By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Kriti Sanon: Giva ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों पर हो रहा था बवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Kriti Sanon: Giva ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों पर हो रहा था बवाल
मनोरंजन

Kriti Sanon: Giva ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों पर हो रहा था बवाल

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/26 at 1:50 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1
SHARE

Kriti Sanon: एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले जिस विज्ञापन पर इतना विवाद हुआ, उसे अब ज्वेलरी ब्रांड ‘गिवा’ (GIVA) ने वापस ले लिया है. ब्रांड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा बिल्कुल नहीं था. बता दें कि इस ऐड में कृति सेनन की ड्रेस को लेकर काफी विवाद हुआ था. एक दिन पहले ही एक्ट्रेस ने आलोचनाओं का जवाब दिया था. कृति ने कहा था कि त्योहारों की खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है, जिन्हें लोग अपने दिल में रखते हैं.

Contents
Kriti Sanon: GIVA ने ऐड वापस लियाआगे लिखा,क्या है पूरा विवाद?कंगना ने साधा निशानाकृति सेनन ने दिया जवाबराहुल गांधी ने किया समर्थन

Kriti Sanon: GIVA ने ऐड वापस लिया

बुधवार, 26 अगस्त की सुबह ‘गिवा’ (GIVA) ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया. साथ ही ब्रांड ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस लेने का भी ऐलान किया. बयान में लिखा गया,

“हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सर्वोच्च सम्मान और गहरी श्रद्धा रखते हैं. एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा इन खुशियों भरे पलों को पूरे परिवार के साथ मनाने में विश्वास करते हैं. इस बार हम इस प्यार और जश्न में अपने पालतू जानवरों को भी शामिल करना चाहते थे.”

आगे लिखा,

“अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था. सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस ले लिया है. आप सभी को इस त्योहार के मौसम में प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं.”

- Advertisement -

क्या है पूरा विवाद?

ज्वेलरी ब्रांड ‘गिवा’ (GIVA) ने 17 अगस्त को करीब 35 सेकंड का एक ऐड सोशल मीडिया पर जारी किया. ऐड में कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती नजर आती हैं. उन्होंने सफेद लहंगा और डीप नेक, ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना हुआ है. विज्ञापन में कृति अपने भाई को राखी बांधती हैं. इसके साथ ही वो अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हुई दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें –US Treasury Department: भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर यूएस ने लगाए प्रतिबंध, ईरान से रिश्तों ने बुरा फंसाया

ऐड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की आपत्तियां देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने कृति के पहनावे पर सवाल उठाया, तो कुछ लोगों को कुत्ते को राखी बांधने वाला हिस्सा पसंद नहीं आया था. विवाद तब और बढ़ गया, जब बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस विज्ञापन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

कंगना ने साधा निशाना

कंगना ने बिना कृति का नाम लिए सवाल उठाया कि आखिर भाई को राखी बांधते वक्त इस तरह के कपड़े पहनने की जरूरत क्या थी. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए इतने विकल्प हैं. साड़ी, लहंगा, जींस से लेकर सलवार-कमीज तक. ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर इस तरह का पहनावा क्यों चुना गया? यानी कंगना का सवाल सीधे तौर पर कृति के कपड़ों और त्योहार के मौके पर उनके पहनावे को लेकर था.

कृति सेनन ने दिया जवाब

इसके बाद कृति सेनन ने भी इसका जवाब दिया. कृति ने कहा कि त्योहारों की खूबसूरती कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है, जिन्हें लोग अपने दिल में रखते हैं. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि संस्कृति और परंपराओं को किसी महिला की नेकलाइन से क्यों आंका जाना चाहिए? महिलाओं को उनके पहनावे के लिए जज करना आखिर कब बंद किया जाएगा?

ये भी पढ़ें –Delhi Onion Price 2026: Delhi वालों के लिए बड़ी खबर! 70 रुपये किलो वाला प्याज अब इतने रुपए होगा सस्ता, सरकार का बड़ा फैसला

राहुल गांधी ने किया समर्थन

कृति की इस पोस्ट को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शेयर किया. राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति की पोस्ट शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा-

“महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी अपनी पसंद है. अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें.”

राहुल गांधी का ये बयान ऐसे वक्त आया, जब वो लगातार महिलाओं की आजादी, उनकी हिस्सेदारी और पितृसत्ता के मुद्दे को उठा रहे हैं. पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने ‘स्मैश पेट्रियार्की’ यानी पितृसत्ता को चुनौती देने की बात कही थी.

You Might Also Like

Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री के सामने मराठी बोलने से किया मना कहा- 6 साल तक जेल में रहा

Bigg Boss 20 Mary Kom: प्रियंका चोपड़ा ने दिया बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट का साथ, जानिए क्या है उनका रिश्ता

Rani Chatterjee Vs Nirahua: ‘शकुनी मामा’ कहकर रानी चटर्जी ने निरहुआ को घेरा, आखिर क्यों भड़कीं भोजपुरी क्वीन

Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्ज़ापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन!

Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल ने रिया अहीर पर कसा तंज, बोलीं- बत्तमीज़ी पर आ गई तो…

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 US Treasury Department: भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर यूएस ने लगाए प्रतिबंध, ईरान से रिश्तों ने बुरा फंसाया
Next Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 1 Pakistan Hospital Fire: पाकिस्तान के अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 7
Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री के सामने मराठी बोलने से किया मना कहा- 6 साल तक जेल में रहा
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 6
Bigg Boss 20 Mary Kom: प्रियंका चोपड़ा ने दिया बिग बॉस 20 के इस कंटेस्टेंट का साथ, जानिए क्या है उनका रिश्ता
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 5
Delhi Police Raid Satya Niketan Accused: सत्य निकेतन हादसे के बाद मकान मालिक फरार! सुबह-सुबह पुलिस की ताबड़तोड़ रेड…गुरुग्राम तक हड़कंप
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 4
Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में मॉनसून का प्रचंड रूप! केदारनाथ मार्ग पर अचानक टूटा पहाड़…1 महिला की दर्दनाक मौत, सैकड़ों यात्री फंसे
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 3
Bolivia Blast: सैन्य बेस में जोरदार धमाका, 10 से ज्यादा की मौत; 58 घायल, VIDEO में मची भगदड़
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 2
Samastipur Liquor Smuggling: AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी युवती, दो सूटकेस से खुला राज; VIDEO वायरल
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?