By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US News: अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार मंदिर में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए, जानें कहां हुई घटना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US News: अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार मंदिर में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए, जानें कहां हुई घटना
ताज़ा खबरेंविदेश

US News: अमेरिका में एक महीने में दूसरी बार मंदिर में तोड़फोड़, आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए, जानें कहां हुई घटना

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/26 at 10:51 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 149
SHARE

US News: अमेरिका में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को लगातार निशाना बनाया जा रहा। पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है। न्यूयॉर्क की घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे। अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया है। मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई है।

Contents
US News: घृणा अपराध की जांच कर रही पुलिस‘धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं’हिंदुओं को घर जाने के लिए कहाइससे पहले 17 सितंबर को हुई थी घटना

US News: घृणा अपराध की जांच कर रही पुलिस

सैक्रामेंटो काउंटी के पुलिस अधिकारी ‘हेट क्राइम’ यानी घृणा अपराध की जांच कर रहे हैं। रैंचो कॉर्डोवा क्षेत्र में आर्मस्ट्रांग एवेन्यू पर बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर मौजूद है। सैक्रामेंटो माथेर हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में यह मौजूद है। (US News) मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ लिखा था।

image 149

पार्किंग स्थल के सामने लगे साइन बोर्ड पर भारत सरकार का उल्लेख करते हुए टिप्पणी लिखी गई। अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने मंदिर से जुड़ी पानी की लाइन को भी काट दिया। (US News) यह हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब हाल ही में पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे। अमेरिका और कनाडा में हिंदू मंदिरों पर इस तरह के हमले पहले खालिस्तान समर्थकों की ओर से किए जाते रहे हैं।

‘धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं’

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सीए 06 और सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले अमी बेरा ने एक्स पर कहा, ‘सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। (US News) मैं हमारे समुदाय में बर्बरता के इस स्पष्ट कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। हम सभी को असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे समुदाय में हर कोई, धर्म की परवाह किए बिना, सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।’

- Advertisement -
image 150

हिंदुओं को घर जाने के लिए कहा

मानवीय गरिमा, आपसी सम्मान और बहुलवाद को बढ़ावा देने वाले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर किए गए घृणा अपराध का मुद्दा उठाने के लिए बेरी को धन्यवाद दिया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पर कहा, ‘धन्यवाद बेरा। यह बर्बरता एक हिंदू विरोधी घृणा अपराध है, जो हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर किया गया है, जिसमें हिंदुओं को भारत सरकार के साथ जोड़कर संदेश दिया गया है और हिंदुओं को घर जाने के लिए कहा गया है।’

इससे पहले 17 सितंबर को हुई थी घटना

इससे पहले, इस साल 17 सितंबर को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की तोड़फोड़ की निंदा की थी और इसे अस्वीकार्य करार दिया था। कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के अनादर की निंदा की और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि ‘तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा’ के ऐसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक! कुनार में घर पर बरसे बम, कई नागरिकों के घायल होने की खबर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 147 T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया UAE रवाना, हरमनप्रीत कौर बोलीं- हम चैंपियन बनेंगे
Next Article image 151 US News: ट्रंप के बाद ओबामा की सुरक्षा में चूक, हथियारबंद शख्स पूर्व राष्ट्रपति की कार के पास पहुंचा, फिर…
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 18 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 46 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 6
Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 5
Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 4
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी का भाई कौन हैं? माँ का हुआ निधन, पिता थे बहुत बड़े डायरेक्टर, जानिए पूरा परिवार
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 3
Kalkaji Temple Case: दिल्ली में दर्शन के बाद पार्क में गई 17 साल की लड़की, 3 युवकों पर कथित गैंगरेप का आरोप; 1 गिरफ्तार
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?