By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: NASA Research: नासा को पृथ्वी के वायुमंडल में दिखी रहस्यमई संरचनाएं, वैज्ञानिक पड़ताल में जुटे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > NASA Research: नासा को पृथ्वी के वायुमंडल में दिखी रहस्यमई संरचनाएं, वैज्ञानिक पड़ताल में जुटे
ताज़ा खबरेंविदेश

NASA Research: नासा को पृथ्वी के वायुमंडल में दिखी रहस्यमई संरचनाएं, वैज्ञानिक पड़ताल में जुटे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/08 at 12:08 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

NASA Research: नासा के एक उपग्रह ने पृथ्वी के आयनमंडल में रहस्यमय संरचानाएं देखी है, जो अंग्रेजी के अक्षर ‘सी’ और ‘एक्स’ की तरह नजर आ रही हैं. इन संरचनाओं के बारे में नासा के वैज्ञानिकों को अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है, फिर वैज्ञानिक इसके बारे में पता लगाने में जुट गए हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि आयनमंडल पृथ्वी के वायुमंडल का एक विद्युतीकृत क्षेत्र है. दिन के समय इसका घनत्व बढ़ जाता है, क्योंकि इसके अणु विद्युत रूप से आवेशित हो जाते हैं. (NASA Research) सूर्य का प्रकाश इलेक्ट्रॉनों को परमाणुओं और अणुओं से अलग कर देता है, जिससे प्लाज्मा बनता है जो रेडियो संकेतों को लंबी दूरी तक यात्रा करने में सक्षम बनाता है. इसी आयनमंडल का नासा का GOLD मिशन निगरानी कर रहा है.

नासा का ग्लोबल-स्केल ऑब्जर्वेशन ऑफ द लिम्ब एंड डिस्क (GOLD) मिशन एक भूस्थिर उपग्रह है. नासा ने इसे अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया था, तभी से यह पृथ्वी के आयनमंडल में घनत्व और तापमान को माप रहा है. पश्चिमी गोलार्ध के ऊपर स्थित अपनी भूस्थिर कक्षा से GOLD हाल ही में आयनमंडल में कणों के दो घने शिखरों का अध्ययन कर रहा था. (NASA Research) इस दौरान पता चला है कि इन शिखरों के भीतर कम घनत्व वाले बुलबुले दिखाई देते हैं जो रेडियो और GPS के संचालन में बाधा डाल सकते हैं. वैज्ञानिकों का कहन है कि सिर्फ धूप के उतार-चढ़ाव से यह नहीं हो रहा है, जो आयनमंडल को प्रभावित करता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि वायुमंडलीय परत पर सौर तूफानों और विशाल ज्वालामुखी विस्फोटों का बड़ा असर होता है. ऐसे में आयनमंडल के शिखर एक साथ जुड़कर ‘एक्स’ का आकार ले सकते हैं.

image 36

NASA Research: वैज्ञानिकों ने ‘एक्स’ और ‘सी’ आकार पर क्या कहा?

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि हाल ही में GOLD मिशन के तहत जिन ‘एक्स’ और ‘सी’ आकार का पता चला है, इसके लिए सौर विकरण या ज्वालामुखी जिम्मेदार नहीं है. लाइव साइंस ने इस संरचना को लेकर एक लंबा लेख प्रकाशित किया है. लाइव साइंस ने कोलोराडो विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (LASP) के शोध वैज्ञानिक फजलुल लस्कर के एक बयान का हवाला दिया है. (NASA Research) उन्होंने बताया कि ‘एक्स संचरना निर्माण केवल भू-चुंबकीय रूप से कमजोर स्थितियों के दौरान ही थीं.’ दरअसल, फजलुल लस्कर अप्रैल में प्रकाशित जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च स्पेस फिजिक्स में प्रकाशित एक पेपर के मुख्य लेखक हैं, इसमें इन अप्रत्याशित टिप्पणियों को विस्तार से बताया गया है.

उन्होंने कहा कि शांत स्थितियों के बीच इस तरह से आकृति का बनना और आयनमंडल में बुलबुलों का होना एक अप्रत्याशित घटना है. दरअसल, नासा लंबे समय से आयनमंडल के बारे में अधिक जानकारी के लिए शोध कर रहा है. (NASA Research) हाल ही में नासा के वायुमंडलीय गड़बड़ी (APEP) नाम की एक परियोजना ने जांच की कि सूर्य के प्रकाश और तापमान में गिरावट पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल को कैसे प्रभावित करती है. हाल में लगे सूर्य और चंद्र ग्रहण पर भी नासा ने अधिक जानने की कोशिश की है.

- Advertisement -

You Might Also Like

US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल

Political Crisis In Nepal: खतरे में बालेन शाह की कुर्सी…नेपाल में सियासी भूचाल! एक महीने में ही बिखरती दिख रही सरकार

Pakistan News: आतंकियों की पनाहगाह से ‘एंटी-टेरर’ बना PAK! तमाम आरोपों के बीच श्रीलंका संग ड्रिल से दुनिया को चौंकाया, टेंशन में भारत

India New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड में हुई पीढ़ियों की ‘सबसे बड़ी’ Deal… लेकिन ‘बटर चिकन’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! क्यों मचा नस्‍लीय बवाल?

Pakistan News: भारत से नहीं चला दांव तो अफगानिस्तान को कर रहे टारगेट… ! TTP ने खोली पाक सेना की पोल-पट्टी, युद्ध भड़का रहे हैं मुनीर?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel Gaza War: गाजा के स्कूल में इजरायल ने की एयरस्ट्राइक, 16 लोगों की मौत, फिर शुरू हुआ युद्ध
Next Article PM Modi Russia Visit: रूस और ऑस्ट्रिया दौरे पर पीएम मोदी, पश्चिमी देशों की बढ़ी चिंता, क्रेमलिन ने क्या कहा?   
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 5
Awarapan 2 Songs: आवारापन 2 में होगा अमाल मलिक का गाना, खुद किया कंफर्म
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 4
Jana Nayagan Controversy: जना नायगन फिर फंसी मुसीबत में, इस गांव के लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन, जानिए वजह
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 3
Raja Shivaji Advance Booking: क्या महाराष्ट्र की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी एडवांस बुकिंग शुरू
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 2
US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 1
Political Crisis In Nepal: खतरे में बालेन शाह की कुर्सी…नेपाल में सियासी भूचाल! एक महीने में ही बिखरती दिख रही सरकार
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 2
Pakistan News: आतंकियों की पनाहगाह से ‘एंटी-टेरर’ बना PAK! तमाम आरोपों के बीच श्रीलंका संग ड्रिल से दुनिया को चौंकाया, टेंशन में भारत
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?