Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कुछ समय पहले भोजपुरी सिनेमा में कास्टिंग काउच को लेकर बयान दिया था। जिसपर कई सारी एक्ट्रेस ने अपनी-अपनी राय दी, इसके अलावा एक पॉडकास्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के बारे बयान दिया। (Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy) उनका ये बयान उनके दर्शकों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया। खेसारी लाल यादव के फैंस ने अंजना सिंह को काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा, जिसके बाद अंजना सिंह ने लाइव आकर उन लोगों को जवाब भी दिया। अब इस मामले में अंजना सिंह के पति यश मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर जानिए क्या है।
Also Read –Toxic Tabaahi Video Song: यश-कियारा की ने मचाई तबाही, टॉक्सिक का पहला गाना बेहद बोल्ड, देखें
Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy: खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह विवाद में यश मिश्रा की हुई एंट्री
खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के विवाद में उनके पूर्व पति यश मिश्रा, जोकि हालहि में अभी अंजना सिंह और अपनी बेटी के जन्मदिन पर भी नजर आए थे। और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। अंजना सिंह और यश मिश्रा का तलाक हो गया है। यश मिश्रा ने निधि झा संग विवाह कर लिया है। (Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy) और इन दोनों के बच्चे भी है। लेकिन अभी भी अंजना सिंह और यश मिश्रा अपनी बेटी की वजह से एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। अंजना सिंह कहती हैं कि वो मेरी बेटी के सुपरहीरो हैं।
- Advertisement -
हालहि में खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। अंजना सिंह के पूर्व पति यश मिश्रा ने अब इस विवाद में अपनी राय दी है। (Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy) उन्होंने कहा है कि अंजना सिंह और मेरी बेटी को यदि कोई कुछ कहेगा तो मैं उसको छोडूंगा नहीं, खेसारी लाल यादव का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव की बेटी जब एक बार उनके पैर छूने आई थी, तब उन्होंने ही उसको पैर छूने से मना कर दिया और कहा कि बेटियाँ घर की लक्ष्मी और इज्जत होती है, तुम पैर मत छुओ, अंकल नमस्ते कह दिया करो, मैंने खेसारी लाल यादव की बेटी का सम्मान किया।
लेकिन अभी तक खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर अपनी किसी प्रकार की राय नहीं दी है। केवल उनके फैंस ने ही अंजना सिंह को टारगेट किया है।
