By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Trump Tariff: ‘ये मोदी का युद्ध है…’, ट्रंप के करीबी ने लगाए बहुत बड़े आरोप, ये भी बताया टैरिफ कैसे होगा कम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Trump Tariff: ‘ये मोदी का युद्ध है…’, ट्रंप के करीबी ने लगाए बहुत बड़े आरोप, ये भी बताया टैरिफ कैसे होगा कम
ताज़ा खबरेंविदेश

Trump Tariff: ‘ये मोदी का युद्ध है…’, ट्रंप के करीबी ने लगाए बहुत बड़े आरोप, ये भी बताया टैरिफ कैसे होगा कम

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/08/28 at 2:07 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE
पहले टैरिफ की धमकी, फिर पीएम मोदी को बताया महान, कौन है ट्रंप को बिजनेस  आइडिया देने वाले पीटर नवारो - Donald Trump close aide Peter Navarro warns  india over secondary tariffs

Trump Tariff: रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में अमेरिका ने भारत को खींच लिया है. डॉनल्ड ट्रंप ने पहले आरोप लगाया कि रूस से तेल खरीदकर भारत रूस को वित्तपोषित कर रहा है. इसके कारण उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ (Trump Tariff) लगा दिया. अब उनके शीर्ष सहयोगी और वाइट हाउस में सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने रूस-यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ (Modi’s War) कह दिया है.

ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ को सही ठहराने और रूस से तेल न खरीदने के लिए दबाव बनाने को लेकर, अमेरिका की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है. इसी कड़ी में पीटर नवारो ने एक विचित्र तर्क पेश किया है. नवारो ने आरोप लगाया है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहा है और इसे ‘मोदी का युद्ध’ करार दिया है. (Trump Tariff) ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी टैरिफ में सीधे 25 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी. उन्होंने कहा,

मेरा मतलब है कि ये मूलतः ‘मोदी का युद्ध है’. क्योंकि यूक्रेन में शांति का रास्ता कुछ हद तक नई दिल्ली से होकर जाता है.

Trump Tariff: पीटर नवारो ने आगे कहा,

अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे और युद्ध खत्म करने में मदद करे, तो उसे 25 प्रतिशत की छूट मिल सकती है. लोकतंत्रों का साथ देने के बजाय, आप सत्तावादियों के साथ मिल रहे हैं. (Trump Tariff) आप दशकों से चीन के साथ एक ‘शांत युद्ध’ में हैं. चीन ने अक्साई चिन और आपके पूरे क्षेत्र पर आक्रमण किया. वो आपके मित्र नहीं हैं.

- Advertisement -

नवारो से ये भी पूछा गया कि क्या टैरिफ को लेकर अमेरिका भारत के साथ बातचीत कर रहा है और क्या इस मामले पर किसी डील की संभावना है. वाइट हाउस के सलाहकार ने इस पर भारत के रुख पर निराशा जताई. उन्होंने कहा,

मैं हैरान हूं. क्योंकि मोदी एक महान नेता हैं. ये एक परिपक्व लोकतंत्र है और इसे परिपक्व लोग चला रहे हैं… मुझे इस बात से परेशानी है कि भारतीय इस मामले में बहुत अहंकारी हैं. वो कहते हैं कि ज्यादा टैरिफ नहीं दे सकते और जिससे चाहें उससे तेल खरीदना उनकी संप्रभुता है…

ये भी पढ़ें: Kerala News: ‘शिर्क हो जाएगा… ‘ टीचर ने मुस्लिम बच्चों को ओणम उत्सव में आने से रोका, FIR दर्ज, नौकरी गई

भारत रूस से कम कीमत पर तेल खरीदता है. रूस उससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपनी युद्ध मशीनरी को और ज्यादा यूक्रेनियों को मारने में करता है.

वाइट हाउस के सलाहकार ने तर्क दिया कि इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा,

इससे उपभोक्ता, व्यवसाय और हर चीज को नुकसान पहुंचता है… क्योंकि भारत के भारी टैरिफ की वजह से हमें नौकरियां, कारखाने, आमदनी और मजदूरी का नुकसान होता है. और फिर करदाताओं को भी नुकसान होता है क्योंकि हमें ‘मोदी के युद्ध’ के लिए धन जुटाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: London Metro: इस शहर की मेट्रो में हेडफोन लगाना जरूरी, नहीं लगाया तो देने होंगे 1 लाख रुपये

पिछले सप्ताह भी नवारो ने भारत पर इसी तरह का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था,

भारत हमें सामान बेचकर जो पैसा कमाता है, उससे वो रूसी तेल खरीदता है, जिसे रिफाइनर प्रोसेस करते हैं और वहां खूब पैसा कमाते हैं. (Trump Tariff) लेकिन फिर रूसी इस पैसे का इस्तेमाल हथियार बनाने और यूक्रेनियों को मारने में करते हैं, और इसलिए अमेरिकी करदाताओं को यूक्रेनियों को सैन्य तरीके से और अधिक सहायता देनी पड़ती है. ये पागलपन है.

बता दें कि भारत पर 27 अगस्त से 50 प्रतिशत का भारी अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है.

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट

US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?

TAGGED: #Trump Tariff

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article London Metro: इस शहर की मेट्रो में हेडफोन लगाना जरूरी, नहीं लगाया तो देने होंगे 1 लाख रुपये
Next Article 55 3 Giorgia Meloni: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी बनीं डीपफेक का शिकार, फेक अश्लील तस्वीरें पॉर्न साइट पर वायरल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 5 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 2 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?