By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: International news: क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > International news: क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?
ताज़ा खबरेंराजनीतिविदेश

International news: क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/07 at 10:33 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
7 Min Read
क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?
क्या है इद्दत, जिसे न मानने पर Imran Khan और उनकी पत्नी को हुई सजा, कब इस्लाम में शादियां अवैध बन जाती हैं?
SHARE

International news: पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव हैं. इससे पहले वहां के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गैरकानूनी तरीके से शादी पर 7 साल की सजा सुनाई गई. कोर्ट ने इमरान और उनकी पत्नी बुशरा के खिलाफ इद्दत मैरिज केस में फैसला सुनाते हुए कहा कि ये शादी गैर-इस्लामिक है. जानिए, क्या है इद्दत और क्यों इसे न मानने पर मुस्लिम शादियां अमान्य हो जाती हैं.

Contents
क्या है इद्दतक्यों पालन करना जरूरीमहिला को दर्द से उबारना भी एक मकसदक्या है पाकिस्तानी पीएम का केसइद्दत का पीरियड अलग-अलग मामलों में अलगवेटिंग फेज को पूरा करने के लिए भी खास जगह होती हैइस अवधि में कई नियम भी हैंक्या हो रहा है इमरान के मामले में
image 27

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को ऐन चुनाव से पहले एक के बाद एक तीन मामलों में सजा हो गई. ताजा केस अवैध शादी का है. इसी 3 फरवरी को रावलपिंडी में सिविल जज ने इमरान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा खान के खिलाफ फैसला सुनाया. मामले को खुद बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मानेका कोर्ट तक लेकर गए थे. उनका कहना था कि इमरान से रिश्ते के समय बुशरा का इद्दत का समय चल रहा था. दोनों ने इसी पीरियड में निकाह किया, जो पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 496 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.

क्या है इद्दत

यह इंतजार की अवधि है. इसका पालन किसी महिला को तब करना होता है, जब उसके शौहर की मौत हो जाए. इस दौरान महिला एक निश्चित वक्त तक शादी नहीं कर सकती है. ये समय करीब 4 महीने लंबा होता है. तलाक के बाद भी ये वेटिंग पीरियड मानना जरूरी है. इस अवधि को कुरू कहते हैं, हालांकि बोलचाल में इसे भी इद्दत ही कहा जाता है.

क्यों पालन करना जरूरी

इद्दत का मुख्य उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि इस दौरान महिला गर्भवती तो नहीं. अगर इद्दत का समय पूरा किए बगैर महिला शादी कर ले और इसके बाद प्रेग्नेंसी सामने आए तो ये हो सकता है कि बच्चे की वैधता पर शक हो. इसी शक को दूर करने के लिए इद्दत की अवधि लंबी रखी गए ताकि प्रेग्नेंसी (अगर हो तो) पता लग जाए. इसमें ये भी है कि गर्भवती होने पर महिला बच्चे के जन्म तक नई शादी नहीं कर सकती.

- Advertisement -
image 28

महिला को दर्द से उबारना भी एक मकसद

इसका एक मकसद नए रिश्ते से पहले महिला को पूरी तरह से तैयार करना भी है. पति की मौत या तलाक के बाद औरत उस सदमे से बाहर आकर रिश्ते को पूरी तरह से अपना सके, इद्दत इस प्रिपरेशन का समय भी देता है. इस दौरान महिला शादी नहीं कर सकती. अगर वो ऐसा कर ले तो शरियत के मुताबिक संबंध गैर-इस्लामिक माना जाएगा.

क्या है पाकिस्तानी पीएम का केस

इमरान खान मामले में उनकी पत्नी बुशरा के पूर्व पति मनेका ने कोर्ट में याचिका लगाई थी. उनके अनुसार, बुशरा ने 25 सितंबर 2017 में उन्हें तलाक दिया और इद्दत के वेटिंग पीरियड को पूरा किए बगैर 1 जनवरी 2018 को इमरान से शादी कर ली. ये मुस्लिम पर्सनल लॉ के खिलाफ है. अदालत ने जांच के दौरान आरोप सही पाते हुए इमरान और बुशरा दोनों को ही 7 सालों की कैद और जुर्माना भी लगाया.

image 29

इद्दत का पीरियड अलग-अलग मामलों में अलग

  • तलाकशुदा महिला के लिए ये अवधि करीब 3 महीने है, जबकि विधवा होने पर ये करीब 130 दिनों की हो जाती है.
  • अगर महिला इस दौरान प्रेग्नेंट रहे तो बच्चे के जन्म तक वो नया रिश्ता नहीं बना सकती.
  • शादी अगर अवैध हो, यानी इस्लामिक कानून का पालन न किया गया हो तो इद्दत का पालन जरूरी नहीं.
  • जायज शादी में इद्दत की अवधि को पूरा करना जरूरी है.
  • इद्दत का ये समय केवल महिलाओं पर लागू होता है. तलाकशुदा या विधुर पुरुष पर ये लागू नहीं होता.

