Mumbai Students Protest: जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से छात्रों के हित के लिए प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इस प्रोटेस्ट की शुरूआत सीजेपी द्वारा की गई थी। बाद में इस प्रोटेस्ट का हिस्सा सोनम वांगचुक बन गए। उन्होंने छात्रों के एजुकेशन के लिए लगातार 25 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। और भूख-हड़ताल पर हैं। सोनम वांगचुक को प्रोटेस्ट वाली जगह से पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उनका कल एक वीडियो आया और उन्होंने कहा कि वो अभी-भी भूख हड़ताल पर हैं। इसके अलावा 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक छात्रों द्वारा मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और पुलिस के बीच काफी संघर्ष देखा गया। जिसके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच कल मुंबई के शिवाजी पार्क में एक पीसफुल प्रोटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कई सारे सेलेब्स ने भी भाग लिया। लेकिन वो प्रोटेस्ट शुरू होता, उससे पहले ही मुंबई पुलिस ने सबको डिटेन करना शुरू कर दिया। जिसके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Mumbai Students Protest: मुंबई में छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल हुए सेलेब्स
आयशा खान (Ayesha Khan)-
धुरंधर जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी, आएशा खान ने भी कल मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में छात्रों के समर्थन में भाग लिया। जहाँ पर पुलिस ने उनको जबरदस्ती वहाँ से डिटेन कर दिया। जिसके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर आए, आएशा ने भी वीडियो शेयर बताया, “मेरे हाथ कांप रहे हैं। मुझे सड़क पर शांतिपूर्वक खड़े रहने के लिए पुलिस वैन में हिरासत में लिया गया है। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मैंने विरोध प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया। मैं बस इसलिए खड़ी थी क्योंकि मेरे भाई और मेरे कुछ पुरुष मित्रों को हिरासत में लिया गया था। फिर उन्होंने कैमरा घुमाकर दिखाया कि मुंबई पुलिस ने और कितने लोगों को हिरासत में लिया है, और कहा, “सभी को बिना किसी स्पष्टीकरण के वैन में बिठाया गया है। किसी के पास कोई जवाब नहीं है। मैंने तो कुछ बोला ही नहीं। मैं बस सड़क पर खड़ी थी और मुझे 4-5 महिलाओं ने इधर-उधर से खींचकर धक्का दिया, सिर्फ इसलिए कि मैं सड़क पर खड़ी थी।”
- Advertisement -
रफ्तार (Raftar)-
रैंपर और सिंगर रफ्तार ने भी कल मुंबई प्रोटेस्ट में भाग लिया। और छात्रों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील करते हुए नजर आए। उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इमरान खान (Imran Khan)-
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने भी कल मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में छात्रों का समर्थन किया। जहाँ से उनकी वीडियोज और तस्वीरें सामने आई।
उर्फी जावेद (Urfi Javed)-
उर्फी जावेद ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो भी अपनी बहनों के साथ इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने गई थी। लेकिन वहाँ पुलिस लोगों को ले जा रही थी। उन्होंने ये भी बताया की सब वहाँ शांति से खड़े थे। आयशा खान को उनके सामने से ले जाया गया। वो ये देखकर वहाँ से भाग गई।
