। (North Korea) शनिवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस पनडुब्बी की तस्वीरें जारी की। इस दौरान किम जोंग उन ने उस शिपयार्ड का दौरा किया जहां यह युद्धपोत का निर्माण किया जाता है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंस ने पनडुब्बी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की लेकिन कहा कि किम जोंग उन को इसके निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। (North Korea) दक्षिण कोरियाई परमाणु पनडुब्बी विशेषज्ञ मून केउन-सिक सियोल के हानयांग विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पनडुब्बी 6 या 7 हजार टन क्लास की हो सकती है और यह 10 मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि इस तरह के हथियारों को स्ट्रैटिजिक गाइडेड मिसाइल कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो यह परमाणु संपन्न हथियारों को ले जाने में सक्षम पनडुब्बी है।

image 35

किम जोंग उन ने 2021 में एक बड़े राजनीतिक आयोजन के दौरान घातक और एडवांस हथियार विकसित करने की कसम खाई थी ताकि अमेरिका की अगुवाई में मिलने वाली सैन्य चुनौती का सामना किया जा सके। (North Korea) इसी के तहत परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य हथियार भी विकसित किए जा रहे हैं जिनमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, हाइपरसोनिक हथियार, जासूसी उपग्रह और मल्टी-वॉरहेड मिसाइलें शामिल हैं।

उत्तर कोरिया का पानी के नीचे से मिसाइल दागने की क्षमता हासिल करना उसके विरोधियों के लिए चिंता का सबब बन सकता है। इस तरह के हथियारों का दागे जाने से पहले पता लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि भारी प्रतिबंधों और गरीबी का सामना कर रहा नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर पनडुब्बियों के निर्माण के लिए संसाधन और तकनीक कैसे हासिल कर रहा है।

- Advertisement -
image 36

पनडुब्बी विशेषज्ञ मून इस बात का जवाब देते हैं। उनका कहना है कि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैनिकों और पारंपरिक हथियार की आपूर्ति कर रहा है। इसके बदले में रूस से उसे न्यूक्लियर पनडुब्बी बनाने के लिए जरूरी तकनीक मिल रही है। मून की मानें तो उत्तर कोरिया 1-2 साल में इस पनडुब्बी को लांच कर सकता है ताकि तैनाती से पहले इसकी क्षमताओं को परखा जा सके।

अनुमान के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास डीजल से चलने वाली 70-90 पनडुब्बियां हैं जो इसे दुनिया के सबसे बड़े बेड़ों में शुमार करती है। (North Korea) हालांकि, इनमें से ज्यादातर पनडुब्बियां पुरानी हैं जो केवल टॉरपीडो और माइंस लांच करने में सक्षम हैं। इनसे मिसाइल नहीं दागी जा सकती हैं।

2023 में नॉर्थ कोरिया ने कहा था कि उसने सामरिक परमाणु हमला करने वाले पनडुब्बी लांच की है लेकिन विदेशी विशेषज्ञों ने इस दावे पर संदेह जताया था। उनका मानना था कि यह संभवत: 2019 में घोषित डीजल संचालित पनडुब्बी थी।

You Might Also Like

Sachin Tendulkar: “अभी आधार कार्ड भेजूं क्या?” रेडिट पर सचिन तेंदुलकर का मजेदार जवाब वायरल

Man Dies After Sex: शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी की मौत हो गई, कोर्ट ने गर्लफ्रेंड पर 8 लाख का जुर्माना ठोक दिया

Ravichandran Ashwin : अश्विन ने IPL छोड़ा, अब दुनियाभर की लीग्स से कमाएंगे पैसा

Donald Trump: मैंने नरेंद्र मोदी से बात की… ट्रंप ने भारतीय PM का नाम लेकर किया बड़ा दावा, टैरिफ को लेकर दी धमकी

Kiren Rijiju: नदी में गिर गई थी गाड़ी, किरेन रिजिजू और उनके काफिले ने रुककर दो युवकों की बचाई जान

TAGGED: North Korea

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 33 International Women Day: गूगल ने बनाया बेहद ही खास डूडल, STEM क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया जश्न
Next Article new
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Sweet Paz Slot Machine + Free Demo & Bonus
Blog 6 घंटे ago
Download 1xbet App & Apk For Google Android & Ios Within Armenia ᐉ Am 1xbet Com
Blog 7 घंटे ago
The King Casino .5116
Blog 7 घंटे ago
Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.2096
Blog 8 घंटे ago
Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1762
Blog 8 घंटे ago
– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.5687
Blog 10 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?