Brahmastra 2 Update: रणवीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ही रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बनाई थी। फिल्म की कहानी काफी रोमांचक थी। जोकि हमारे महाकाव्यों में वर्णित शस्त्र पर आधारित थी। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सुपरस्टार्स को शामिल किया गया था। जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, नागार्जुन ने भी अहम किरदार प्ले किया था। इसके अलावा मोनी रॉय ने विलेन की भूमिका निभाई थी। (Brahmastra 2 Update) तो वहीं ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी का जहाँ पर अंत हुआ था। उसके आगे ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी की शुरूआत होगी। तो वहीं अब जाकर ब्रह्मास्त्र Part 2 पर अपडेट आया है।
Brahmastra 2 Update: रामायण प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कंफर्म किया ब्रह्मास्त्र पार्ट 2
रणवीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण की वजह से चर्चा में हैं। रामायण मूवी में रणवीर कपूर ने रामजी का किरदार, साई पल्लवी ने माता सीता का, सनी देओल ने हनुमान जी का और यश ने रावण का रोल प्ले किया है। (Brahmastra 2 Update) तो वहीं इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। तो वहीं नितेश तिवारी ने रामायण मूवी को डायरेक्टर किया है। फिल्म का टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया है।
रामायण मूवी का टीजर जारी होने के बाद नमित मल्होत्रा ने ब्रह्मास्त्र 2 पर अपडेट दिया है। नमित मल्होत्रा ने बताया कि जैसे ही रामायण मूवी का काम खत्म होगा। वो ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू कर देंगे। ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी अमृता और देव की लव-स्टोरी पर आधारित होगी। (Brahmastra 2 Update) तो वहीं अयान मुखर्जी जिन्होंने ब्रह्मास्त्र मूवी को डायरेक्ट किया था। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की तरफ इशारा किया था।
- Advertisement -
Also Read –Asha Bhosle: आशा भोसले और लता मंगेश्कर की दुश्मनी पर जब बनी थी फिल्म, जाने क्या कहा था लता ने
ब्रह्मास्त्र 2 कब आएगी
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो ब्रह्मास्त्र 2 पर काम यदि इस साल शुरू हो जाता है। (Brahmastra 2 Update) तो फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ सकती है। लेकिन रिलीज कब होगी ये तो तभी पता चलेगा। जब फिल्म के निर्माताओं द्वारा किसी प्रकार का ऑफिशियल अनॉउंसमेंट किया जाएगा।
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 कास्ट
ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के अलावा कहा जा रहा है कि देव के किरदार में रणवीर सिंह और अमृता के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।
