Trump France Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के साथ कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी, क्योंकि फ्रांस ने उनके प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया। यह बोर्ड मूल रूप से गाजा के युद्ध-ग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण और शांति स्थापित करने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे वैश्विक शांति के बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है।
Trump France Tariff: ट्रंप का कड़ा बयान
पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मैं उनके वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। और वह शामिल हो जाएंगे। लेकिन उन्हें शामिल होने की जरूरत नहीं है।” ट्रंप का इशारा सीधे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर था। (Trump France Tariff) उनका कहना था कि अगर फ्रांस ने दुश्मनी दिखाई, तो यह टैरिफ लागू होगा, जिससे मैक्रों मजबूरन ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होंगे।
ट्रुथ सोशल पर साझा किया प्राइवेट मैसेज
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मैक्रों का एक प्राइवेट मैसेज भी पोस्ट किया। (Trump France Tariff) इसमें मैक्रों ने लिखा था कि दोनों नेता ईरान और सीरिया जैसे मुद्दों पर सहमत हैं, लेकिन ग्रीनलैंड मामले में ट्रंप की गतिविधियों को समझ नहीं पा रहे हैं।
- Advertisement -
मैक्रों ने इस संदेश में दावोस में होने वाले विश्व आर्थिक मंच (WEF) के मौके पर ट्रंप से मिलने का प्रस्ताव रखा और गुरुवार को डिनर पर आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य G7 नेताओं, यूक्रेन, डेनमार्क, सीरिया और रूस के प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल करने की बात कही।
वैश्विक मंच पर बढ़ रही हलचल
ट्रंप की यह कार्रवाई ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को लेकर वैश्विक मंच पर हलचल पैदा कर रही है। फ्रांस की नाराजगी और टैरिफ की धमकी ने यह संकेत दिया है कि इस परियोजना में राजनीतिक और आर्थिक जटिलताएं भी सामने आ सकती हैं।
