By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ratan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन, रेस में ये तीन नाम, जानें कौन सबसे आगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ratan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन, रेस में ये तीन नाम, जानें कौन सबसे आगे
ताज़ा खबरें

Ratan Tata Death: रतन टाटा का उत्तराधिकारी कौन, रेस में ये तीन नाम, जानें कौन सबसे आगे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/10/10 at 12:55 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 72
SHARE

Ratan Tata Death: देश के सबसे सम्मानित कारोबारियों में से एक और दिग्गज कारोबारी समूह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को निधन हो गया. वो 86 वर्ष के थे और उनके जाने के बाद टाटा संस के विशाल साम्राज्य को कौन संभालेगा, इसको लेकर कयास लग रहे हैं.

Contents
Ratan Tata Death: माया टाटानेविल टाटालीआ टाटा (39 वर्ष)

रतन टाटा को उनके परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है और वो भारत के सबसे ज्यादा दान देने वाले उद्योगपतियों में से एक थे. (Ratan Tata Death) टाटा ट्रस्ट के जरिए अपने जीवनकाल में रतन टाटा ने एजूकेशन, हेल्थकेयर, रूरल डेवलपमेंट और डिजास्टर रिलीफ के लिए काफी सहायता दी हैं. रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की थी और उनके कोई संतान नहीं हैं, लिहाजा उनकी मौत के बाद कौन उनकी संपत्ति का वारिस होगा, ये सवाल सबके मन में है.

image 71

रतन टाटा के जाने के बाद उनके कारोबार की बागडोर किसके पास रहेगी, इसके लिए उनके परिवार के बारे में जानने की जरूरत है. रतन टाटा के माता-पिता का नाम नवल टाटा और सोनी था जिनका डाइवोर्स 1940 के दशक के आसपास हो गया था जिसके बाद नवल टाटा ने स्विस महिला सिमोन से 1955 में शादी की. (Ratan Tata Death) उनके एक बेटे का नाम नोएल टाटा है और क्योंकि रतन टाटा के संतान नहीं है इसीलिए उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के रिश्तेदारों के पास ये अरबों की संपत्ति जाने की ज्यादातर संभावना है. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं जिनके नाम माया, नेवल और लिआ टाटा हैं.

Ratan Tata Death: माया टाटा

रतन टाटा के सौतले भाई नोएल टाटा की बेटी माया टाटा के पास रतन टाटा की संपत्ति जाने की संभावना है. 34 वर्षीय माया बेयस बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की हैं. (Ratan Tata Death) टाटा अपॉर्च्यूनिटी फंड के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद वह टाटा डिजिलट में चली गईं, जहां उन्होंने Tata Neu ऐप को डेवलप और लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी. वर्तमान में वह अपने भाई-बहनों के साथ टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में काम करती हैं. माया टाटा की मां टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन और दिवंगत अरबपति पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं.

- Advertisement -
image 72

नेविल टाटा

माया टाटा के भाई नेविल टाटा (32 वर्ष) पारिवारिक बिजनेस में ही शामिल हैं. उन्हें भी रतन टाटा के साम्राज्य का उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है. उनकी शादी टोयोटा किर्लोस्कर ग्रुप की उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर से हुई है और उनका एक बेटा है जिसका नाम जमशेद टाटा है. (Ratan Tata Death) नेविल टाटा स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो ट्रेंट लिमिटेड के तहत एक हाइपरमार्केट सीरीज है. पहले उन्हें पैकेज्ड फूड और बेवरेज डिवीजन का प्रबंधन सौंपा गया था, जिसमें अपनी क्षमता प्रूफ करने के बाद उन्होंने जूडियो और वेस्टसाइड का कार्यभार भी संभाला. कई विशेषज्ञ तो यह भी मानते हैं कि उन्हें टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था.

लीआ टाटा (39 वर्ष)

नेविल और माया टाटा की बहन लीआ टाटा (39 साल) इस ग्रुप के होटल व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने स्पेन के आईई बिजनेस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में काम किया और अब इंडियन होटल कंपनी के संचालन को मैनेज करती हैं. उन्होंने 2010 में लुई वुइटन में कुछ समय के लिए इंटर्नशिप भी किया, लेकिन उनका पूरा फोकस होटल इंडस्ट्री पर ही रहा.

You Might Also Like

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel-Iran War: ईरान में आए भूकंप ने इजरायल की बढ़ाई टेंशन, क्या परमाणु टेस्ट से जुड़ा है कोई कनेक्शन, जानें पूरी बात
Next Article image 75 Ratan Tata Death: ‘पूरे ताज होटल को बम से उड़ा दो, लेकिन बच न पाए एक भी आतंकी’, 26/11 हमले पर रतन टाटा ने जीत लिया था लोगों का दिल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 6
Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब
विदेश 5 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 5
Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल
विदेश 29 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 4
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी का भाई कौन हैं? माँ का हुआ निधन, पिता थे बहुत बड़े डायरेक्टर, जानिए पूरा परिवार
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 3
Kalkaji Temple Case: दिल्ली में दर्शन के बाद पार्क में गई 17 साल की लड़की, 3 युवकों पर कथित गैंगरेप का आरोप; 1 गिरफ्तार
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 2
Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन! Viral वीडियो के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1
Kareena Kapoor Birtdhay: करीना कपूर का असली नाम करीना नहीं है, उनके दादा ने रखा था उनका ये नाम
प्रौद्योगिकी 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?