By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Quad Meeting 2025: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत! QUAD ने मिलकर किया पाकिस्तान के आतंकी चेहरे का पर्दाफाश, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Quad Meeting 2025: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत! QUAD ने मिलकर किया पाकिस्तान के आतंकी चेहरे का पर्दाफाश, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा
ताज़ा खबरेंविदेश

Quad Meeting 2025: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत! QUAD ने मिलकर किया पाकिस्तान के आतंकी चेहरे का पर्दाफाश, पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/07/02 at 12:58 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 4
SHARE

Quad Meeting 2025: अमेरिका के वॉशिंगटन में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सभी ने एक साथ मिलकर निंदा की। बैठक में शामिल चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने इस हमले को गलत और दुखद बताया।

Contents
Quad Meeting 2025: आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताईक्वाड ने हमले के दोषियों को सजा देने और वैश्विक सहयोग की अपीलAlso Read –Bhool Bhulaiyaa 4 : फिल्म के निर्माता ने बताया कब तक आएगी भूल भूलैया 4सुरक्षा और विकास के लिए क्वाड का साझा संकल्पAlso Read –India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच होने वाली बड़ी डील! व्हाइट हाउस का ऐलान, मोदी-ट्रंप का लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना
image 4

Quad Meeting 2025: आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि क्वाड आतंकवाद और हिंसा के हर रूप की कड़ी निंदा करता है, चाहे वह सीमापार से हो या कहीं से भी। (Quad Meeting 2025) सभी देशों ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की बात कही है। बयान में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

क्वाड ने हमले के दोषियों को सजा देने और वैश्विक सहयोग की अपील

क्वाड देशों ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। साथ ही, आतंकवादियों, उनके मददगारों और इस हमले की साजिश रचने वालों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की गई है। बयान में सभी देशों से अपील की गई है कि वे कानून के अनुसार और संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्री 1 जुलाई को वॉशिंगटन में मिले। (Quad Meeting 2025) इस दौरान सभी ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को खुला और सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी देशों ने कहा कि वे कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

- Advertisement -

Also Read –Bhool Bhulaiyaa 4 : फिल्म के निर्माता ने बताया कब तक आएगी भूल भूलैया 4

सुरक्षा और विकास के लिए क्वाड का साझा संकल्प

बयान में कहा गया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हम चारों देश बड़ी समुद्री ताकत हैं और हमें विश्वास है कि समुद्री इलाकों में शांति और स्थिरता ही इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और तरक्की की नींव है। (Quad Meeting 2025) हम चाहते हैं कि हर देश बिना किसी दबाव के अपना विकास कर सके। साथ ही, हम किसी भी ऐसी कोशिश का विरोध करते हैं, जो जबरन या दबाव डालकर स्थिति को बदलने की कोशिश करे।

Also Read –India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच होने वाली बड़ी डील! व्हाइट हाउस का ऐलान, मोदी-ट्रंप का लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना

विदेश मंत्रियों ने बताया कि उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। यह भी तय किया गया कि क्वाड देश मिलकर अपने संसाधनों और ताकत का इस्तेमाल करेंगे ताकि इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और खुशहाली बढ़ाई जा सके। बयान में यह भी कहा गया कि क्वाड की ताकत और असर को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए चार नए अहम क्षेत्रों पर काम शुरू किया जाएगा। (Quad Meeting 2025) ये चार क्षेत्र हैं, समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और सुरक्षा, नई और अहम टेक्नोलॉजी, और मानवीय व आपातकालीन सहायता। इसके ज़रिए क्वाड देश मिलकर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं से निपटने में मदद करेंगे।

बता दें कि इससे पहले शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत ने इस हमले का जोरदार जवाब दिया है। (Quad Meeting 2025) साथ ही उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी हमारी जमीन पर कोई आतंकी हमला होता है तो भारत उसका भी मजबूत और सही जवाब देगा।

You Might Also Like

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी

Daylight Saving Time Explained: डेलाइट सेविंग टाइम क्या है? अमेरिका में घड़ियां बदलने की परंपरा क्यों हो सकती है खत्म

Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप

America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!

TAGGED: Quad Meeting 2025

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 2 India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच होने वाली बड़ी डील! व्हाइट हाउस का ऐलान, मोदी-ट्रंप का लक्ष्य 2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना
Next Article image 5 Cricketer Yash Dayal: पर यौन उत्पीड़न का आरोप, गाजियाबाद की युवती बोली पांच साल से रिलेशनशिप में थी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 5
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 4
Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने कल के प्रोटेस्ट पर छात्रों के बारे में दिया ऐसा बयान भड़के नेटिजन्स, देखें वीडियो
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 3
Sonam Wangchuk Medanta Hospital: सोनम वांगचुक को HC से बड़ी राहत, मेदांता अस्पताल में होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों की स्पेशल टीम करेगी निगरानी
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 2
Farmers Protest India-US FTA: किसानों के आगे बैकफुट पर मोदी सरकार! 2 बड़ी शर्तों पर हुई राजी, रिहा होंगे हिरासत में लिए गए नेता
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 1
Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40
Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी
विदेश 5 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?