By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कैसे बनीं हेमा मालिनी? कभी झेला था रिजेक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कैसे बनीं हेमा मालिनी? कभी झेला था रिजेक्शन
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ कैसे बनीं हेमा मालिनी? कभी झेला था रिजेक्शन

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/10/16 at 12:30 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 123
SHARE

Hema Malini Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है. पतली दुबली लड़की का तमिल फिल्म से नकारा जाना, हिंदी फिल्मों में आना फिर अपने डांसिंग स्किल से सबको हैरान कर देना, कैनवास बहुत बड़ा है. कई एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर आईं और छा गईं लेकिन हेमा जैसी कोई नहीं रही.

Contents
Hema Malini Birthday: क्लासिकल डांसर हैं हेमा मालिनी‘सपनों के सौदागर’ से हुआ बॉलीवुड डेब्यूशादीशुदा धर्मेंद्र को बनाया हमसफरराजनीति में उतरीं, तीन बार जीता सांसद का चुनाव

हेमा मालिनी ने पर्दे के हर किरदार को खूबसूरती से अपना बना लिया. (Hema Malini Birthday) ‘शोले’ में धन्नो की बक बक करती बसंती का किरदार मिला तो उसमें रम गईं, ड्रीम गर्ल हो, मीरा बाई हो या फिर स्वामी विवेकानंद की मां दुर्गा हो एक्ट्रेस ने हर रोल को शिद्दत से निभाया.

image 123

Hema Malini Birthday: क्लासिकल डांसर हैं हेमा मालिनी

16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के एक गांव में जया चक्रवर्ती ने एक बच्ची को जन्म दिया. दशहरे के बाद जन्मी थीं चक्रवर्ती परिवार की बिटिया का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था. मां लक्ष्मी जी का अनन्य भक्त था, इसलिए बेटी को नाम मिला हेमा मालिनी. हेमा दो भाइयों की इकलौती बहन थीं. शुरू से ही उन्हें क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दी गई.

‘सपनों के सौदागर’ से हुआ बॉलीवुड डेब्यू

हेमा मालिनी का करियर तमिल फिल्मों में शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था. (Hema Malini Birthday) कई शोज में इस बारे में एक्ट्रेस ने बात भी की है. धक्का पहुंचा, बुरा लगा लेकिन हार नहीं मानी और तब जाकर हिंदी फिल्म में एक ब्रेक मिला. 1969 में ‘सपनों के सौदागर’ में राज कपूर के अपोजिट काम किया. पतली दुबली हेमा को पसंद किया जाने लगा. 1970 में हेमा मालिनी की तीन बड़ी फिल्में- ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘अभिनेत्री’ और ‘जॉनी मेरा नाम’ रिलीज हुईं. (Hema Malini Birthday) तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं.

- Advertisement -
image 124

1972 में ‘सीता और गीता’ में हेमा ने डबल रोल किया. ये भी उस दौर की लीक से हटकर की गई फिल्म थी. दिलीप कुमार के ‘राम और श्याम’ की तर्ज पर महिला कैरेक्टर पर बेस्ड फिल्म थी. दो जुड़वा बहनें जिनका अंदाज एक दूजे से बिल्कुल जुदा. हेमा ने दोनों ही कैरेक्टर्स के साथ पूरा पूरा इंसाफ किया. संजीव कुमार और धर्मेंद्र दोनों ने उनके अपोजिट काम किया.

मां दुर्गा के रोल में भी बटोरी सुर्खियां1998 में आई एक फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ दूरदर्शन पर रिलीज हुई, विवेकानंद के जीवन पर गढ़ी कहानी में हेमा ने मां दुर्गा का किरदार निभाया. (Hema Malini Birthday) शायद मेन स्ट्रीम सिनेमा की पहली सुपरस्टार होंगी जिन्होंने दुर्गा मां की भूमिका अच्छे से निभाई. ऐसा लगा मानो शक्ति से सीधा साक्षात्कार हो रहा है.

शादीशुदा धर्मेंद्र को बनाया हमसफर

1975 में गुलजार की ‘खुशबू’ में भी हेमा खूब महकीं. उन्होंने किरदार कुसुम को जिंदा कर दिया था. फिर 2003 में ‘बागबान’ से जब सालों बाद कमबैक किया तब भी वही जोश और जुनून दिखा. हेमा मालिनी की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही. उनका नाम जितेंद्र, संजीव कुमार, और धर्मेंद्र के साथ जुड़ा. इस बात का जिक्र उनकी जीवनी ‘हेमा मालिनी द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ में भी है.

image 125

राजनीति में उतरीं, तीन बार जीता सांसद का चुनाव

पद्म श्री से नवाजी गईं ड्रीम गर्ल ने 155 से ज्यादा फिल्में की तो छोटे पर्दे पर नूपुर के जरिए भी दस्तक दी. ‘दिल आशना है’ फिल्म प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी की. रील से लेकर रियल तक हर किरदार को लगन, ईमानदारी और सच्चाई से निभाया. मां के तौर पर ईशा -अहाना की परवरिश की, राज्य सभा पहुंची फिर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई, मथुरा से एक बार नहीं बल्कि तीन बार सांसद बनीं और कला के लिए उनका डेडीकेशन अब भी जारी है.

You Might Also Like

Bollywood Actress Not Married: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने नहीं की शादी,प्रेम कहानी रह गई अधूरी

Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक

Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने कल के प्रोटेस्ट पर छात्रों के बारे में दिया ऐसा बयान भड़के नेटिजन्स, देखें वीडियो

Ranbir Kapoor Role In Ramayana: रामायण में रणबीर कपूर का ट्रिपल रोल? जानिए किन किरदारों में आएंगे नजर

Arjun Kapoor Girlfriend: साहिबा बाली कौन हैं? जिनके साथ मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का जुड़ा नाम

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 121 Israel Hamas War: इजरायल ने ढेर किया हमास का एक और कमांडर! IDF पर ड्रोन हमलों का था मास्टरमाइंड
Next Article image 126 India Canada Crisis: कनाडा में हिंदुओं पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! सियासी अस्तित्व बचाने को खालिस्तान समर्थक बने ट्रूडो
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 3
Anantnag Terror Attack: कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला! अनंतनाग में आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी, हेड कांस्टेबल शहीद
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 2
Bollywood Actress Not Married: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने नहीं की शादी,प्रेम कहानी रह गई अधूरी
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 1
Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20
Boiling River Peru: 100°C तक खौलता है इस नदी का पानी, गलती से भी गिरे तो बचना मुश्किल
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 2
Monsoon Session Protest: NEET-पेपर लीक पर सरकार के खिलाफ ‘महाप्रदर्शन’! काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद
राष्ट्रीय समाचार 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 5
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?