By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nuclear Test Race: दुनिया ‘परमाणु दौड़’ के दहलीज पर! ट्रंप के बाद अब पुतिन ने भी दिया परीक्षण का आदेश, क्या शुरू हो चुका है महायुद्ध का काउंटडाउन?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Nuclear Test Race: दुनिया ‘परमाणु दौड़’ के दहलीज पर! ट्रंप के बाद अब पुतिन ने भी दिया परीक्षण का आदेश, क्या शुरू हो चुका है महायुद्ध का काउंटडाउन?
ताज़ा खबरेंविदेश

Nuclear Test Race: दुनिया ‘परमाणु दौड़’ के दहलीज पर! ट्रंप के बाद अब पुतिन ने भी दिया परीक्षण का आदेश, क्या शुरू हो चुका है महायुद्ध का काउंटडाउन?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/11/09 at 1:17 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
1930513 bjp president final
SHARE

Nuclear Test Race: दुनिया में एक बार फिर परमाणु परीक्षणों की दौड़ शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने हलचल मचाई और अब रूस ने भी संकेत दिए हैं कि वह परमाणु परीक्षणों की तैयारी कर सकता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर इस दिशा में व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) शुरू कर दिया गया है।

Contents
Nuclear Test Race: पुतिन के आदेश पर शुरू हुआ कामअमेरिका के बयान से बढ़ी चिंतारूस की शर्त पहले अमेरिका करे परीक्षण

Nuclear Test Race: पुतिन के आदेश पर शुरू हुआ काम

रूस की सरकारी मीडिया एजेंसियों तास और आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, पांच नवंबर को हुई सुरक्षा परिषद की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि यदि अमेरिका ‘व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT)’ का पालन नहीं करता, तो रूस को भी परमाणु परीक्षण की तैयारी शुरू करनी चाहिए। इस बैठक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों को निर्देश दिया गया था कि वे इस पर अपनी रिपोर्ट और प्रस्ताव तैयार करें। अब रूसी विदेश मंत्री ने पुष्टि की है कि इन निर्देशों पर अमल शुरू हो चुका है। (Nuclear Test Race) लावरोव ने कहा, “राष्ट्रपति के आदेश के बाद विदेश मंत्रालय ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जब भी कोई ठोस नतीजा मिलेगा, जनता को उसकी जानकारी दी जाएगी।”

Also Read –Delhi Rohini fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाल हो गया पूरा आसमान, 29 दमकल…

अमेरिका के बयान से बढ़ी चिंता

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि उनका प्रशासन तीन दशकों के बाद फिर से परमाणु हथियारों का परीक्षण करने की योजना बना रहा है। (Nuclear Test Race) इस बयान के बाद दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ गई है कि कहीं एक बार फिर शीत युद्ध जैसी स्थिति न बन जाए।

- Advertisement -

रूस की शर्त पहले अमेरिका करे परीक्षण

पुतिन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि रूस तभी परमाणु परीक्षण शुरू करेगा जब अमेरिका ऐसा कदम पहले उठाएगा। उन्होंने साफ कहा कि रूस पहला कदम नहीं उठाना चाहता, लेकिन अगर अमेरिका ने समझौते की शर्तें तोड़ीं तो रूस भी पीछे नहीं रहेगा। (Nuclear Test Race) रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यह भी बताया कि अभी तक अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है कि ट्रंप के बयान का क्या मतलब था और क्या वास्तव में अमेरिका परीक्षण शुरू करने वाला है।

Also Read –Taliban-Pakistan Tension: रुक-रुककर हो रहे तालिबान-पाकिस्तान के बीच हमला… अब रूस और भारत भी कूदे; जानें किसने किसका दिया साथ

रूस और अमेरिका दोनों के इस रुख से वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दोनों देश परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करते हैं, तो इससे दूसरे देश भी उसी राह पर चल सकते हैं, जिससे दुनिया में हथियारों की नई दौड़ शुरू हो सकती है। (Nuclear Test Race) रूस और अमेरिका दोनों ही दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ताकत वाले देश हैं। इसलिए इनके कदमों का असर पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा पर पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति से कैसे निपटता है और क्या CTBT जैसी संधियों को दोबारा मजबूत किया जा सकेगा।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

TAGGED: #Nuclear Test Race

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article images 1 Taliban-Pakistan Tension: रुक-रुककर हो रहे तालिबान-पाकिस्तान के बीच हमला… अब रूस और भारत भी कूदे; जानें किसने किसका दिया साथ
Next Article 1930513 bjp president final 1 Sudan Crisis 2025: गोलियों से भागते बच्चे, भूख से मरती मां… सूडान संकट पर अंतर्राष्ट्रीय ‘चुप्पी’ ने बढ़ाए ‘मौत’ के आंकड़े!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 5 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 2 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?