By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: America Shutdown: ट्रंप बौखलाए! 6 साल में पहली बार अमेरिका में शटडाउन, जानिये अब तक क्या-क्या हुआ?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > America Shutdown: ट्रंप बौखलाए! 6 साल में पहली बार अमेरिका में शटडाउन, जानिये अब तक क्या-क्या हुआ?
ताज़ा खबरेंविदेश

America Shutdown: ट्रंप बौखलाए! 6 साल में पहली बार अमेरिका में शटडाउन, जानिये अब तक क्या-क्या हुआ?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/10/01 at 12:30 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE
image

America Shutdown: पिछले छह सालों के बाद अमेरिका फिर से सरकारी शटडाउन की स्थिति में आ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी, रिपब्लिकन, सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने में असफल रही। इसे पास कराने के लिए 60 वोट चाहिए थे, लेकिन केवल 55 वोट ही जुट सके। इस असफलता के कारण सरकार अब जरूरी फंडिंग जारी नहीं कर पाएगी, जिसके कारण संघीय कामकाज लगभग ठप हो गया। (America Shutdown) इस शटडाउन का असर न केवल सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा बल्कि आम जनता और वैश्विक बाजारों तक महसूस किया जा सकता है।

Contents
America Shutdown: अल्पकालिक फंडिंग बिल गिरावाइट हाउस की तैयारी और काउंटडाउनशटडाउन क्या होता है?शटडाउन का असर

America Shutdown: अल्पकालिक फंडिंग बिल गिरा

Also Read –Uttarakhand News: “आप” हमारे परिवार का हिस्सा हैं” मुख्यमंत्री धामी का छात्रों को भावुक संदेश

रिपब्लिकन पार्टी ने पहले एक अस्थायी उपाय के रूप में सीनेट में 21 नवंबर तक फंडिंग देने के लिए बिल पेश किया था। लेकिन देर रात तक हुई बहस और विपक्षी डेमोक्रेट्स की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद यह बिल गिर गया। 100 सदस्यों वाले सीनेट में बिल के पक्ष में केवल 55 वोट पड़े जबकि 60 वोट चाहिए थे। (America Shutdown) विपक्षी दल का कहना था कि यह बिल पर्याप्त नहीं है और इसे पास करने से पहले हेल्थकेयर और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।

वाइट हाउस की तैयारी और काउंटडाउन

शटडाउन की घोषणा के बाद वाइट हाउस की वेबसाइट पर काउंटडाउन क्लॉक लगाया गया। इसे “डेमोक्रेट शटडाउन” बताया गया और लोगों को सूचित किया गया कि सरकार मंगलवार आधी रात से बंद हो जाएगी। व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय ने भी एक ज्ञापन जारी कर इस स्थिति की पुष्टि की। निदेशक रसेल वॉट के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन के अनुसार, सभी संघीय कार्यालय और गैर-जरूरी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

- Advertisement -

Also Read –Urvashi Rautela: बुरी फंसी उर्वशी रौतेला, OneXBet सट्टेबाजी ऐप मामले में पहुंचीं ईडी ऑफिस

शटडाउन क्या होता है?

अमेरिकी सरकार के कामकाज को चलाने के लिए हर साल संसद से बजट पास कराना जरूरी होता है। अगर संसद के दोनों सदनों में यह फंडिंग बिल पास नहीं होता तो सरकारी कार्यालयों का कामकाज रुक जाता है। (America Shutdown) कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाता और कई गैर-जरूरी खर्चे रुक जाते हैं। नतीजतन, सरकारी सेवाएं बाधित हो जाती हैं। इसे ही शटडाउन कहा जाता है। पिछले दो दशकों में यह अमेरिका की पांचवीं बड़ी शटडाउन स्थिति बन चुकी है।

शटडाउन का असर

इस शटडाउन का असर व्यापक हो सकता है। कई प्रमुख सरकारी कार्यालय बंद होंगे, संघीय कर्मचारियों की वेतन रोक दी जाएगी और सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन एक-दूसरे पर शटडाउन की जिम्मेदारी डाल रहे हैं। रिपब्लिकन का आरोप है कि डेमोक्रेट्स बिल को जटिल बना रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट्स का कहना है कि रिपब्लिकन बिल को साफ-सुथरा दिखाकर महत्वपूर्ण योजनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

You Might Also Like

South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO

India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास

Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा

Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Urvashi Rautela: बुरी फंसी उर्वशी रौतेला, OneXBet सट्टेबाजी ऐप मामले में पहुंचीं ईडी ऑफिस
Next Article G7 targets India: 7 देशों के निशाने पर भारत! रूस से तेल खरीदना बना आफत, कभी भी हो सकता है बड़ा हमला?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2
Ramayana Movie Bharat: रामायण मूवी में भरत का किरदार किसने निभाया, जानिए Jai Jai Ram गाने में दिखी पहली झलक
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 1
South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1 1
India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास
विदेश 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Bangladesh After BRICS: नाश्ते, लंच और डिनर में सिर्फ India के बारे में…BRICS से दूर रहे बांग्लादेश ने भारत पर निकाली खीझ!
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 5
Qazi Touqeer Wedding Video: काजी तौकीर का वेडिंग वीडियो वायरल, क्या सच में हैं शादीशुदा?
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4
Air India: भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, इंजन में खराबी की सूचना
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?