IPL 2026: 28 मार्च से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब 10वें मुकाबले तक पहुंच चुका है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस सीजन में लय पकड़ने और जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
SRH की शुरुआत भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार से हुई, लेकिन टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की। (IPL 2026) बल्लेबाजी अब संतुलित दिख रही है और ओपनर्स की अच्छी शुरुआत से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिल रही है। गेंदबाजी में भी सुधार देखने को मिला है। घरेलू मैदान पर SRH इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी।
दूसरी ओर LSG को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। (IPL 2026) कप्तान ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजने का प्रयोग सफल नहीं रहा, और टीम सिर्फ 141 रन बना सकी। अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाए या पुराने संयोजन पर भरोसा जताया जाए।
- Advertisement -
IPL 2026: कहां और कब होगा मुकाबला?
यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 अप्रैल को खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3 बजे और मुकाबला 3:30 बजे शुरू होगा।
पिच और मौसम रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। पिछले सीजन में SRH ने इसी मैदान पर 286 रन का विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि मौसम थोड़ा बाधा डाल सकता है, क्योंकि तेलंगाना में बारिश की संभावना जताई गई है।
Also Read –IPL 2026: रणनीति के तहत ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत, एलएसजी को डीसी से 6 विकेट से हार
हेड-टू-हेड और बढ़त
आंकड़ों में LSG का पलड़ा भारी है, जिसने SRH को 4-2 से हराया है। खास बात यह है कि पिछले सीजन में LSG ने हैदराबाद में 190 रन का लक्ष्य महज 16.1 ओवर में हासिल कर लिया था।
टीम अपडेट
SRH के पैट कमिंस इस मैच में नहीं खेलेंगे, जबकि ब्रायडन कार्स चोटिल हैं। वहीं LSG अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।
दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर न सिर्फ अंक तालिका में बढ़त बनाना चाहेंगी, बल्कि अपनी प्लेइंग इलेवन को भी मजबूत करना चाहेंगी।
