By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
मनोरंजन

Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/15 at 12:50 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 19
SHARE

Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए शख्स को कोर्ट ने रिहा कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनकी मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गईं) तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया लेकिन अब मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी मानते हुए रिहा करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर सवाल उठाए।

Contents
Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: क्या था पूरा मामला?स्थानीय कोर्ट में पेश किए बिना मुंबई लाई पुलिसगिरफ्तारी को क्यों माना गया गैरकानूनी?कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या कहा?

Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: क्या था पूरा मामला?

Also Read –Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस का आरोप था कि दिल्ली के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मॉर्फ्ड यानी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को कथित तौर पर अश्लील रूप दिया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शनिवार, 14 नवंबर को आरोपी आर्यन दीपक जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे मुंबई लेकर आई और बांद्रा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

स्थानीय कोर्ट में पेश किए बिना मुंबई लाई पुलिस

Also Read –Moushumi Chatterjee Husband Death: मौसमी चटर्जी के पति का हुआ निधन, जानिए कौन थे और उनके कितने बच्चे हैं? बेटी का हो चुका निधन

- Advertisement -

खबरों के मुताबिक, आरोपी को 14 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उसे मुंबई लाने से पहले दिल्ली की नजदीकी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान बांद्रा पुलिस ने आरोपी की तीन दिन की कस्टडी मांगी। पुलिस का कहना था कि जांच में यह पता लगाना जरूरी है कि एक्ट्रेस की कथित अश्लील तस्वीरें किस माध्यम या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से तैयार की गई थीं।

गिरफ्तारी को क्यों माना गया गैरकानूनी?

आरोपी की तरफ से पेश वकीलों ने पुलिस की कस्टडी मांग का विरोध किया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी को जरूरी नोटिस नहीं दिया गया और न ही उसे गिरफ्तारी की वजह बताई गई। वकीलों ने यह भी कहा कि आरोपी को दिल्ली की स्थानीय मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए बिना मुंबई ले आया गया। मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपी को दिल्ली से सीधे मुंबई की अदालत में ले आई, जबकि उसे पहले दिल्ली की नजदीकी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस रिकॉर्ड में ऐसा कोई संतोषजनक कारण नहीं दिखा, जिससे यह स्पष्ट हो कि इस प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या कहा?

कोर्ट ने गिरफ्तारी से जुड़े नियमों पर टिप्पणी करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(1)(b) का जिक्र किया। कोर्ट के मुताबिक, जिन अपराधों में अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है, उनमें पुलिस को गिरफ्तारी की जरूरत और उसके कारणों को दर्ज करने सहित जरूरी कानूनी नियमों का पालन करना होता है।

मजिस्ट्रेट ने कहा कि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट नहीं होता कि जांच अधिकारी ने इन नियमों का संतोषजनक तरीके से पालन किया। सिर्फ आगे की जांच की जरूरत बताकर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना और हिरासत में रखना सही नहीं ठहराया जा सकता, खासकर तब जब गिरफ्तारी से जुड़े जरूरी नियमों का पालन न हुआ हो। इन्हीं खामियों को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया।

You Might Also Like

Amitabh Bachchan House Jalsa: अमिताभ बच्चन के घर में प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद, भाभी ने दर्ज की शिकायत

AR Rahman Concert: एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट कैंसिल, एक टिकट की कीमत 150000 तक

Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस 20 में जानिए इस वीक कौन-कौन से कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा

Salman Khan Aayushmann Khurrana News: सलमान खान को बुलाया लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने, तो वहीं Aayushmann Khurrana को मिली धमकी

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18 Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18
Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
राष्ट्रीय समाचार 40 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 17
Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर
विदेश 55 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 16
US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी
विदेश 1 घंटा ago
Tides along changing shores
public 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 15
Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 14
Kulgam Terror Attack: कुलगाम हमले का बदला लेने की तैयारी! CRPF जवानों पर गोलियां बरसाकर भागा था आतंकी लतीफ भट
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?