By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Thalapathy Vijay-Sangeeta Divorce: तलाक की अर्जी वापस लेते ही मची खुशी, किसने कराई दोनों में सुलह?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Thalapathy Vijay-Sangeeta Divorce: तलाक की अर्जी वापस लेते ही मची खुशी, किसने कराई दोनों में सुलह?
मनोरंजन

Thalapathy Vijay-Sangeeta Divorce: तलाक की अर्जी वापस लेते ही मची खुशी, किसने कराई दोनों में सुलह?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/08 at 4:57 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2030739 whatsapp image 2026 08 08 at 123612 1
SHARE

Thalapathy Vijay-Sangeeta Divorce: अभिनेता थलापति विजय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से खबरों में आ गए हैं, जी हां! दरअसल उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है, उनके इस कदम ने सभी को चौंका दिया। बता दें कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने इसी साल फरवरी महीने में स्थानीय चेन्गलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा, लेकिन वहीं बीते दिन कोर्ट में जो कुछ भी हुआ, उससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, क्योंकि संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है, यानी कि अब विजय और उनका तलाक नहीं होगा। चलिए जानते हैं कि इनके बीच सुलह कराने के पीछे किसका हाथ बताया जा रहा है।

विजय-संगीता के बीच किसने कराई सुलह

संगीता सोरनालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी वापस लेने पर यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों के बीच सुलह कैसे हुई, जहां अभी तक संगीता विजय से अलग होना चाहती थीं, अचानक से उन्होंने अपने कदम पीछे क्यों ले लिया, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और संगीता के बीच सुलह कराने का क्रेडिट सासू मां शोभा चंद्रशेखर को जाता है। जी हां! विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने ही संगीता के साथ बातचीत कर इस मामले को संभाला। बता दें कि पिछले महीने संगीता तमिलनाडु आईं हुई थीं, इसी दौरान शोभा ने खुद बंद कमरे में संगीता से बात की और यही वजह है कि उनकी बात मानकर संगीता ने अपना केस वापस ले लिया।

क्या साथ रहेंगे विजय और संगीता

- Advertisement -

विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को स्थानीय अदालत में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। संगीता अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुई और उन्होंने कहा कि वो अब इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस लेने की बात कही। विजय और संगीता के तलाक का केस खत्म होने की खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। विजय और संगीता ने अपने 27 साल के रिश्ते को दोबारा से मौका दिया है। फैंस तो यही मना रहें हैं कि अब दोनों साथ रहें। फिलहाल, इस पूरे मामले में विजय और संगीता की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

संगीता ने विजय पर लगाए थे एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप

संगीता ने फरवरी 2026 में विजय से तलाक की याचिका चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर की थी, अपनी याचिका में संगीता ने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती आश्वासन के बाद भी विजय ने उस एक्ट्रेस संग रिश्ता जारी रखा, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और अपमान सहना पड़ा। संगीता के इस आरोप के बाद विजय का नाम अभिनेत्री तृषा कृष्णन संग जुड़ने लगा था, सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के खूब मीम वायरल हुए थे।

विजय-संगीता की शादी कब हुई थी?

विजय और संगीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जी हां! संगीता विजय को पर्दे पर ही देख उनकी दीवानी हो गईं थीं। संगीता यूनाइटेड किंगडम में पली बड़ी हैं, लेकिन उन्होंने जब विजय की फिल्म “पूवे उन्नाकागा” देखी, तो उन पर अपना दिल हार बैठी और उनकी फैन बन गईं। विजय के लिए उनकी दीवानगी इस कदर बढ़ी कि वो इंडिया विजय से मिलने आ गईं। इंडिया आकर संगीता चेन्नई में विजय की फिल्म ‘लव टुडे’ (Love Today) के शूटिंग सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने विजय के साथ ही उनके माता पिता से भी मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में विजय ने संगीता को अपने घर डिनर पर बुला लिया और फिर इस तरह इनके प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत हुई। परिवार वालों की सहमति से विजय थलापति और संगीता सोरनलिंगम की शादी साल 1999 में हुई। कपल के दो बच्चे हैं- बेटा जेसन और बेटी दिव्या।

You Might Also Like

Bhool Bhulaiyaa 4 Update: भूल भुलैया 4 पर अनीस बज़्मी ने दिया अपडेट कहा,” भूल भुलैया 4 को लेकर मेरी एक ही समस्या है

Ramayana Movie: सलमान खान की अधूरी रामायण का अनसुना किस्सा, 40% शूटिंग के बाद क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी

Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…

Bigg Boss 20 News: क्या बिग बॉस 20 में देखने को मिलेंगे दो होस्ट, जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट

TAGGED: #Thalapathy Vijay

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 2 Bhool Bhulaiyaa 4 Update: भूल भुलैया 4 पर अनीस बज़्मी ने दिया अपडेट कहा,” भूल भुलैया 4 को लेकर मेरी एक ही समस्या है
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 2
Bhool Bhulaiyaa 4 Update: भूल भुलैया 4 पर अनीस बज़्मी ने दिया अपडेट कहा,” भूल भुलैया 4 को लेकर मेरी एक ही समस्या है
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 1
Ramayana Movie: सलमान खान की अधूरी रामायण का अनसुना किस्सा, 40% शूटिंग के बाद क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 4
Patna City violence: पटना में युवक की मौत के बाद भड़का बवाल! कई गाड़ियां फूंकी, शहर में फूटा जनाक्रोश
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21
Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?