Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस टीवी जगत का सबसे बड़ा रियलटी शो है। इस समय सबकी नजरें बिग बॉस के नए सीजन पर है। बिग बॉस के अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं। पिछली बार बिग बॉस 19 को गौरव खन्ना ने जीता था। गौरव खन्ना के बारे में पहले ही कह दिया गया था कि वो इस शो जीतेंगे। Bigg Boss 20 Contestants) गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 जीतने के बाद एक बार से दर्शकों को Bigg Boss 20 का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 20 का प्रोमों जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बिग बॉस 20 को कई सारे भाषाओं में इस बार लेकर आया जाएगा। प्रोमों में सभी भाषाओं के होस्ट से दर्शकों को अवगत कराया गया है। बांग्ला में सौरव गांगुली नए होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। और बिग बॉस बांग्ला का ये पहला सीजन होगा। बिग बॉस 20 का प्रोमों आने के बाद दर्शकों के मन में एक ही सवाल है कि इस बार बिग बॉस 20 में कौन-कौन नजर आएगा।
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट नेम
बिग बॉस 20 के प्रोमों के अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों की नजरें बिग बॉस 20 में आने वाले कंटेस्टेंट पर है। रिपोर्ट कि माने तो इस बार बिग बॉस 20 में कई पुराने और कई नए चेहरे देखने को मिल सतके हैं। रिपोर्ट कि माने तो लॉक अप सीजन 2 में नजर आने वाले कई सारे कंटेस्टेंट इस बार बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं। जिसमें योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी का नाम सामने आ रहा है। उनके अलावा बिग बॉस 20 में द 50 के भी कई सारे कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट कि माने तो Bigg Boss 20 के लिए अन्य सेलेब्स जैसे जन्नत जुबैर, निया शर्मा, सैंटी शर्मा, जेनिफर विंगेट और उनके पति का नाम सामने आ रहा है।
- Advertisement -
लेकिन अभी तक बिग बॉस 20 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। जबतक ऑफिशियल अनाउंसमेंट ना कर दी जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
बिग बॉस 20 कब आएगा
बिग बॉस 20 का नया प्रोमों जारी कर दिया गया है। तो वहीं प्रोमों में ये भी कहा गया है कि इस बार बिग बॉस 20 सिंतबर 2026 में आएगा। लेकिन किस दिन आएगा इसपर जानकारी नहीं दी गई है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान 21 सिंतबर 2026 को इसकी शूटिंग करेंगे।
