By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Political news: BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, ऐलान का दिन भी फिक्स!
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Political news: BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, ऐलान का दिन भी फिक्स!
ताज़ा खबरेंराजनीति

Political news: BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, ऐलान का दिन भी फिक्स!

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/09 at 7:10 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, ऐलान का दिन भी फिक्स!
BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, ऐलान का दिन भी फिक्स!
SHARE

यूपी में RLD को लेकर पिछले कुछ दिन से लगातार यह चर्चा है कि वो विपक्षी दलों के गठबंधन से अलग हो सकती है. जयंत चौधरी जल्द ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं. यह खबर अब पुख्ता हो गई है. हालांकि, जयंत की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन, एनडीए में शामिल होने की तारीख अब नजदीक आ गई है.

Contents
‘आरएलडी अभी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा‘लगातार दो चुनाव से हार रही है आरएलडी’ ‘आरएलडी को मुजफ्फरनगर से भी मिली थी हार’2014 में आरएलडी का 0.9% था वोट शेयर ‘मोदी लहर में दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए सीट’
image 45

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में एंट्री से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगना तय हो गया है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और आरएलडी के बीच अलायंस के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है. किसी भी वक्त सीट अलायंस का ऐलान किया जा सकता है. बीजेपी और आरएलडी के शीर्ष नेतृत्व के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है. इसके पॉजिटिव नतीजे आने भी शुरू हो गए

image 46

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएलडी में गठबंधन तय हो गया है. आरएलडी 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ये दो सीटें बागपत और बिजनोर होंगी. इसके अलावा, जयंत चौधरी की पार्टी RLD को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी. दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान दो से तीन दिन में हो जाएगा. कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा 14 फरवरी को यूपी के चंदौली में एंट्री करेगी. उसके बाद प्रदेश में 11 दिन तक यात्रा चलेगी.

‘आरएलडी अभी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा

बताते चलें कि विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी RLD ‘इंडिया’ ब्लॉक का हिस्सा है और आम चुनाव में मिलकर लड़ेंगे. हालांकि, जयंत ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है. कहते हैं कि उन्होंने अपने दरवाजे दोनों तरफ खोल रखे थे.

- Advertisement -
image 47

‘लगातार दो चुनाव से हार रही है आरएलडी’

पश्चिमी यूपी को जाट, किसान और मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है. यहां लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि 8 सीटों पर विपक्षी गठबंधन ने कब्जा किया था. इनमें 4 सपा और 4 बसपा के खाते में आई थी. लेकिन, आरएलडी को किसी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई थी. यहां तक कि जयंत को पश्चिमी यूपी में जाट समाज का भी साथ नहीं मिला था. यही नहीं, 2014 के चुनाव में भी जयंत को निराशा हाथ लगी थी और एक भी सीट नहीं मिली थी.

image 48

‘आरएलडी को मुजफ्फरनगर से भी मिली थी हार’

2019 के आम चुनाव में जयंत चौधरी की पार्टी RLD ने सपा-बसपा के साथ गठबंधन में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीनों सीटों पर दूसरे नंबर पर आई थी. जयंत चौधरी अपने पुश्तैनी क्षेत्र बागपत से चुनाव लड़े और बीजेपी के डॉ. सतपाल मलिक से 23 हजार वोटों से हार गए थे. मथुरा से आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह को हेमा मालिनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसी तरह जाटों के लिए बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली मुजफ्फरनगर सीट से अजित सिंह पहली बार चुनाव लड़े थे और बीजेपी के संजीव बालियान से 6500 से ज्यादा वोटों से हार गए थे. अजित और जयंत चौधरी को सपा-बसपा के अलावा कांग्रेस का भी समर्थन मिला था. यह लगातार दूसरा आम चुनाव था, जब चौधरी परिवार को खाली हाथ रहना पड़ा था.

image 49

2014 में आरएलडी का 0.9% था वोट शेयर

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की इस छोटी जीत से पश्चिमी यूपी की राजनीति में बड़ा संदेश गया. दंगों के कारण चर्चा में आई मुजफ्फनगर सीट पर बीजेपी की जीत को पोलराइजेशन का नतीजा माना गया था. संजीव की जीत से मुजफ्फरनगर में चौधरी परिवार की एंट्री नहीं हो पाने की बातों भी बल मिला था. आरएलडी को 2014 के चुनाव में सिर्फ 0.9% वोट मिले थे. तब सपा और कांग्रेस का साथ मिला था. लेकिन, 2019 के चुनाव में बसपा के भी साथ आने से आरएलडी का वोट प्रतिशत बढ़ गया था और 1.7% वोट शेयर हो गया था.

image 50

‘मोदी लहर में दिग्गज नेता भी नहीं बचा पाए सीट’

इससे पहले 2014 के चुनाव में आरएलडी ने कांग्रेस के साथ मिलकर 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी सीटों पर निराशा हाथ लगी थी. मथुरा से जयंत चौधरी को हार मिली थी. बागपत से अजित सिंह, अमरोहा से राकेश टिकैत, बिजनौर से एक्ट्रेस जया प्रदा, बुलंदशहर से अंजू उर्फ मुस्कान, फतेहपुर सीकरी से अमर सिंह, हाथरस से निरंजन सिंह धनगर, कैराना से करतार सिंह भड़ाना मैदान में उतरे थे और इन सभी को हर मिली थी. एक्ट्रेस जयाप्रदा रामपुर संसदीय सीट से लगातार दो बार लोकसभा का चुनाव जीतीं, लेकिन बिजनौर में करारी हार का सामना करना था. बिजनौर में रालोद के टिकट पर चुनाव में उतरीं जयाप्रदा को सिर्फ 24348 वोट मिले थे. सपा छोड़कर आरएलडी से चुनाव लड़ रहे अमर सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए फतेहपुर सीकरी में कई फिल्मी स्टार उतरे थे, जिससे यह चुनाव सुर्खियों में रहा था. लेकिन, अमर सिंह वोटर्स की पसंद नहीं बन पाए थे.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

TAGGED: #politics, #politicsnews, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan Election Result 2024 Live: पलट रहे चुनाव के नतीजे, नवाज-शहबाज और मरियम अपनी सीटों से जीते, मुख्य चुनाव आयुक्त 'गायब'! Pakistan Election Result 2024 : पलट रहे चुनाव के नतीजे, नवाज-शहबाज और मरियम अपनी सीटों से जीते, मुख्य चुनाव आयुक्त ‘गायब’!
Next Article 11 फरवरी को MP जाएंगे PM मोदी, झाबुआ में कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास PM Modi: 11 फरवरी को MP जाएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 4 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 5 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?