By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Cricket News: पिछले सीजन पांच करोड़ से ज्यादा वेतन वाले इन खिलाड़ियों को लगेगा झटका; आधार मूल्य पर बिकने की नौबत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Cricket News: पिछले सीजन पांच करोड़ से ज्यादा वेतन वाले इन खिलाड़ियों को लगेगा झटका; आधार मूल्य पर बिकने की नौबत
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

Cricket News: पिछले सीजन पांच करोड़ से ज्यादा वेतन वाले इन खिलाड़ियों को लगेगा झटका; आधार मूल्य पर बिकने की नौबत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/07 at 3:39 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 35
SHARE

Cricket News: आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। इसके लिए 1574 खिलाड़ियों को रजिस्टर किया गया है। इसमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। सूची में कुल 1,224 अनकैप्ड, 320 कैप्ड और एसोसिएट देशों के 30 क्रिकेटर हैं। (Cricket News) सूची में 48 कैप्ड भारतीय भी शामिल हैं। इसमें से फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों का चयन करेंगे, जिन्हें वह नीलामी में चाहते हैं। इसके बाद उस फाइनल लिस्ट को एक क्रम में सजाया जाएगा। इससे पहले 31 अक्तूबर को सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी।

Contents
Cricket News: पृथ्वी शॉमयंक अग्रवालउमेश यादवदेवदत्त पडिक्कलजॉनी बेयरस्टो

कुछ टीमों ने चौंकाने वाले फैसले भी लिए थे। इनमें ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज करना शामिल है। इस साल नीलामी के लिए सभी टीमों को पर्स में 120 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। रिटेंशन के मुताबिक, उनके पर्स से कुछ राशि कटी। (Cricket News) फिलहाल पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम बाकी है। इस साल नीलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी दिखेंगे, जिन्हें पिछले आईपीएल तक पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन मिल रहा था। हालांकि, इस बार उन्हें बेस प्राइस पर टीमें खरीद सकती हैं।

image 35

Cricket News: पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से खेले थे। तब उनका वेतन आठ करोड़ रुपये था। पृथ्वी ओपनर हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए बेहद खराब रहा था। उन्होंने पावरप्ले में कुछ अच्छे शॉट्स जरूर खेले, लेकिन बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सके। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दिल्ली के लिए आठ मैच खेले और उन्होंने 24.75 की औसत और 163.64 के स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए। (Cricket News) उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन था और उन्होंने 30 चौके और पांच छक्के लगाए। इस साल उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है।

    मयंक अग्रवाल

      मयंक अग्रवाल भी आईपीएल 2025 मेगा नीलामी का हिस्सा होंगे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिलीज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें पिछले साल मिनी ऑक्शन में 8.25 करोड़ में रिटेन किया था और आईपीएल 2024 में वह महज चार मैच ही खेले। चार मैचों में उन्होंने 16 की औसत और 112.2 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 32 रन का था। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद ने अपने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके पास राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं है। इस साल वह अपने बेस प्राइस में बिक सकते हैं।

      - Advertisement -

      उमेश यादव

        अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह आईपीएल नीलामी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज को मिली सबसे बड़ी राशि थी। (Cricket News) उन्होंने पिछले सत्र में आईपीएल 2022 की चैंपियन टीम के लिए केवल सात मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 26.25 की औसत से आठ विकेट चटकाए, जिसमें 10 की भारी इकॉनमी रेट शामिल है। 37 साल का यह खिलाड़ी भले ही टीमों की पहली पसंद नहीं हो, लेकिन फ्रेंचाइजी महाराष्ट्र में जन्में इस तेज गेंदबाज के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेगी और बेस प्राइस में खरीद सकती है।

        देवदत्त पडिक्कल

          देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने 7.75 करोड़ में खरीदा था। वह एलएसजी के मध्य क्रम का हिस्सा थे। लखनऊ की टीम में वह कुछ खास नहीं कर पाए। (Cricket News) कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2024 में सात मैच खेले और 38 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 5.43 का और स्ट्राइक रेट 71.70 का रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 13 कन था और उन्होंने एलएसजी के लिए पिछले सीजन में तीन चौके लगाए थे।

          जॉनी बेयरस्टो

            जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2024 से पहले 6.75 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2024 में नाबाद 108 रनों की शानदार पारी खेली थी और पंजाब को आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े चेज में मदद की थी, लेकिन यह बल्लेबाज फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहा है। (Cricket News) यही वजह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में भी शामिल नहीं किया गया। बेयरस्टो ने आईपीएल 2024 में पंजाब के लिए 11 मैच खेले और 152.82 के स्ट्राइक और 29.80 की औसत से 298 रन बनाए। उन्होंने 33 चौके और 14 छक्के लगाए। हालांकि, बेयरस्टो की क्षमता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। वह अपने दम पर मैच जिताने का दमखम रखते हैं। ऐसे में टीमें उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीद सकती हैं।

            You Might Also Like

            आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

            डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

            India VS Pakistan Match: लो जी… India vs Pakistan महामुकाबला पर ‘सस्पेंस’ खत्म! ICC का मास्टरस्ट्रोक और… पाक का यू-टर्न!

            India vs Pakistan T20 World Cup: भारत-पाक मैच का ‘सस्पेंस’ खत्म! तनातनी के बीच ‘लाहौर मीटिंग’ ने बदला पूरा खेल!

            India vs Afghanistan U19: भारत ने रचा इतिहास! 10वीं बार फाइनल में मारी एंट्री, जॉर्ज का तूफान

            Sign Up For Daily Newsletter

            Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

            By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
            Share This Article
            Facebook Twitter Copy Link Print
            Share
            Previous Article image 33 Shahrukh Khan: सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज
            Next Article image 37 Donald Trump: पीएम मोदी ने ट्रंप को किया फोन; निर्वाचित राष्ट्रपति बोले- पूरी दुनिया आपसे प्यार करती है, आप शानदार इंसान
            Leave a comment Leave a comment

            प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

            आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

            Latest News

            dudh
            आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
            ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 5 दिन ago
            डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
            Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
            नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
            Blog 1 सप्ताह ago
            WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
            Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
            विदेश 1 सप्ताह ago
            WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
            US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
            विदेश 1 सप्ताह ago
            WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
            Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
            मनोरंजन 2 सप्ताह ago
            नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
            Follow US
            © 2025 All Rights Reserved.
            • Home
            • Privacy Policy
            • Contact
            • About
            adbanner
            AdBlock Detected
            Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
            Okay, I'll Whitelist
            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Lost your password?