By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों
राष्ट्रीय समाचार

Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/25 at 5:09 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 3
SHARE

Mamata Banerjee Retirement: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उठ रहे सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ के जरिए कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वे किसी भी हाल में राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रही हैं। (Mamata Banerjee Retirement) पूर्व मुख्यमंत्री का यह आक्रामक बयान ऐसे समय में सामने आया है जब विपक्षी खेमा उनके सियासी अंत के दावे कर रहा था।

Contents
Mamata Banerjee Retirement: पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोपजनगणना को बताया पिछला दरवाजाअन्नपूर्णा भंडार पर घेराजादवपुर यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का आरोप और SC जाने की चेतावनी

Also Read –Gunmaster G9 Teaser: एक्शन और रोमांस से भरपूर गनमास्टर जी9 का टीजर जारी, जाने कैसा है

ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि प्रशासनिक बंदिशों और रैलियों की इजाजत न मिलने से वे पीछे हट जाएंगी, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। जब तक वे विरोधी पार्टी को पूरी तरह राजनीतिक रूप से हाशिये पर नहीं धकेल देतीं, तब तक उनकी यह जमीनी लड़ाई जारी रहेगी।

Mamata Banerjee Retirement: पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने राज्य के पुलिस-प्रशासन पर खुलेआम पक्षपात करने का संगीन आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आम जनता और कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रहे हैं ताकि वे तृणमूल कांग्रेस के उनके धड़े का समर्थन न करें। (Mamata Banerjee Retirement) आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं, वहीं थानों के प्रभारी अधिकारी (IC) ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग 12,000 से 14,000 कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुछ मौकापरस्त गद्दारों की मदद से लोगों को दबाव बनाकर विरोधी खेमे में शामिल कराया जा रहा है।

- Advertisement -

जनगणना को बताया पिछला दरवाजा

ममता बनर्जी ने देश में शुरू हो रही जनगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को पिछले दरवाजे से लागू करने की चाल करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल से सलाह-मशविरा किए बिना इस प्रक्रिया को जबरन आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि जनगणना के फॉर्म भरते समय और हस्ताक्षर करते समय पूरी सावधानी बरतें। अपनी व्यक्तिगत जानकारियां बिना सोचे-समझे साझा न करें, क्योंकि इससे आम लोगों की बरसों की निजी बचत तक खतरे में पड़ सकती है।

Also Read –Bihar CM Residence Gherao: पटना में छात्रों का हल्लाबोल! पुलिस से सीधे भिड़े प्रदर्शनकारी, बैरिकेड तोड़ CM आवास की ओर बढ़े

अन्नपूर्णा भंडार पर घेरा

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं द्वारा अन्नपूर्णा भंडार वित्तीय सहायता योजना की किस्त मिलने में हो रही देरी के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना सफलतापूर्वक चलाई थी। लेकिन मौजूदा सरकार चुनाव से पहले हर महिला को आर्थिक मदद देने का वादा करके अब पीछे हट रही है। अपात्रता का झूठा हवाला देकर धर्म और जाति के आधार पर लाभार्थियों की सूची में से महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का आरोप और SC जाने की चेतावनी

जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्रों के बीच हुई हिंसा का जिम्मेदार ममता बनर्जी ने सत्ताधारी दल को ठहराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों से विचारधारा के मतभेद होने के बाद भी उनकी पार्टी हमेशा उनका सम्मान करती है, लेकिन कैंपस में हिंसा फैलाना निंदनीय है। इसके अलावा, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि साजिश के तहत लाखों असली मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध तरीके से गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे फिर से उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगी।

You Might Also Like

Delhi Police Raid Satya Niketan Accused: सत्य निकेतन हादसे के बाद मकान मालिक फरार! सुबह-सुबह पुलिस की ताबड़तोड़ रेड…गुरुग्राम तक हड़कंप

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में मॉनसून का प्रचंड रूप! केदारनाथ मार्ग पर अचानक टूटा पहाड़…1 महिला की दर्दनाक मौत, सैकड़ों यात्री फंसे

Samastipur Liquor Smuggling: AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी युवती, दो सूटकेस से खुला राज; VIDEO वायरल

Swatantra Bhardwaj News: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन; FIR को बताया गलत

ISRO Launches EOS-05: हर आधे घंटे में तस्वीर, सीमा पर 24×7 नजर… ISRO का EOS-05 क्यों है भारत की नई ‘तीसरी आंख’?

TAGGED: #Mamata Banerjee Retirement

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 2 Kriti Sanon Rakshabandhan Controversy: कृति सेनन के सपोर्ट में आए नेटिजन्स, महिलाओं की पसंद और आजादी
Next Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 4 Zohran Mamdani Opposes RSS New York Event: मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर सियासी तूफान! RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर मेयर ममदानी का बड़ा बयान, छिड़ा विवाद
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 7
Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री के सामने मराठी बोलने से किया मना कहा- 6 साल तक जेल में रहा
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 6
Bigg Boss 20 Mary Kom: प्रियंका चोपड़ा ने दिया बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट का साथ, जानिए क्या है उनका रिश्ता
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 5
Delhi Police Raid Satya Niketan Accused: सत्य निकेतन हादसे के बाद मकान मालिक फरार! सुबह-सुबह पुलिस की ताबड़तोड़ रेड…गुरुग्राम तक हड़कंप
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 4
Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में मॉनसून का प्रचंड रूप! केदारनाथ मार्ग पर अचानक टूटा पहाड़…1 महिला की दर्दनाक मौत, सैकड़ों यात्री फंसे
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 3
Bolivia Blast: सैन्य बेस में जोरदार धमाका, 10 से ज्यादा की मौत; 58 घायल, VIDEO में मची भगदड़
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 2
Samastipur Liquor Smuggling: AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी युवती, दो सूटकेस से खुला राज; VIDEO वायरल
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?