Sanjya Dutt Post: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कल से विवादों में घिर गए हैं। बता दे कि संजय दत्त शेखर सुमन के शो में गए थे। जहाँ पर उन्होंने गाँधीगिरी और देश में मुझे अब वो शांति महसूस नहीं होती को लेकर एक बयान दिया। (Sanjya Dutt Post) जिसके बाद उनका ये बयान वायरल होते ही संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने दिए हुए स्टेटमेंट पर सफाई दी है। चलिए जानते हैं संजय दत्त ने क्या कहा है।
Sanjya Dutt Post: संजय दत्त ने गाँधीगिरी वाले बयान पर दी सफाई
संजय दत्त ने अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मुझे अब अपने देश में वो शांति महसूस नहीं होती।” सद्भाव की आवश्यकता पर बोलते हुए, अभिनेता ने भारतीयों की उदारता और मेहमाननवाज़ी की प्रशंसा की और कहा, “हमने बहुत कुछ दिया है, और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए।” उन्होंने बेहतर समय की उम्मीद जताते हुए कहा, “मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द लौट आएं।”
- Advertisement -
इसके बाद वे अपने मशहूर मुन्ना भाई वाले अंदाज़ में आ गए और पांच मिनट के लिए खुद को प्रधानमंत्री समझकर राजनीतिक नेताओं, विदेश यात्राओं और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया। (Sanjya Dutt Post) ‘गांधीगिरी’ की भावना को बरकरार रखते हुए, उन्होंने संघर्ष के बजाय शांति और संवाद की वकालत की और ट्रंप के लिए “जादू की झप्पी” का सुझाव भी दिया।
उनके बयान पर आई प्रतिक्रियाओं के बाद, संजय दत्त ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अपमानित करना या अनादर करना नहीं था। (Sanjya Dutt Post) उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियाँ एक पूर्वनिर्धारित बातचीत का हिस्सा थीं, जिसका उद्देश्य हल्के-फुल्के और हास्यपूर्ण माहौल में ‘गांधीगिरी’ की भावना को व्यक्त करना था, जिसके माध्यम से प्रेम, आत्मीयता, एकजुटता और सद्भावना का संदेश दिया गया था।