वेटिंग फेज को पूरा करने के लिए भी खास जगह होती है

इस अवधि के दौरान महिला उसी घर में रहेगी, जहां वो अपने पति की मौत या शादी टूटने के समय स्थाई तौर पर रह रही थी. अगर महिला सफर कर रही हो, और इस दौरान उसे पति के निधन की खबर मिले तो तुरंत इद्दत के लिए उसे घर यानी पति के यहां लौटना होगा. केवल कुछ खास स्थितियों में इद्दत की जगह बदल सकती है.

इस अवधि में कई नियम भी हैं

इस दौरान मुस्लिम महिला मेकअप नहीं कर सकती, या किसी भी तरह से सज-संवर नहीं सकती. उसे चमक-दमक वाले या रेशमी कपड़ों की मनाही रहती है. इद्दत का समय पूरा होने तक उसे घर के भीतर ही रहना होता है. किसी मेडिकल जरूरत या किसी और इमरजेंसी में इसमें छूट है. वो गैर-पुरुषों से किसी हाल में नहीं मिल सकती. मेडिकल इमरजेंसी के दौरान भी वो उसी पुरुष के साथ बाहर जा सकती है, जिससे वो इस्लामी कानून के मुताबिक शादी नहीं कर सकती.

image 26

क्या हो रहा है इमरान के मामले में

जाते हुए एक बार इमरान खान के मामलों को भी देखते चलें. इमरान को तीन मामलों में सजा हो चुका है. एक बेहद गंभीर केस का फैसला आना अब भी बाकी है. इसमें उनकी पार्टी PTI के सपोर्टरों ने पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर हमला किया था. इस मामले को देश के खिलाफ जंग के केस की तरह ट्रीट किया जा रहा है. यहां तक कि ये कयास भी लग रहे हैं कि पूर्व पीएम को फांसी की सजा तक हो सकती है. बता दें कि पाकिस्तान सेना अधिनियम की धारा 59 में प्रावधान है कि अगर कोई देश के खिलाफ हथियार उठाए या सेना पर हमला करे तो उसे आतंकवाद माना जाता है और मौत की सजा भी दी जा सकती है

You Might Also Like

Nepal: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग ने पकड़ी रफ्तार, तराई में बढ़ते तनाव के बीच रुपईडीहा सीमा पर कड़ी निगरानी

PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’

Mojtaba Khamenei Health Update: मोजतबा खामेनेई की कभी भी हो सकती है मौत! इजराइली मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति के बयान से बढ़ी टेंशन

Global TV Trends: दुनिया में सबसे ज्यादा टीवी किस देश के लोग देखते हैं, किस देश में सबसे कम है स्क्रीन टाइम,?

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत

TAGGED: #politics, #politicsnews, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Heeramandi में काम करने पर बोलीं Sanjeeda Sheikh- 'सेट पर जाते ही लगता था सपने में पहुंच गई हूं' Heeramandi में काम करने पर बोलीं Sanjeeda Sheikh- ‘सेट पर जाते ही लगता था सपने में पहुंच गई हूं’
Next Article दिल्ली: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 3-4 लोग जख्मी दिल्ली: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 3-4 लोग जख्मी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1 1
Nepal: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग ने पकड़ी रफ्तार, तराई में बढ़ते तनाव के बीच रुपईडीहा सीमा पर कड़ी निगरानी
विदेश 23 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 5
PoK Protest Crisis Update: PoK में जन आक्रोश ने तोड़ी ‘पाक’ की अकड़! शहबाज सरकार के बदले सुर, प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशभक्त’
विदेश 24 घंटे ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 4
Asur Season 3 Update : अरशद वारसी की सीरीज असुर सीजन 3 एक बार फिर नई कहानी के करेगी वापसी
मनोरंजन 1 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 3
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: खेसारी को नहीं भूल पाईं हैं काजल राघवानी, सरेआम बयां किया प्यार, बोलीं- मैं आज भी उनसे..
मनोरंजन 2 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 2
Shakeel Noorani Arrested: कौन हैं 73 वर्षीय निर्देशक शकील नूरानी? एक्ट्रेस संग रेप के आरोप में हुए गिरफ्तार
मनोरंजन 2 दिन ago
6a770dfc5175e 888 special date 080732649 16x9 1
Mojtaba Khamenei Health Update: मोजतबा खामेनेई की कभी भी हो सकती है मौत! इजराइली मीडिया का बड़ा दावा, राष्ट्रपति के बयान से बढ़ी टेंशन
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?