By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pakistan News: भारत से नहीं चला दांव तो अफगानिस्तान को कर रहे टारगेट… ! TTP ने खोली पाक सेना की पोल-पट्टी, युद्ध भड़का रहे हैं मुनीर?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Pakistan News: भारत से नहीं चला दांव तो अफगानिस्तान को कर रहे टारगेट… ! TTP ने खोली पाक सेना की पोल-पट्टी, युद्ध भड़का रहे हैं मुनीर?
विदेश

Pakistan News: भारत से नहीं चला दांव तो अफगानिस्तान को कर रहे टारगेट… ! TTP ने खोली पाक सेना की पोल-पट्टी, युद्ध भड़का रहे हैं मुनीर?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/27 at 1:08 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 1
SHARE

Pakistan News: पाकिस्तान की भीतरी और बाहरी सुरक्षा नीतियों को लेकर इस वक़्त एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर पर तगड़े आरोप लगाए हैं। TTP की एक मैगजीन में पब्लिश लेख में दावा किया गया है कि मुनीर अपनी छवि मजबूत करने के लिए अफगानिस्तान के साथ जानबूझकर तनाव बढ़ा रहे हैं।

Contents
Pakistan News: भारत के साथ तनाव के बाद बदली रणनीति?पाक-अफगान रिश्तों में बढ़ा तनावक्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, TTP की मैगजीन ‘मुझल्लाह तालिबान’ के नवीनतम अंक में सेना प्रमुख की नीतियों की सख्त आलोचना की गई है। इसमें उन्हें “जिद्दी” और “स्वार्थी” नेता बताते हुए कहा गया है कि वे क्षेत्रीय स्थिरता की कीमत पर अपनी शक्ति और प्रभाव बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। (Pakistan News) यह लेख पाकिस्तान के अंदर भी बहस का बड़ा विषय बन गया है, हालांकि सरकार या सेना की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Also Read –Iran US Tension: तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक! ईरानी सांसद की दो टूक चेतावनी, एक ने पाक को सुनाई खरी-खरी

Pakistan News: भारत के साथ तनाव के बाद बदली रणनीति?

मैगजीन में दावा किया गया है कि साल 2025 में भारत के साथ बढ़े तनाव के दौरान पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षित समर्थन नहीं सका था। (Pakistan News) इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदलते हुए अफगानिस्तान की तरफ ध्यान केंद्रित किया। लेख में आरोप लगाया गया है कि अफगानिस्तान को “आसान मोर्चा” मानते हुए वहां सैन्य दबाव बढ़ाया जा रहा है।

- Advertisement -

हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों में हालिया महीनों में बहुत गिरावट आई है।

Also Read –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

पाक-अफगान रिश्तों में बढ़ा तनाव

एक वक़्त सहयोगी माने जाने वाले पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब खुले टकराव की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का प्रयोग सीमा पार आतंकवादी हमलों के लिए किया जा रहा है। (Pakistan News) वहीं, अफगान तालिबान सरकार इन आरोपों को निरंतर खारिज करती रही है।

तनाव उस वक़्त और बढ़ गया जब फरवरी महीने के अंत में पाकिस्तान ने कथित तौर पर अफगानिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की तरफ से जमीनी कार्रवाई की खबरें सामने आईं। इसके बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और सैन्य गतिविधियां तेज हो गईं।

क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल

इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तेजी से बढ़ता यह तनाव पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि हालात इसी तरह बिगड़ते रहे, तो यह संघर्ष बड़े स्तर पर भी फैल सकता है।

वहीं, TTP के इन आरोपों ने पाकिस्तान के अंदर राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगामी कुछ दिनों में इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार और सेना की प्रतिक्रिया फिलहाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बता दे, TTP की मैगजीन में लगाए गए आरोपों ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा नीतियों और उसके क्षेत्रीय रिश्तों को लेकर बहस छेड़ दी है। (Pakistan News) हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इससे यह जरूर स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान इस वक़्त आंतरिक और बाहरी दोनों मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

You Might Also Like

India New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड में हुई पीढ़ियों की ‘सबसे बड़ी’ Deal… लेकिन ‘बटर चिकन’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! क्यों मचा नस्‍लीय बवाल?

Iran US Tension: तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक! ईरानी सांसद की दो टूक चेतावनी, एक ने पाक को सुनाई खरी-खरी

Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…

Putin US Visit: इस ‘जानी दुश्मन’ की खातिरदारी करेंगे ट्रंप… ईरान के चक्रव्यूह से निकलने का नया पैंतरा, ‘ट्विस्ट’ देख दुनिया हैरान

US-IRAN war: जंग में तबाही के बीच अमेरिका होगा ‘मालामाल’…! ‘पैसा कमाने’ वाली इस स्ट्रैटेजी से US अब खाड़ी देशों से कमाएगा अरबों डॉलर

TAGGED: #Pakistan News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 Iran US Tension: तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक! ईरानी सांसद की दो टूक चेतावनी, एक ने पाक को सुनाई खरी-खरी
Next Article WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 2 Riteish Deshmukh: रितेश देशमुश भड़के बाबा बागेश्वर पर, छत्रपति शिवाजी पर की थी टिप्पणी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 4
India New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड में हुई पीढ़ियों की ‘सबसे बड़ी’ Deal… लेकिन ‘बटर चिकन’ ने बिगाड़ दिया पूरा खेल! क्यों मचा नस्‍लीय बवाल?
विदेश 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 3
Radhika Merchant Video: ससुर Mukesh Ambani को उनके नाम से बुलाती हैं छोटी बहू Radhika Merchant , देखें वीडियो
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1 2
Riteish Deshmukh: रितेश देशमुश भड़के बाबा बागेश्वर पर, छत्रपति शिवाजी पर की थी टिप्पणी
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1
Iran US Tension: तीसरे विश्व युद्ध की दस्तक! ईरानी सांसद की दो टूक चेतावनी, एक ने पाक को सुनाई खरी-खरी
विदेश 4 घंटे ago
rajyasabha sadsya 1777025751179 v 5
Priyanka Chaturvedi Slams Trump: ‘अमेरिका तो नरक…’, डिनर में फायरिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज, ट्रंप को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी भूल…
विदेश 1 दिन ago
rajyasabha sadsya 1777025751179 v 4
harbhajan singh: राघव चड्ढा का दावा बना हरभजन सिंह के लिए मुसीबत! मान सरकार ने अचानक छीनी सुरक्षा, घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?