By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: IND vs PAK: ‘पाकिस्तान के लिए भारत में खेलना संभव नहीं, क्योंकि…’, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन की एक और गीदड़भभकी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > IND vs PAK: ‘पाकिस्तान के लिए भारत में खेलना संभव नहीं, क्योंकि…’, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन की एक और गीदड़भभकी
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

IND vs PAK: ‘पाकिस्तान के लिए भारत में खेलना संभव नहीं, क्योंकि…’, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन की एक और गीदड़भभकी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/28 at 12:27 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 134
SHARE

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की एक और गीदड़भभकी सामने आई है। नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए भविष्य में किसी टूर्नामेंटों के लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक भारत पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने से इनकार करता रहेगा, तब तक उनकी टीम भी भारत की यात्रा नहीं करेगी। नकवी ने इस स्थिति को असमान करार दिया।

Contents
IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवादहाइब्रिड मॉडल को लेकर नकवी का यू टर्न

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद

बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी को बताया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेंगे। (IND vs PAK) इसके बाद से चैंपियंस ट्रॉफी का भाग्य अधर में लटक गया है। टूर्नामेंट को किसी और देश में आयोजित किए जाने पर भी बातचीत चल रही है। आईसीसी ने अंतिम निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को अपने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है।

image 134

इस बैठके से पहले नकवी ने कहा, ‘यह संभव नहीं है कि हर बार पाकिस्तान हर टूर्नामेंट के लिए भारत जाकर खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दें।’ (IND vs PAK) नकवी बुधवार रात चैंपियंस ट्रॉफी के लिए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने कहा- हमारे यहां ऐसी असमान स्थिति नहीं हो सकती।

हाइब्रिड मॉडल को लेकर नकवी का यू टर्न

हालांकि, नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड’ मॉडल अपनाने को लेकर यू टर्न लिया। पहले उन्होंने कहा था कि पीसीबी हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट कराने को कभी स्वीकार नहीं करेगा। पिछले साल एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में ही खेला गया था। भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे। (IND vs PAK) चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी यही प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर पहले इनकार करने के बाद अब पाकिस्तान ने यू टर्न ले लिया है।

- Advertisement -
image 135

उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, लेकिन हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आएंगे जिन्हें हमारे लोग स्वीकार करेंगे।’ नकवी ने उम्मीद जताई कि पांच दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने वाले जय शाह विश्व क्रिकेट और सभी सदस्य बोर्डों के हित में फैसले लेंगे। उन्होंने कहा, ‘जय शाह दिसंबर में कार्यभार संभालेंगे और मुझे यकीन है कि एक बार जब वह बीसीसीआई से आईसीसी में चले जाएंगे, तो वह आईसीसी के लाभ के बारे में सोचेंगे और यही उन्हें करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई ऐसी भूमिका निभाता है तो उसे केवल उस संगठन के हितों पर विचार करना चाहिए।’ ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई थी, लेकिन नकवी इस पर अड़े रहे। नकवी ने कहा कि ऐसे सभी फैसलों और आईसीसी बैठक के नतीजों से पाकिस्तान सरकार को अवगत कराया जाएगा, जो अंतिम फैसला लेगी।

You Might Also Like

India vs England 2nd T20 Result: IND Vs ENG T20 में भारत की करारी हार, जैकब बेथेल की तूफानी पारी, 4 विकेट से मारी बाजी

Vaibhav Suryavanshi News: आखिर खत्म होगा इंतजार? दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2 Bangladesh Tension: बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग; कोर्ट ने लगी याचिका, सरकार जांच में जुटी
Next Article Israel: इजरायल नेतन्याहू-गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर ICC से करेगा अपील, आरोपों को बताया निराधार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 5
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 4
Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने कल के प्रोटेस्ट पर छात्रों के बारे में दिया ऐसा बयान भड़के नेटिजन्स, देखें वीडियो
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 3
Sonam Wangchuk Medanta Hospital: सोनम वांगचुक को HC से बड़ी राहत, मेदांता अस्पताल में होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों की स्पेशल टीम करेगी निगरानी
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 2
Farmers Protest India-US FTA: किसानों के आगे बैकफुट पर मोदी सरकार! 2 बड़ी शर्तों पर हुई राजी, रिहा होंगे हिरासत में लिए गए नेता
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 1
Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40
Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी
विदेश 5 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?