US-Iran fresh strikes: ईरान-अमेरिका के बीच जंग अब रोलर कोस्टर बन चुकी है. कभी उसका ग्राफ ऊपर जाता है तो कभी झट से नीचे आ जाता है. फिलहाल दोनों देशों के बीच हमले फिर से तेज़ हो गए हैं. अमेरिका ने IRGC से जुड़े ईरान के लारक आइलैंड पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया था. अमेरिका का एक और हमला और अब ईरान ने तीन देशों में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के IRGC ने 2 सितंबर को जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर कुल 13 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. IRGC का कहना है कि उसने ऐसा हमला किया है जो अमेरिका हमेशा याद रखेगा. (US-Iran fresh strikes) ईरानी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि इसके अलावा बहरीन में अमेरिकी बेस पर भी भारी ड्रोन हमले किए गए हैं. इस बीच कुवैत की आर्मी ने बताया कि उनके एयर डिफेन्स सिस्टम ने कई ड्रोन हवा में इंटरसेप्ट किए हैं.
Also Read -Swara Bhasker Padmaavat: स्वरा भास्कर ने पद्मावत विवाद पर दी प्रतिक्रिया कहा अगर वे गाली-गलौज करना
US-Iran fresh strikes: ईरान का ज़ोरदार हमला
सारा मामला स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से जुड़ा है. अमेरिका ने तर्क दिया कि IRGC स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में फिर से समुद्री माइंस बिछाने जा रही थी. (US-Iran fresh strikes) इसी शक के आधार पर अमेरिका ने IRGC के ठिकानों पर हमला कर दिया. इससे पहले आखिरी हमला जुलाई में हुआ था. ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने बताया कि उसने जॉर्डन पर 13 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.
- Advertisement -
स्टेटमेंट के मुताबिक, IRGC का कहना है कि अमेरिका ने आंख मूंदकर हमले किए हैं जिनमें सिविलियन इलाके भी शामिल हैं. हमले के बाद होर्मुज में ब्लॉकेड बढ़ गया है. IRGC का ये भी दावा है कि उसने हमले में कई अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया है. इसपर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
उधर, जॉर्डन आर्म्ड फोर्स-अरब आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान की ज़मीन से मिसाइल हमले हुए हैं. (US-Iran fresh strikes) 13 में से 10 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया और बाकी 3 मिसाइलें सुनसान इलाके में गिरीं. पोस्ट के मुताबिक, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
अमेरिका ने किसे निशाना बनाया?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि 2 सितंबर को IRGC के कुछ ठिकानों को निशाना बनाया गया. एक पोस्ट में उन्होंने इस एयर स्ट्राइक की जानकारी दी. प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने भी चेताया है कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो अंजाम और बुरा होगा.
दूसरी तरफ ईरान सरकार से जुड़ी न्यूज़ एजेंसी नौर न्यूज़ ने बताया कि पोर्ट सिटी बंदर अब्बास और चाबहार पोर्ट के पास कई बम धमाके सुनाई दिए. ईरान के केश्म आइलैंड को भी निशाने पर लिया गया था. एक और स्टेट न्यूज़ एजेंसी IRNA के मुताबिक, जास्क और सिरिक में भी बम धमाकों की आवाज़ सुनी गई थी. आरोप है कि अमेरिकी सेना ने दक्षिण ईरान में जिरॉफ्ट एयरपोर्ट पर भी हमला किया था, जो एक सिविलियन एयरपोर्ट है.
