By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US News: ट्रंप के बाद ओबामा की सुरक्षा में चूक, हथियारबंद शख्स पूर्व राष्ट्रपति की कार के पास पहुंचा, फिर…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US News: ट्रंप के बाद ओबामा की सुरक्षा में चूक, हथियारबंद शख्स पूर्व राष्ट्रपति की कार के पास पहुंचा, फिर…
ताज़ा खबरेंविदेश

US News: ट्रंप के बाद ओबामा की सुरक्षा में चूक, हथियारबंद शख्स पूर्व राष्ट्रपति की कार के पास पहुंचा, फिर…

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/26 at 11:10 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 151
SHARE

US News: रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था, तब अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर सवाल खड़े हो गए थे। अब एक बार फिर संघीय एजेंसी सवालों के घेरे में हैं। बताया जा रहा इस बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा में लापरवाही हुई है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डेमोक्रेट नेता से कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में एक ‘हथियारबंद’ व्यक्ति ने संपर्क किया था। हालांकि, एजेंसी ने स्पष्ट किया कि ये दावे गलत हैं और पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कोई डर नहीं है।

Contents
US News: ओबामा अपनी कार में बैठे थेक्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने?सीक्रेट सर्विस सुरक्षा चूक के आरोप पर प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या कुछ?13 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान गोलीबारी

US News: ओबामा अपनी कार में बैठे थे

रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा लॉस एंजिल्स में अपने पसंदीदा रेस्तरां मदर वुल्फ के बाहर अपनी कार एसयूवी में बैठे थे, तभी एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के पास पहुंचा। (US News) उस समय पूर्व राष्ट्रपति अपने लैपटॉप पर काम कर रहे थे। इस पर सीक्रेट सर्विस ने सफाई देते हुए इन दावों को गलत बताया।

image 151

सीक्रेट सर्विस के एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘सीक्रेट सर्विस हमारे सुरक्षा के साधनों और तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जब व्यक्ति गली से नीचे जा रहा था, उस समय कोई भी सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था। (US News) ये दावे गलत हैं। विवादित फोटो वहां से निकलने के समय की है, कथित घटना के दौरान की नहीं।’

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने?

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से इसके उलट बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, एक सशस्त्र सुरक्षा गार्ड ओबामा से कुछ इंच की दूरी पर था। उसने देखा कि पूर्व राष्ट्रपति अपनी एसयूवी की पिछली सीट पर बैठे लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। (US News) तभी गार्ड घबरा गया क्योंकि उसे एहसास हुआ कि उसके पास हथियार है और कार के अंदर बैठा शख्स सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा में हैं। इसके बाद वह तुरंत कार से दूर चला गया।

- Advertisement -

सीक्रेट सर्विस सुरक्षा चूक के आरोप पर प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या कुछ?

एक सशस्त्र सुरक्षा गार्ड का दावा है कि वह शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से कुछ फीट की दूरी पर आ गया था, जिसे उसने सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा चूक बताई। सुरक्षा गार्ड ने अपनी पहचान उजागर नहीं करते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की गाड़ी शनिवार शाम साढ़े सात बजे हॉलीवुड की एक गली में स्थित मदर वुल्फ रेस्तरां के बाहर खड़ी थी। किसी ने उसे बताया था कि संघीय एजेंट बाहर तैनात हैं, जिसके बाद वह नीचे चला गया था। (US News) उसने गली में दो सीक्रेट सर्विस एजेंट देखे। दूसरी तरफ, उसने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की प्लेट वाली एक काली एसयूवी देखी।

image 152

मीडिया आउटलेट ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें एसयूवी में बैठे बराक ओबामा दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि कार में बराक ओबामा हैं। वह जब पास पहुंचा तब उसे पता चला। वह ओबामा को देखते ही घबरा गया और उसे एहसास हुआ कि अगर सीक्रेट सर्विस ने उसकी बंदूक देख ली तो उसे गोली मारी जा सकती है। उसने दावा किया कि वह जल्दी से पीछे हट गए और सीक्रेट सर्विस एजेंटों को हेलो कहकर वहां से चले गए।

सुरक्षा गार्ड ने दावा किया, ‘एजेंट भी मुझे वहां देखकर चौंक गए थे। (US News) करीब आधा घंटा बाद एजेंटों ने मेरे बॉस से संपर्क किया और बंदूक और परिचय पत्र सौंपने को कहा।

13 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान गोलीबारी

बता दें, इससे पहले बंदूकधारी ने ट्रंप की रैली के दौरान बगल की इमारत की छत से AR-15 सेमीऑटोमैटिक राइफल से आठ राउंड फायर किए थे। इस दौरान एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी, जबकि रैली में एक व्यक्ति की मौत हो गई और इस गोलीबारी में तीन अन्य घायल हुए थे। हालांकि, मौके पर सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया था।

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 149 US News: अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार मंदिर में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए, जानें कहां हुई घटना
Next Article image 153 US Presidential Election: अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा कर प्रचार को धार देंगी कमला हैरिस, अवैध प्रवास के कारण संवेदनशील है यह इलाका
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन’ का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मनोरंजन 26 मिनट ago
jagannath photo
Jagannath Rath Yatra Ka Itihas: जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास, रहस्य, और आध्यात्मिक महत्व का संपूर्ण विवरण
धर्म 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Alliance Wild Card: अलायंस का खेल होगा रोचक, हो रही 2 नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री, जानिए कौन हैं
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 3
Nawazuddin Siddiqui Film: नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पंजाबी सिनेमा में डेब्यू, इस एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 2
Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय ने जन नायगन की रिलीज डेट का किया ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 1
Noida Mamura Fire: EV चार्जिंग बनी काल! Noida की 4 मंजिला बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत
Blog 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?