Love Gill Vs Rhiya Ahir: बिग बॉस सीजन 20 का आगाज आज से ठीक 3 दिन बाद होने जा रहा है, दर्शकों की उत्सुकता चरम सीमा पर है, बिग बॉस 20 के घर की पहली झलक भी सामने आ गई है, हर सीजन से अधिक आलीशान इस सीजन का घर लग रहा है। बिग बॉस 20 का अभी ग्रैंड प्रीमियर नहीं हुआ है, लेकिन इसका हिस्सा बनने जा रहे दो कंटेस्टेंट्स मीडिया में ही एक-दूसरे से भिड़ गए हैं, जी हां! लव गिल और रिया अहीर के बीच बिग बॉस के घर के बाहर से ही झड़प शुरू हो गई है, आइए जानते हैं डिटेल में।
Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल और रिया अहीर के बीच हुआ पंगा
पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और Gen Z प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर दोनों को बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि इन दोनों में से कोई एक ही बिग बॉस 20 के घर में कदम रखेगा, और इसका फैसला दर्शकों के हाथों में है, लव गिल और रिया अहीर के बीच जिसे दर्शक सबसे अधिक वोट करेंगे, वहीं बिग बॉस 20 के घर में एंट्री ले सकेगा और अब देखना होगा कि दोनों में कौन बिग बॉस 20 में जाएगा।
Also Read –Aligarh News: रिश्तेदारी से लौट रहे नोएडा के ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
जहां अभी तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है कि लव गिल और रिया अहीर में से कौन बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेगा, वहीं इन दोनों के बीच अभी से ही वार छिड़ गई है, दोनों मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहीं हैं। दरअसल रिया अहीर अभी हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का दर्शन करने पहुंचीं थीं, इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि पंजाब से मेहमान आ गए हैं, उनका आमची मुंबई में स्वागत है, मुंबई में उनका स्वागत करेंगे और फिर उन्हें वापस भेज देंगे। रिया के इसी बयान पर अब लव गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
- Advertisement -
Also Read –Ben Stokes: बेन स्टोक्स की बढ़ी डिमांड, 11 साल बाद लीग में वापसी पर मिले 3.4 करोड़ रुपये
लव गिल ने रिया अहीर के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुंबई वाले दिलदारी बंदे हैं, मुंबई को इस कॉम्पिटिशन के चक्कर में बांटो मत की मेहमान आए हैं। तो पहले तो उनको बोलो कि मैडम आप मंदिर में खड़े हो, थोड़ा अपने एक्शन देखो। क्या ही है! इज्जत दो इज्जत लो, मैं यहां बोल रहीं हूं कि लड़की है लड़की की इज्जत करो और ये बोल रहीं है कि मेहमान है। मेहमान का खातिरदारी करने और मुझे प्यार करने के लिए पूरा मुंबई बैठा हुआ है, इज्जत दो और इज्जत लो, अगर बत्तमीजी पर आओगे तो मेरे से वाहियात बत्तमीज़ नहीं देखोगे। खातिरदारी करो, पराठे लेकर आओ, हमारी खातिरदारी का फल भी आपको मिलेगा। बाकी कॉम्पिटिशन को कॉम्पिटिशन की तरह ही रखो।”
