By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-Israel-Iran Conflict: वो तो ट्रंप ने मना कर दिया, वरना ईरान में खूनी खेल की थी तैयारी! चुनाव से पहले नेतन्याहू का सिक्रेट प्लान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US-Israel-Iran Conflict: वो तो ट्रंप ने मना कर दिया, वरना ईरान में खूनी खेल की थी तैयारी! चुनाव से पहले नेतन्याहू का सिक्रेट प्लान
विदेश

US-Israel-Iran Conflict: वो तो ट्रंप ने मना कर दिया, वरना ईरान में खूनी खेल की थी तैयारी! चुनाव से पहले नेतन्याहू का सिक्रेट प्लान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/27 at 12:12 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM 2
SHARE

US-Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर मिलकर सैन्य हमला करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि नेतन्याहू चाहते थे कि 27 अक्टूबर को होने वाले इजरायल के चुनाव से पहले अमेरिका भी इस कार्रवाई में शामिल हो जाए।

Contents
US-Israel-Iran Conflict:अमेरिका ने इजरायल से क्यों कहा इंतजार करने को?क्या ईरान पर हमले से टल सकता था इजरायल का चुनाव?नेतन्याहू और सेना प्रमुख के बीच भी विवाद की खबरट्रंप ने ईरान को दी थी सैन्य कार्रवाई की चेतावनीक्या आगे अमेरिका और इजरायल मिलकर करेंगे हमला?

हालांकि, अमेरिका ने फिलहाल इस योजना को हरी झंडी नहीं दी और इजरायल से इंतजार करने को कहा। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों और इजरायल के एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से सामने आई है। इजरायली सूत्र ने बताया कि नेतन्याहू ने ट्रंप को संयुक्त हमले के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने तत्काल हमले की मंजूरी नहीं दी।

Also Read –VIRAL VIDEO: लोहिया अस्पताल के गेट नंबर 8 पर हिंसक झड़प! ग्राहक और ठेलेवाले में मारपीट, 7 गिरफ्तार

US-Israel-Iran Conflict:अमेरिका ने इजरायल से क्यों कहा इंतजार करने को?

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल पिछले एक सप्ताह से अमेरिका को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई का समर्थन करने और जरूरत पड़ने पर इसमें शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इजरायल से फिलहाल रुकने को कहा।

- Advertisement -

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया कि वॉशिंगटन जल्द ही संयुक्त सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार हो सकता है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल हमले को टालने की बात कही गई है, लेकिन भविष्य में ऐसी कार्रवाई की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे ‘फेक न्यूज’ बताया है।

Also Read –Bigg Boss 20 Finale: बिग बॉस 20 का फिनाले कब होगा, जानिए आया इसपर अपडेट

क्या ईरान पर हमले से टल सकता था इजरायल का चुनाव?

ईरान पर संभावित हमले को लेकर चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी थी कि ईरान पर हमला होने से देश में चुनाव टालने की नौबत आ सकती है।

बताया जा रहा है कि चुनाव पर पड़ने वाले संभावित असर को भी अमेरिका की ओर से तत्काल मंजूरी नहीं मिलने की एक वजह माना जा रहा है। इसके अलावा, इजरायल की मिसाइल रक्षा व्यवस्था और ईरान की तरफ से जवाबी हमले की आशंका को लेकर भी चिंताएं थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इजरायल ईरान पर हमला करता है, तो जवाब में ईरान मिसाइलें दाग सकता है। इसके साथ ही यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से भी हमले की आशंका जताई गई है। ऐसी स्थिति में इजरायल को अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।

नेतन्याहू और सेना प्रमुख के बीच भी विवाद की खबर

इजरायल के टीवी चैनल चैनल 12 ने भी सोमवार को रिपोर्ट दी थी कि नेतन्याहू और सेना प्रमुख एयाल जमीर के बीच हाल ही में सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेद हुए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री ने एक सैन्य कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन रक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि इससे चुनाव से ठीक पहले ईरान के साथ टकराव तेजी से बढ़ सकता है।

हालांकि, इस मामले में भी नेतन्याहू ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इस तरह ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य अधिकारियों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं।

ट्रंप ने ईरान को दी थी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर दबाव बढ़ाया है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप ने ईरान को समझौता करने का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि अगर सहमति नहीं बनी, तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

हालांकि, रविवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तत्काल हमले का विकल्प छोड़ दिया है। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से संकेत दिए जाने की खबर है कि आदेश मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान 96 घंटे के भीतर शुरू किया जा सकता है।

क्या आगे अमेरिका और इजरायल मिलकर करेंगे हमला?

फिलहाल अमेरिका और इजरायल की ओर से संयुक्त सैन्य कार्रवाई की कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। CNN की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वॉशिंगटन चाहता था कि इजरायल तब तक इंतजार करे, जब तक अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार न हो जाए।

ऐसे में ईरान पर संभावित हमले को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इजरायल में चुनाव नजदीक हैं, वहीं मिसाइल हमलों का खतरा और अमेरिकी सैन्य सहयोग भी इस मामले में अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अमेरिका और इजरायल सैन्य कार्रवाई को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

You Might Also Like

Elon Musk political donations: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में एलन मस्क ने दांव पर लगाए 44.6 करोड़ डॉलर, राजनीतिक चंदे का बनाया रिकॉर्ड

France Protests 2026: फ्रांस में जनता ‘फायर’! महंगाई से लेकर शिक्षा पर बवाल, चुनाव से पहले टेंशन में मैक्रों, 31 अक्टूबर की बड़ी प्लानिंग

Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद

Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

TAGGED: #US-Israel-Iran Conflict

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM 1 Bigg Boss 20 Finale: बिग बॉस 20 का फिनाले कब होगा, जानिए आया इसपर अपडेट
Next Article WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM 3 Elon Musk political donations: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में एलन मस्क ने दांव पर लगाए 44.6 करोड़ डॉलर, राजनीतिक चंदे का बनाया रिकॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM 3
Elon Musk political donations: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में एलन मस्क ने दांव पर लगाए 44.6 करोड़ डॉलर, राजनीतिक चंदे का बनाया रिकॉर्ड
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM 1
Bigg Boss 20 Finale: बिग बॉस 20 का फिनाले कब होगा, जानिए आया इसपर अपडेट
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.30.58 PM
France Protests 2026: फ्रांस में जनता ‘फायर’! महंगाई से लेकर शिक्षा पर बवाल, चुनाव से पहले टेंशन में मैक्रों, 31 अक्टूबर की बड़ी प्लानिंग
विदेश 4 घंटे ago
ramayana 262316506 16x9 0
Ramayana Song Mangal Rang: ‘मंगल रंग’ गाने पर ट्रोल हुए एआर रहमान, कव्वाली जैसी धुन सुनकर भड़के यूजर्स !
मनोरंजन 1 दिन ago
rahul gandhi 1
Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91वें किलोमीटर के पास हुआ हादसा, काफिले की पांच गाड़ियों और एंबुलेंस की टक्कर की सूचना !
ताज़ा खबरें 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 3
Naseeruddin Shah On BJP: नसीरूद्दीन शाह ने कहा- बीजेपी विरोधियों से बदला ले रही है, अपशब्द बोले देखें वीडियो
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?