By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Iran Tensions: युद्ध होकर रहेगा? ट्रंप को ईरान पर हमले का मिल गया नया बहाना, न्यूक्लियर हथियारों पर फाइनल अल्टीमेटम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US Iran Tensions: युद्ध होकर रहेगा? ट्रंप को ईरान पर हमले का मिल गया नया बहाना, न्यूक्लियर हथियारों पर फाइनल अल्टीमेटम
विदेश

US Iran Tensions: युद्ध होकर रहेगा? ट्रंप को ईरान पर हमले का मिल गया नया बहाना, न्यूक्लियर हथियारों पर फाइनल अल्टीमेटम

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/29 at 3:17 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 27 at 5.55.54 PM 1
SHARE

US Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तेहरान परमाणु हथियारों को लेकर बातचीत की मेज पर नहीं आता, तो उसे “बहुत बुरे” हमले का सामना करना पड़ सकता है। इस चेतावनी के साथ ही अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी को और मजबूत करते हुए एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिया है। (US Iran Tensions) इसके साथ तीन आधुनिक डिस्ट्रॉयर जहाज USS फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर, USS स्प्रुअंस और USS माइकल मर्फी भी मौजूद हैं, जिन्हें भारी मारक क्षमता से लैस माना जाता है।

Also Read –US Travel Advisory Pakistan: US का पाकिस्तान को बड़ा झटका…ट्रैवल एडवाइजरी में बताया ‘खतरनाक देश’, घोषित किया हाई रिस्क जोन

बुधवार को ट्रंप ने ईरान के लिए एक तरह का “न्यूक्लियर अल्टीमेटम” जारी करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें उम्मीद है ईरान जल्द बातचीत की टेबल पर आएगा और एक “निष्पक्ष व सही डील” करेगा। (US Iran Tensions) उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और समय तेजी से निकलता जा रहा है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर तेहरान ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, तो अगला हमला पहले से कहीं ज्यादा विनाशकारी होगा।

हालांकि, ट्रंप की इस धमकी पर ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली शामखानी ने कहा कि अमेरिका की किसी भी सैन्य कार्रवाई का जवाब ईरान अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों पर हमलों के रूप में देगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने चेतावनी दी कि ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी हमले का तुरंत और कड़ा जवाब देने में सक्षम है।

- Advertisement -

इस पूरे घटनाक्रम के बीच भू-राजनीतिक विशेषज्ञों ने ट्रंप के बयानों पर सवाल भी खड़े किए हैं। विशेषज्ञ स्टेनली जॉनी के मुताबिक, ट्रंप लगातार अपने रुख में बदलाव कर रहे हैं। (US Iran Tensions) उन्होंने याद दिलाया कि जून 2025 में हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम “पूरी तरह खत्म” कर दिया गया है। अगर ऐसा था, तो फिर अब जनवरी 2026 में नए परमाणु समझौते की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है? विशेषज्ञों का मानना है कि असली मुद्दा लोकतंत्र या मानवाधिकार नहीं, बल्कि रणनीतिक दबाव बनाना है।

Also Read –Ajit Pawar Funeral: अजित पवार पंचतत्व में विलीन, बारामती ने नम आंखों से दी ‘दादा’ को विदाई

ईरान की ओर से यह भी साफ किया गया है कि वह दबाव, धमकी या डराने की नीति के तहत किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है। (US Iran Tensions) विदेश मंत्री अराकची ने कहा कि ईरान हमेशा एक निष्पक्ष और पारस्परिक लाभ वाले परमाणु समझौते का समर्थक रहा है, जो उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अधिकारों की रक्षा करे और परमाणु हथियारों की संभावना को पूरी तरह खत्म करे।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी तरह की प्रत्यक्ष बातचीत के सार्वजनिक संकेत नहीं मिले हैं। (US Iran Tensions) ऐसे में हालात तेजी से टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि USS अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा ईरान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (US Iran Tensions) रॉयटर्स के मुताबिक, इस बेड़े में टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस युद्धपोत और आमतौर पर साथ चलने वाली परमाणु-संचालित पनडुब्बी भी शामिल होती है। मौजूदा हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अगर कूटनीति नाकाम रही, तो क्षेत्र एक बड़े सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ सकता है।

You Might Also Like

Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा

Crude Oil Trade: भारत की पक्के दोस्त से टूटेगी ‘यारी’! ट्रंप ने दिया वेनेजुएला ऑयल का खुला ‘ऑफर’, दुनिया में मची खलबल

Donald Trump: रूस-यूक्रेन ‘शांति समझौते’ से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, कहाः पुतिन-जेलेंस्की एक-दूसरे से करते हैं नफरत

Middle East Tension: युद्ध तय! चौतरफा घिरा ‘ईरान’… समंदर से आसमान तक अमेरिका का चक्रव्यूह, मिडिल ईस्ट में सांसें थमीं!

Putin Invites Zelensky to Moscow: पुतिन के ‘इस’ कदम से हिल उठा पूरा अमेरिका और यूरोप…पलट गया पूरा खेल! वेस्ट में मचा हड़कंप, भारत बना सबसे बड़ी उम्मीद…

TAGGED: #US Iran Tensions

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 27 at 5.55.54 PM US Travel Advisory Pakistan: US का पाकिस्तान को बड़ा झटका…ट्रैवल एडवाइजरी में बताया ‘खतरनाक देश’, घोषित किया हाई रिस्क जोन
Next Article WhatsApp Image 2026 01 27 at 5.55.54 PM 2 Dhurandhar 2 Poster: धुरंधर 2 का नया पोस्टर हुआ रिलीज टाइटल Dhurandhar The Revenge जाने कब आएगी फिल्म
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 42 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 55 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM 3
Crude Oil Trade: भारत की पक्के दोस्त से टूटेगी ‘यारी’! ट्रंप ने दिया वेनेजुएला ऑयल का खुला ‘ऑफर’, दुनिया में मची खलबल
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM 2
Operation Trashi J&K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?